



रिपोर्ट:-निभाष मोदी, भागलपुर।
भागलपुर भारत सरकार के पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय एवं उपभोक्ता मामले खाद्य तथा सार्वजनिक वितरण केंद्रीय राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे के द्वारा सैंडिस कंपाउंड में सुबह होने वाले योग कार्यक्रम में हिस्सा लिया और यहां पर आम लोगों के साथ योगासन किया। वही इस अवसर पर मंत्री ने आम लोगों से योग करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि योग करने से कई तरह की परेशानियों से मुक्ति मिलती है। कोरोना काल में भी योग से काफी राहत मिली थी। योग में कई तरह के आसान है जो शरीर को स्वास्थ्य रखने के लिए जरूरी है। इस अवसर पर काफी संख्या में लोगों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
















