5
(1)

नवगछिया । भवानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुरापुर बाजार स्थित सब्जी मंडी के पास रविवार की शाम करीब सात बजे बाइक सवार दो युवकों ने एक टोटो चालक पर अचानक हमला कर दिया। हमलावरों ने लाठी-डंडे से चालक की बेरहमी से पिटाई की और उसके साथ मौजूद वृद्ध दादी भी चोटिल हो गईं। मारपीट के दौरान टोटो का शीशा तोड़ दिया गया और वाहन क्षतिग्रस्त हो गया।

घटना के बाद स्थानीय दुकानदारों के हस्तक्षेप से दोनों युवक मौके से फरार हो गए। सोमवार को पीड़ित टोटो चालक चंदन कुमार, पिता रंजीत सिंह, निवासी सलारपुर (परबत्ता, खगड़िया) ने भवानीपुर थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।

आवेदन में मधुरापुर निवासी बीरबल यादव और एक अज्ञात युवक को अभियुक्त बनाया गया है। पीड़ित का कहना है कि वह अपनी वृद्ध दादी का इलाज बिहपुर से कराकर टोटो से लौट रहा था। मधुरापुर बाजार में दवा लेने के लिए रुका ही था कि अचानक बीरबल यादव अपने साथी के साथ वहां पहुंचा और बिना किसी बात के लाठी से हमला करना शुरू कर दिया।

चंदन कुमार ने आरोप लगाया है कि मारपीट के दौरान उसकी जेब से 62 सौ रुपये नकद और एक गमछा भी छीन लिया गया। पीड़ित ने कहा कि पूरी घटना घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुकी है और उसने फुटेज की जांच कर कार्रवाई की मांग थानाध्यक्ष से की है।

इस संबंध में भवानीपुर थानाध्यक्ष पुनि शंभु कुमार से संपर्क की कोशिश की गई, लेकिन उनसे बातचीत नहीं हो सकी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: