



भागलपुर जिले के तिलकामांझी थाना क्षेत्र के नबाब कॉलेनी स्थित टेक्नो मिशन इंटरनेशनल स्कूल के हॉस्टल में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब 12वीं (कोमर्स ) कक्षा के एक छात्र ने जीवन लीला समाप्त कर ली । घटना के बाद हॉस्टल परिसर में हड़कंप मच गया और छात्रों में दहशत का माहौल बन गया ।

मृतक छात्र की पहचान सन्हौला थाना क्षेत्र के मधुवनपुर गाँव के निवासी अवदेश उर्फ़ पप्पू के 20 वर्षीय पुत्र आदित्य के रूप मे हुई है,जो भागलपुर में रहकर पढ़ाई कर रहा था और हॉस्टल में अपने छोटे भाई के साथ रहता था बताया जा रहा है कि घटना के समय छोटा भाई नीचे खेलने चला गया था, इसी दौरान छात्र ने कमरे के अंदर जाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली । जब छोटा भाई कमरे में वापस लौटा तो उसने अपने भाई को लटका देखा।

इसके बाद उसने शोर मचाया, जिसकी सूचना तुरंत हॉस्टल प्रबंधन और पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्र को नीचे उतारकर मायागंज अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।घटना के बाद पुलिस ने फॉरेनसिक टीम को बुलाकर जाँच कराया है,सूचना मिलने पर परिजन भी अस्पताल पहुंचे हालांकि घटना के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है ।

फिलहाल पुलिस घटना के पीछे के कारणों की जांच कर रही है और हॉस्टल के छात्रों व परिजनों से पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद से हॉस्टल में दहशत का माहौल है, वही मामले को लेकर सिटी डीएसपी अजय चौधरी ने बताया की प्रथम दृश्य अपनें से जान देने का लग रहा है, फिलाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जाँच कर रही है पोस्टमार्टम रिपोर्ट मे मौत के कारणों का खुलासा होगा, फिलाल पुलिस अग्रिम कारवाई मे जुट गई है .
















