



भागलपुर : बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में आमंत्रण कप एकदिवसीय सीनियर बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता (पुरुष एवं महिला वर्ग) का आयोजन 16 दिसंबर को एम.एस.एम. समता कॉलेज, जंदाहा (वैशाली) में किया जाएगा।

इस संबंध में जानकारी देते हुए बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर तथा राज्य प्रवक्ता ज्ञानदेव कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता की तैयारी जोर-शोर से की जा रही है। आयोजन को सफल बनाने के लिए गठित आयोजन समिति के अध्यक्ष मोहम्मद फैसल अहमद, आयोजन सचिव मोहम्मद सलमान अहमद तथा समिति के सदस्य सद्दाम हुसैन, मोहम्मद सरफराज, राजकिशोर कुमार, उत्तम ठाकुर, रणजीत पंडित, सुबोध पासवान, चंदन झा, बबलू कुमार, राजा बिहारी, डॉ. अनिल कुमार सिन्हा, राकेश कुमार राम एवं राकेश कुमार के देखरेख में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

एकदिवसीय इस सीनियर बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता में बेगूसराय, समस्तीपुर और मेजबान वैशाली की पुरुष एवं महिला टीमें भाग लेंगी। आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। आयोजन समिति को उम्मीद है कि यह प्रतियोगिता राज्य में बॉल बैडमिंटन खेल को नई दिशा और प्रोत्साहन प्रदान करेगी।
















