5
(1)

नवगछिया पुलिस जिला के भवानीपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव के सामने बोरनहा धार से सटे बिजली टावर के समीप गुरुवार को सुबह करीब 11 बजे 20 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ। शव की पहचान बेगूसराय के बलिया थाना क्षेत्र के पोखरिया निवासी नंदन कुमार, पिता किशोर यादव, उम्र 20 वर्ष के रूप में की गई।

जानकारी के अनुसार, शव पानी में फूलकर सड़ चुका था और इससे दुर्गंध आ रही थी। मृतक पांच दिन से लापता था और हत्या की आशंका जताई जा रही थी। बताया गया कि नंदन कुमार 27 नवंबर की शाम अपने घर से निकला था और उसके घरवाले उसकी खोजबीन कर रहे थे। मृतक के भाई चंदन कुमार ने बलिया थाना में नंदन के लापता होने का मामला दर्ज कराया था।

गुरुवार को नारायणपुर में ग्रामीणों ने खेत में पानी से ऊपर सड़े और हाथ-पांव बंधे शव को देखा। पास में मृतक का जूता भी पड़ा था। शव देखकर प्रतीत हो रहा था कि नंदन को हत्या से पहले हाथ-पांव बांधकर उसकी हत्या की गई।

सूचना मिलते ही भवानीपुर थानाध्यक्ष पुनि शंभु कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू की। नवगछिया एसपी के निर्देश पर एफएसएल टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और साक्ष्य संकलन किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया भेज दिया।

शव मिलने की खबर से मृतक के घर में कोहराम मच गया। परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और शव देखकर दहाड़ मारकर रोने लगे। मृतक के भाई चंदन कुमार ने बताया कि पोखरिया का एक युवक नंदन को अपने घर से बुलाकर ले गया और नारायणपुर के अन्य अपराधियों के साथ उसकी हत्या कर शव पानी में फेंक दिया।

नंदन कुमार अपने तीन भाइयों में सबसे छोटे थे और इंटर की पढ़ाई कर रहे थे। पिता किसान हैं। भवानीपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही हत्याकांड में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजे जाने की कार्रवाई की जाएगी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: