Month: March 2022

कोसी नदी में स्नान करने के दौरान पुलिस जवान के पुत्र की डूबने से गयी जान ||GS NEWS

नवगछियाBarun Kumar Babul0

नवगछिया थाना क्षेत्र के सोकचा में कोसी नदी में स्नान करने के दौरान पुलिस जवान के पुत्र की डूबने से मौत हो गई। मृतक नवगछिया थाना के सोकचा निवासी शिवम कुमार के पुत्र आयुष कुमार हैं। शिवम कुमार लखीसराय जिला में पुलिस जवान के रूप में प्रतिनियुक्त हैं। आयुष वर्ग नो का छात्र हैं। नवगछिया के नायाटोला में रहकर प्राइवेट स्कूल में पढ़ाई करते हैं। चार दिन पहले होली मनाने घर गया हुआ था। गांव के ही पास कोसी नदी में स्नान करने गया था। पांव फिसलने के कारण अधिक पानी में चला गया। जिससे डूबने से उसकी मौत हो गई। स्थानीय गोताखोर की मदद से शव को नदी से खोजकर बाहर निकाला। मां सोनी देवी व बहन छोटी कुमारी […]

Noimg

मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र में बाइक चोर को लोगों ने पोल से बांधकर जमकर पीटा // GS NEWS

अपराधनिभाष मोदी की रिपोर्टभागलपुरDESK 04 B0

रिपोर्ट: निभाष मोदी, भागलपुर भागलपुर, के ततारपुर थाना क्षेत्र के नउआटोली में कल रात मोबाइल चोरी होने के बाद लोगों ने मोबाइल की खोजबीन पुलिस से ना करवा कर खुद तहकीकात शुरू की थी। जिसके बाद जमकर बवाल हुआ था। वही आज मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर मोहल्ले में आम लोगों ने कानून एक बार खुद हाथ में लिया और साइकिल चोरी करते हुए एक चोर को पकड़ कर उसे खंभे में बांध उसकी जमकर पिटाई की गई।वही घंटों चोर को बांधकर पीटा गया। मोहल्ले के वार्ड पार्षद का कहना है कि कई दिनों से मोहल्ले में चोरी की घटना हो रही थी और आज सिकंदरपुर ठाकुरबाड़ी में साइकिल चोर चोरी करते हुए पकड़ा गया। चोरी का सीसीटीवी फुटेज भी […]

गोपालपुर पुलिस ने देशी कट्टा व 35 गोली के साथ एक को दबोचा ||GS NEWS

अपराधBarun Kumar Babul0

गोपालपुर थाना क्षेत्र के तिनटगा करारी गांव के रंजीत मंडल को गोपालपुर पुलिस ने बीती रात गुप्त सूचना के आधार पर देशी कट्टा व 35 गोली के साथ गिरफ्तार किया। इस संबंध में गोपालपुर थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपित रंजीत मंडल शराब तस्करी के मामले में फरार चल रहे थे। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी किया तो आरोपित को हथियार व गोली के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपित के विरूद्ध गोपालपुर थाना में आर्म्स एक्ट की प्राथमिकी दर्ज किया हैं। पुलिस ने आरोपित को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। Barun Kumar Babul

नवगछिया के सावित्री पब्लिक स्कूल में होली मिलन समारोह में छात्र – छात्राओं ने लिया शपथ, जल का करेंगे संरक्षण ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभारतDESK 040

नवगछिया के सावित्री पब्लिक स्कूल में होली त्यौहार को लेकर छुट्टी के पूर्व होली मिलन समारोह मनाया गया । जिसमें विधालय के शिक्षक शिक्षिकाओं के वाले स्कूली छात्र छात्राओं नें एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी । मौके पर विद्यालय के शिक्षकों नें होली पर जल संरक्षण का पाठ भी पढ़ाया । होली त्यौहार पर जल बचाने को लेकर बच्चों ने शपथ भी लिया । कार्यक्रम में विद्यालय के निर्देशक राम कुमार साहू, सचिव कृष्ण कुमार साहू , प्रचार्य ज़रीन बहाव के अलावे सभी शिक्षक शिक्षिकाओं के अलावे सभी छात्र छात्राएं भी उपस्थित थे । DESK 04

बच्चों को पढ़ाई की मुख्यधारा में शामिल करने हेतु ,कॉपियां ,बैग, पुस्तकें, व अन्य स्टेशनरी वितरित की गई। // GS NEWS

नवगछियारंगरा चौकशिक्षाDESK 04 B0

नवगछिया के प्रखंड संसाधन केंद्र रंगरा चौक में ड्रॉपआउट बच्चों को पढ़ाई की मुख्यधारा में शामिल करने हेतु स्कूल बैग,अंग्रेजी,हिंदी एवं गणित की तीन-तीन कॉपियां पुस्तकें,पेंसिल, कलर बॉक्स एवं अन्य स्टेशनरी वितरित की गई। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रंगरा चौक कुमारी निर्मला नए छात्रों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कही यह सभी सामग्रियां बच्चों को पढ़ाई की मुख्यधारा से जुड़ने के लिए दी जा रही है। जिससे बच्चे पढ़ाई के प्रति आकर्षित होंगे। उपस्थित अभिभावकों से भी निवेदन किया गया बच्चों को प्रतिदिन स्कूल भेजें एवं घर पर भी पढ़ने के लिए प्रेरित करें। वरीय प्रखंड साधन सेवी मुकेश मंडल ने कहा गत वर्ष प्रबंध पोर्टल पर प्रखंड रंगरा चौक के 234 ड्रॉपआउट बच्चों की सूची पंजीकृत की गई थी। […]

गोपालपुर विधान सभा क्षेत्र में जोर शोर से चल रहा कॉंग्रेस पार्टी सदस्यता अभियान, बोले उपाध्यक्ष शीतल प्रसाद सिंह // GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाभागलपुरDESK 04 B0

अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के निर्देशानुसार गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र में भागलपुर जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष शीतल प्रसाद सिंह निषाद के नेतृत्त्व में जोर -शोर से किया जा रहा है। श्री निषाद ने बताया कि अब तक दो हजार से अधिक ऑनलाइन व ऑफलाइन सदस्य गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में बनाया। सभी मतदान केन्द्रों पर कांग्रेस पार्टी का सदस्य बना कर पुराने व नये लोगों को पार्टी से जोड कर कांग्रेस को मजबूत बनाया जायेगा। नवगछिया प्रखंड अध्यक्ष जितेन्द्र प्रसाद सिंह, गोपालपुर प्रखंड अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, इस्माइलपुर प्रखंड अध्यक्ष अयोध्या प्रसाद यादव व रंगरा प्रखंड के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मो मोइजुद्दीन द्वारा पार्टी के निर्देशानुसार बडी संख्या में आम लोगों को पार्टी का सदस्य बना रहे हैं। DESK […]

सात दिवसीय एनएसएस शिविर का हुआ समापन // GS NEWS

नवगछियानारायणपुरशिक्षाDESK 04 B0

जेपी कॉलेज नारायणपुर में आयोजित सात दिवसीय एनएसएस शिविर का समापन मंगलवार को प्राचार्य डॉ राजवंश यादव की अध्यक्षता में किया गया।एनएसएस पदाधिकारी प्रो शैलेन्द्र कुमार के निर्देशन में स्वयंसेवकों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम किए।ग्रुप लीडर ज्योतिष कुमार ने बताया कि शिविर के सातो दिनों का कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसके तहत साफ सफाई,आर्ट ऑफ लिविंग के साथ योगा,स्वच्छ भारत रैली, नुक्कड़ नाटक के पौधरोपण व पर्यावरण एवं शिक्षा के साथ साथ संगोष्ठी आयोजित कर लोगों को जागरूक किया गया। समापन समारोह के बाद स्वयंसेवक के बीच प्रमाण पत्र वितरण किया गया।कार्यक्रम में भाग लेने वाले स्वयंसेवक नाटक में सुप्रिया कुमारी, साक्षी, रिचा गुप्ता, सत्यवती, रिचा, रूपा, शिखा, पुष्पा और डांस में मौसम, अनुभा, मुस्कान, संध्या व साजदा प्रवीण। प्रो जुलेश्वर […]

होली पर्व को लेकर सरकारी एंव गैर सरकारी विघालय हुए बंद छात्र छात्राओं ने रंग गुलाल की खेली होली // GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टभागलपुरशिक्षाहोलीDESK 04 B0

रिपोर्ट-निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर सुलतानगंज मे होली पर्व को लेकर सरकारी एंव गैर सरकारी विघालय हुए बंद छात्र छात्राओं ने रंग गुलाल लगाकर खेली होली। स्कूल के छात्र एंव छात्राओं ने एक दुसरे को रंग अबिर गुलाल लगाकर एक दुसरे को बधाई देते हुए शुभकामनाएं भी दिए ।इस दौरान दुधैला स्कूल के शिक्षक राजीव कुमार ने भी स्कूल के सभी छात्र एंव छात्राओं को भाईचारे के साथ होली पर्व मनाने कि अपिल करते हुए केमिकल युक्त रंग से बचाने कि सलाह देते हुए होली पर्व मनाने कि बात कही।इस दौरान स्कूल के तमाम शिक्षक एंव शिक्षिका मौजुद थे। DESK 04 B