



नवगछिया थाना क्षेत्र में मारपीट का एक मामला सामने आया है। इस संबंध में हिमांशु कुमार उर्फ गोलू कुमार ने नवगछिया एससी-एसटी थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।
दिए गए आवेदन में पीड़ित ने तीन लोगों को नामजद आरोपित बनाया है। घटना को लेकर पीड़ित ने पुलिस से उचित कार्रवाई की मांग की है।
मामले को लेकर थाना अध्यक्ष ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है। पुलिस द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।














