



भागलपुर । ईस्माईलपुर थाना टीम द्वारा गुरुवार को गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के सूदन टोला स्थित अंगद मंडल के झोपड़ीनुमा बने घर में छापेमारी कर 05 लीटर देशी शराब एवं घर से शराब बनाने का उपकरण बरामद किया गया। साथ ही शराब खरीद-बिक्री, निर्माण एवं भंडारण के आरोप में अंगद मंडल पिता स्व जोगिंदर मंडल
को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में इस्माईलपुर थाना कांड संख्या- 201/25, धारा- 30ए/37 बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2022 दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
















