



भागलपुर के मंदरोजा स्थित प्रेमचंद छात्रावास के सामने एक युवक ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना के बाद मौके पर आसपास के लोग और स्थानीय थाने की पुलिस पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।
मृतक मनोज राम की भाभी के अनुसार, सुबह 10:00 बजे मनोज ने चाय पी और उन्हें फोन पर बताया कि खाना बन गया है और वह बाजार जाने की योजना बना रहा है।

इसके बाद, एक दुकानदार दरवाजे को खटखटाने आया, लेकिन जब दरवाजा नहीं खुला, तो परिवार के सदस्य ऊपर आए और दरवाजा खोलकर अंदर गए, जहां उन्होंने मनोज को फंदे से लटका पाया।
मनोज तीन भाइयों में सबसे छोटा था, और आत्महत्या के कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है। स्थानीय थाने की पुलिस और FSL की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है, ताकि इस दुखद घटना के पीछे की वजह का पता लगाया जा सके।













