5
(1)

नवगछिया हाई स्कूल में धूमधाम से मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

नवगछिया। 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस नवगछिया हाई स्कूल परिसर में बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर योग गुरु चंद्रिका प्रसाद यादव ने उपस्थित लोगों को विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास कराया तथा नियमित योग करने से होने वाले शारीरिक व मानसिक लाभों की जानकारी दी।

कार्यक्रम में नवगछिया नगर परिषद के सभापति प्रतिनिधि प्रेम सागर उर्फ डब्लू यादव, सावित्री पब्लिक स्कूल के निर्देशक राम कुमार साहू , भारतेंदु झा, शरद योगी, सुरेंद्र शर्मा सहित कई दर्जन गणमान्य नागरिकों और विद्यार्थियों की भागीदारी रही। सभी ने योग के महत्व को समझते हुए इसे अपने दैनिक जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

आयोजन के दौरान शांति और अनुशासन का वातावरण बना रहा और लोगों ने योग के माध्यम से स्वस्थ जीवन की दिशा में प्रेरणा ली।

मौके पर संबोधित करते हुए प्रेम सागर उर्फ डब्लू यादव ने कहा कि योग दिन भर का एनर्जी बैंक है । अगर आप योग में कम से कम 15 मिनट का समय भी बिताते हैं तो आप दिन भर एनर्जी से फुल रहेंगे ।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: