



नवगछिया । गुरुवार को आसूचना संकलन के आधार पर खरीक थाना टीम द्वारा छापामारी कर ग्राम खैरपुर स्थित पप्पू मंडल के घर से कुल 24 किलोग्राम गांजा एवं इलेक्ट्रॉनिक वेट मशीन बरामद किया गया। साथ ही खैरपुर निवासी पप्पू मंडल पिता जगदीश मंडल को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में खरीक थाना कांड संख्या- 256/25, धारा- 08/20 (बी) (ii) (बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत कांड दर्ज कर गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।













