Month: March 2022

रंग और उमंगों के त्यौहार होली को लेकर बाजारों में उमड़ी भीड़, शहरवासियों ने जमकर की खरीददारी // GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टभागलपुरहोलीDESK 04 B0

रिपोर्ट:-निभाष मोदी,भागलपुर। भागलपुर,होली के त्यौहार पर भागलपुर के बाजार सतरंगी रंगों के साथ सजे हुए हैं। रंग – गुलाल, पिचकारी, मिठाई, पूजा- सामग्री समेत पूरे बाजार में रौनक है। 15 से 20 फ़ीसदी महंगाई के बावजूद बाजारों में रंग और उमंगों के त्यौहार पर जमकर खरीदारी हो रही है । इस बार बाजार में ग्राहकों की भीड़ है जिससे व्यापारियों के चेहरे खिले हुए हैं ।भागलपुर व भागलपुर के आसपास के क्षेत्रों में होली के त्यौहार पर रंग गुलाल और पिचकारिया से बाजार सजे हैं। मिठाइयों की प्रसिद्ध दुकानों पर होली स्पेशल मिठाइयां तैयार कर बेची जा रही है ।पूजन सामग्री, फूल वालों की दुकानों पर भी रौनक है, खरीददारी मे भीड़ के कारण यह भी है कि 2 साल […]

दो दिवसीय बालक बालिका जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता के दूसरे दिन फ्री स्टाइल खेल का प्रदर्शन // GS NEWS

खेल कूदनवगछियाभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया के इस्माइलपुर प्रखंड के लक्ष्मीपुर नारायणपुर चंडी स्थान के पंचायत सरकार भवन परिसर में आयोजित दो दिवसीय बालक बालिका जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता के मौके पर खेल के दूसरे दिन फ्री स्टाइल खेल खेला गया। इस खेल में सबसे अधिक 57 किलो के पहलवानों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर बिहार कुश्ती संघ के महासचिव विनय कुमार ने बताया कि खेल के दूसरे दिन 57 किलो से लेकर 125 किलो तक खेल खेला गया। बताया कि 61 किलो में कैमूर के मुलायम खिलवाड़ स्वर्ण पदक लिया तो वही पूर्णिया के अमर भारती ने सिल्वर खगड़िया के अमन कुमार ने कांस्य पदक जीता। 65 किलो में नवादा के नीतीश कुमार स्वर्ण पदक, भोजपुर के अभिषेक कुमार ने सिल्वर, बक्सर के सोनवीर […]

नवगछिया में भाजपाइयों ने खेली होली ||GS NEWS

नारायणपुरबिहारभागलपुरDESK 040

भाजपा कार्यालय,नवगछिया में जिला अध्यक्ष विनोद मंडल के नेतृत्व में होली मिलन समारोह का आयोजन रखा गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रोहित पांडे जिला अध्यक्ष, भागलपुर उपस्थित हुए। इस कार्यक्रम में भाजपा नवगछिया के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं में प्रो भोला कुमर, सत्यप्रकाश झा, अरविंद चौधरी, नीतेंद्र सिंह, गगन चौधरी,महिला मोर्चा जिलाध्यक्षा कुमकुम देवी सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। होली मिलन कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों द्वारा होली गीत गाया गया जिसपर सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने आनंद लिया तथा एक दूसरे को रंग अबीर लगाकर बधाई दिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष विनोद मंडल को बधाई दिया। DESK 04

नारायणपुर : शराब तस्कर को एक 5 लीटरा एवं एक 2 लीटर प्लास्टिक के डब्बे में देशी शराब के साथ दबोचा ||GS NEWS

नवगछियानारायणपुरबिहारभागलपुरDESK 040

भवानीपुर थाना क्षेत्र के बीरबन्ना गांव से भवानीपुर पुलिस ने गुप्त सुचना पर बुधवार की संध्या करीब सात बजे अनि संजय कुमार मंडल ने पुलिस जवानों की मदद से बीरबन्ना निवासी शराब तस्कर मो.रूस्तम अली को एक पांच लीटरा एवं एक दो लीटर प्लास्टिक के डब्बे में देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है।उक्त जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह ने बताया की गिरफ्तार तस्कर के साथ 3.25 लीटर शराब बरामदगी की गई है। जिसके विरुद्ध मध निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा। DESK 04

नवगछिया : युवा राजद द्वारा होली मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन ||GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाDESK 040

जिला राजद कार्यालय में बुधवार को रंगोत्सव को लेकर युवा राजद द्वारा होली मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कान्तेश कुमार उर्फ टिनू यादव ने किया। संचालन युवा राजद महासचिव सौगंध साह ने किया। मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष व महासचिव रहे।राजद नेताओं द्वारा रंगोत्सव को लेकर एक दुसरे को अबीर गुलाल लगाकर प्रेम भाईचारा का संदेश के साथ होली की बधाई दिया।जिलाध्यक्ष कान्तेश कुमार उर्फ टिनू यादव ने कहा कि केमिकल युक्त रंगों का प्रयोग त्वचा के लिए अच्छा नहीं है सबों से सौहार्द पूर्ण होली मनाने की अपील करता हूं। युवा राजद जिला प्रवक्ता सह मिडिया प्रभारी शुभम यादव के अलावे कई मौजूद थे। DESK 04

राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस पर 12 से 14 वर्ष के बच्चों को कॉर्बेवैक्स वैक्सीन की लगाई गयी पहली खुराक // GS NEWS

कोरोनाढोलबज्जाभागलपुरDESK 04 B0

राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस के अवसर पर नवगछिया पीएचसी अंतर्गत बाल भारती स्कूल इंग्लिश मीडियम में 12 से 14 वर्ष के बच्चों को कॉर्बेवैक्स वैक्सीन की पहली खुराक लगाई गयी।सर्वप्रथम बच्चों के लिए वैक्सीनेशन कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन नवगछिया बीडीओ सरीना आजाद एवं पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ वरूण कुमार ने संयुक्त रूप से किया।मौके पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सरीना आजाद ने कहा कि प्रखंड के किसी भी क्षेत्र में बच्चे बिना वैक्सीनेशन के नहीं रहेंगे। इसके लिए हम सभी प्रयासरत हैं। कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से सुरक्षित रहने के लिए सभी को वैक्सीन अवश्य लगवाना चाहिए। हर बार की तरह इस बार भी नवगछिया प्रखंड टीकाकरण में अव्वल दर्जा हासिल करेगा। वहीं नवगछिया पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी […]

नवगछिया के बोड़वा गांव में दो दिवसीय 31वां संत कबीर सत्संग समारोह संपन्न ||GS NEWS

नवगछियाDESK 040

नवगछिया प्रखंड के बोड़वा गांव में दो दिवसीय 31 वा संत कबीर सत्संग समारोह बुधवार को संपन्न हुआ। जहां ज्ञान, भक्ति, वैराग्य तथा मानव धर्म प्रेरक सत्संग समारोह मंगलवार को प्रातः कालीन गुरु वंदना, सतगुरु स्तुति एवं बीजक पाठ से शुरू किया गया था। इसके बाद दोपहर 2:30 बजे से 5:00 बजे तक और 7:30 से 9:30 रात्रि तक भजन सत्संग एवं प्रवचन कार्यक्रम चला। इसी प्रकार बुधवार को भी प्रातः कालीन गुरु वंदना, सतगुरु स्तुति और कबीर बीजक पाठ से सत्संग प्रारंभ हुआ। इसके बाद दोपहर 2:30 बजे से 5:00 बजे तक भजन सत्संग एवं प्रवचन कार्यक्रम जारी रहा। यह जानकारी संत कबीर आश्रम के अध्यक्ष संत शंभू साहब ने देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम में प्रमुख प्रवचन […]