



ढोलबज्जा:शादी की नीयत से अनुसूचित जाति की युवती के अपहरण के आरोप में ढोलबज्जा थाना की पुलिस ने पूर्णिया जिला के रूपौली थाना क्षेत्र के कांप निवासी प्रिंस कुमार को गिरफ्तार किया है।
इस संबंध में युवती की मां ने ढोलबज्जा थाना में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करवाई थी। ढोलबज्जा थाना के बलराम पासवान ने तत्परता दिखाते हुए आरोपित प्रिंस कुमार को उसके घर से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपित को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।













