Month: March 2022

लोजपा (रामविलास) के भागलपुर जिला अध्यक्ष राजेश वर्मा एवं हरि ओम लक्ष्मी नारायण ज्वेलर्स परिवार ने होली मिलन समारोह का किया आयोजन, सबों ने जमकर खेली होली // GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टभागलपुरहोलीDESK 04 B0

देशी पकवान का भी लोगों ने खूब लिया आनंद रिपोर्ट:-निभाष मोदी,भागलपुर l भागलपुर, रंगो के त्योहार होली पर लोजपा (रामविलास) के भागलपुर जिला अध्यक्ष राजेश वर्मा एवं हरी ओम लक्ष्मी नारायण ज्वैलर्स परिवार ने आज होली मिलन समारोह का आयोजन किया l लोगों ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली मिलन समारोह के आयोजन को चार चांद लगाया साथ ही होली के गीतों पर जमकर नृत्य किया l इस अवसर पर सभी ने होली के पारंपरिक व्यंजनों व पकवानों का भी आनंद लिया l इस होली मिलन समारोह में हरी ओम लक्ष्मी नारायण ज्वैलर्स के सभी सदस्यों के अलावे शहर के दर्जनों लोग शामिल थेl होली के इस आयोजन पर राजेश वर्मा ने कहा प्रेम और सौहार्द के साथ-साथ […]

50 हजार रिश्वत लेने के बाद भी कदवा पुलिस ने शराब के धंधेबाज को भेजा जेल ||GS NEWS

UncategorizedDESK 040

जेल नहीं भेजने के नाम पर कदवा पुलिस ने शराब के धंधेबाज से ऐंठ लिए 50 हजार रूपए। परिजनों ने थाने में किया हंगाम। मामले की जांच पड़ताल करने पहुंचे एसडीपीओ व इंस्पेक्टर। ढोलबज्जा: कदवा पुलिस ने बुधवार को एक शराब के धंधेबाज को मिलन चौक पर 30 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. जेल भेजे गए युवक नवगछिया के महदत्तपुर गांव निवासी उपेन्द्र सिंह के बेटे सावन कुमार बताया जा रहा है. सावन को जेल भेजे जाने के बाद उसके परिजनों ने गुरुवार को कदवा थाना पहुंच जम कर बवाल काटे. जहां मौके पर महदत्तपुर के मुखिया संजय सिंह के साथ कदवा दियारा पंचायत के मुखिया नरेश सिंह व खैरपुर कदवा पंचायत के मुखिया […]

होली और शब-ए-बरात को लेकर निकाला फ्लैग मार्च ||GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

गोपालपुर : होली और सब ए बरात को लेकर गोपालपुर थाना अध्यक्ष नीरज कुमार के नेतृत्व में जवानों के साथ गुरुवार को फ्लैग मार्च निकाला। तिनटंगा करारी, कालंदीनगर , सुकटिया बाजार,सैदपुर ,अभिया बाजार, लतरा, पचगछिया ,मकनपुर चौक अन्य कई जगहों पर भ्रमण किए। गोपालपुर थाना अध्यक्ष नीरज कुमार ने कहा कि त्योहार के दौरान अफवाह फैलाने वाले पर कार्यवाही की जाएगी। किसी प्रकार की हुड़दंग करने वाले को बक्से नहीं जाएंगे। साथ ही लोगों से अपील किए की होली को नशा मुक्त मनाना है। क्योंकि कारोबारी चोरी छुपे शराब बना रहे हैं जो जहरीली होती है। शरीर पर बहुत ही बुरा असर करता है। इसमे कोई लाभ नहीं होता है। फ्लैग मार्च में सअनि रविंद्र कुमार,पीएसआई बसंत कुमार ,मुलायम यादव […]

रेलवे ओवर ब्रीज के पास टेम्पू व अज्ञात ट्रक के बीच टक्कर से एक महिला की गयी जान, चार घायल ||GS NEWS

UncategorizedDESK 040

नवगछिया के बाबा बिसुराउत सेतु सम्पर्क पथ के रेलवे ओवर ब्रीज के पास टेम्पू व अज्ञात ट्रक के बीच टक्कर से महिला की मौत चार घायल हो गए। मृतक महिला पूर्णिया जिला के रूपौली थाना के बलिया निवासी कमलेदव मंडल की पत्नी सुलोचना देवी हैं। घायल रेणू देवी, रेणु देवी के पति बासुकी मंडल, रेणु देवी के पुत्र भवेश मंडल हैं। पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल नगवछिया पहुंचाया। घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए भागलपुर अस्पताल रेफर किया गया। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया पहुंचाया। शव का पोस्टमार्टम करवाने के पश्चात अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया। DESK 04

गंगा नदी में मछली की शिकार कर रहे मछुवारे के साथ रंगदारी की मांग करते हुए मारपीट किया ||GS NEWS

गंगानवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

गंगा नदी में मछली की शिकार कर रहे मछुवारे के साथ रंगदारी की मांग करते हुए मारपीट किया। इस संबंध में कहलगांव कागजीटोला निवासी किशोर सहनी ने गोपालपुर थाना में प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया हैं। जिसमें बताया गया कि मेरे मुहल्ले के दर्जनों मछुवारे रमेश सहनी, सेवक सहनी, टुन्ना सहनी, मिथुन सहनी, सुनील सहनी व विनोद सहनी वगैरह अन्य दिनों की . तरह गंगा नदी में बुधवार को छोटी नाव से शिकारमाही करते हुए तिनटंगा घाट के पास मतरोजा धार के पास पहुंचे कि हथियार से लैस तीन अञात अपराधियों द्वारा पांच हजार रुपए प्रति नाव रंगदारी की मांग किया गया।नहीं देने पर मारपीट किया गया।थानाध्यक नीरज कुमार ने बताया कि आवेदन के आलोक में मामला दर्ज कर अनुसंधान […]

बाबा बिसुरात सेतु पर सड़क दुर्घटना में पुलिस जवान कमलेश कुमार की मौत एक घायल हो गए ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरसड़क दुर्घटनाDESK 040

नवगछिया:बाबा बिसुराउत सेतु पर सड़क दुर्घटना में पुलिस जवान की कमलेश कुमार की मौत हो गई। एक जवान घायल हो गए। मृतक भोजपुर आरा जिला के बड़हरा थाना के सिमरिया ज्ञानपुर निवासी स्वर्गीय धूरा राम यादव के पुत्र कमलेश कुमार हैं। बताया गया कि बाबा बिसुराउत सेतु पर पुलिस जवान कार से नवगछिया आ रहे थे। बाबा बिसुराउत सेतु के पुलकित सिंह पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन ने कार को टक्कर मार दिया। जिससे कि मौके पर पुलिस जवान की मौत हो गई। एक पुलिस जवान घायल हैं। घायल जवान पूर्णिया के आशिष कुमार हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम अनुमंडल अस्पताल नगवछिया में करवाया। मृतक पुलिस जवान को डीएसपी मुख्यालय सुनील कुमार पांडे गार्ड आफ आनर की सलामी […]

पुलिस ने की छापामारी,55 लीटर देशी शराब बरामद,तस्कर फरार ||GS NEWS

नवगछियाबिहपुरभागलपुरDESK 040

खरीक:होली को शांति पूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर खरीक पुलिस ने गुरुवार को विभिन्न गांवों में शराब कारोबारी के ठिकाने पर थानाध्यक्ष पंकज कुमार के नेतृत्व में दबिश दी। जिसके दौरान फरीदपुर गंगा दियारा स्थित सचिता मंडल के बासा से 55 लीटर देशी शराब, एक बाइक और एक मोबाइल बरामद किया।तस्कर भागने में सफल रहा है। बरामद मोबाइल के आधार पर पुलिस इस धंधा में शामिल अन्य लोगों की पहचान में जुट गई है। इस कार्रवाई में दारोगा सूबेदार पासवान, एजाज रिजवी, अविनाश कुमार, राहुल कुमार समेत बड़ी संख्या में पुलिस जवान शामिल थे।थानाध्यक्ष ने बताया कि किसी भी कीमत पर शराब कारोबार को छोड़ा नहीं जाएगा। पूरे थाना क्षेत्र के अभियान चलाकर एक-एक तस्कर को गिरफ्तार कर […]