Month: March 2022

नवगछिया : जीबी कॉलेज सांस्कृतिक परिषद के द्वारा वसंतोत्सव – 2022 का आयोजन ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

जी बी कॉलेज, नवगछिया में सांस्कृतिक परिषद के द्वारा वसंतोत्सव – 2022 का आयोजन किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य प्रो. शिवशंकर मंडल ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जे पी कॉलेज नारायणपुर के प्राचार्य डॉ राजवंश यादव एवं मदन अहल्या महिला कॉलेज के प्राचार्या डॉ सुदामा यादव थे। स्वागत भाषण सांस्कृतिक परिषद के अध्यक्ष प्रो. अशोक कुमार सिन्हा के द्वारा दिया गया। कार्यक्रम में लोक गायक ललित कुमार एवं उनकी टीम के द्वारा झूमर, फगवा एवं चैता की मनमोहक प्रस्तुति दी। जिससे छात्रों के बीच उमंग का माहौल बना। इस अवसर पर नीलू कुमारी एवं शिवानी कुमारी ने नृत्य, डोली और निशा ने चुटकुला, नीतीश, भारती और नीतू ने कविता पाठ, स्वर्णा स्वराज ने झूमर,दिलखुश ने मिमिक्री […]

NSS ने नारायणपुर के उत्तर वार्ड एक में बच्चों को कॉपी,कलम, पेंसिल किया वितरण ||GS NEWS

नवगछियानारायणपुरबिहारभागलपुरDESK 040

नारायणपुर: सोमवार को जय प्रकाश महाविद्यालय नारायणपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना महाविद्यालय इकाई द्वारा आयोजित सात दिवसीय एनएसएस शिविर के छठे दिन नारायणपुर के वार्ड नंबर एक में कॉपी,कलम,सिलेट व पेंसिल वितरण किया गया। एनएसएस के पदाधिकरी प्रो शलेन्द्र कुमार के निर्देश में किया गया। मौके पर छात्र स्वयंसेवक लीडर ज्योतिष कुमार और छात्रा स्वयंसेवक लीडर सुप्रिया कुमारी ने बताया की बच्चो को शिक्षा के बारे में बताया है। सभी को जगरूक किया। मौजूद स्वयंसेवक बबिता कुमारी, अनुभा कुमारी,रूपा कुमारी,मुस्कान कुमारी, मौसम कुमारी,आरती कुमारी ,साक्षी कुमारी , रिचा कुमारी, साजदा प्रवीण, पुष्पा कुमारी, संध्या कुमारी, शिखा कुमारी, रणवीर कुमार, मणिकांत कुमार, मौसम कुमार, प्रीतम कुमार,गुलशन कुमार,भानु कुमार,आकाश कुमार आदि छात्र छात्राएं उपस्थित थे। DESK 04

चलने लगे तलवार व चाकू, होने लगे पथराव ,दोनों पक्षों के लोग हुए घायल, प्रशासन ने कहा- सभी अपने अपने घरों में ही रहे, कोई बाहर नहीं निकलेंगे // GS NEWS

अपराधनिभाष मोदी की रिपोर्टभागलपुरDESK 04 B0

मोबाइल चोरी का आरोप ले लिया बड़ा रूप,जिलाधिकारी व एसएसपी घटनास्थल पर पहुंचकर किया शांति बहाल रिपोर्ट: निभाष मोदी, भागलपुर।भागलपुर, ततारपुर थाना अंतर्गत नौआटोली परबत्ती के एक हॉस्टल से मोबाइल चोरी की घटना ने ले लिया बड़ा रूप। दो पक्षों में जमकर मारपीट व पथराव शुरू हो गए। दोनों पक्षों के कई लोग घायल भी हुए हैं। बताया जा रहा है कि जिस लॉज में मोबाइल चोरी हुई है उस लॉज के लड़के बिना पुलिस को बताएं कुछ स्थानीय लड़कों को लेकर अपने स्तर से मोबाइल खोजबीन प्रक्रिया चालू कर दिया । इसी बीच हाथापाई होते होते दो पक्षों की लड़ाई बड़ा रूप लेने लगा। तलवार चाकू व जमकर पथराव भी हुए। जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन व एसएसपी बाबूराम घटनास्थल […]

नवगछिया के मकंदपुर चौक पर लजीज फास्ट फूड का भव्य उद्घाटन // GS NEWS

नवगछियाभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया के मकंदपुर चौक पर लजीज फास्ट फूड रेस्टोरेंट का भव्य उद्घाटन युवा समाजसेवी आशीष नीरज द्वारा फीता काटकर किया गया । वही मौके पर लजीज फास्ट फूड के संचालक सोनू कुमार ने बताया कि मकनपुर चौक नवगछिया अनुमंडल का एक बेहद चलंत चौक है लेकिन चौक पर अच्छे रेस्टोरेंट नहीं होने के कारण लोगों को फास्ट फूड के लिए भी नवगछिया बाजार जाना पड़ता था । स्थानीय लोगों की मांग पर मकनपुर चौक पर लजीज फास्ट फूड रेस्टोरेंट्स खोला गया है जहां फास्ट फूड के सभी आइटम उपलब्ध हैं जिनमें रोल नूडल्स चाइनीस मोमोज और बिरयानी है ।वही मौके पर संचालक बादल कुमार ने बताया कि की लजीज फास्ट फूड में काफी किफायती कीमत पर बेहद शानदार स्वाद लोगों […]

नवगछिया में Sweet Heaven के तीसरे ब्रांच का उद्घाटन, Sweets, Snacks, Bakery एवं Beverages हैं उपलब्ध // GS NEWS

नवगछियाभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया अनुमंडल में लगातार अपने स्वीट,स्नैक्स और बेकरी आइटम शहरवासियों को सेवा देने वाले गणपति स्वीट हैवन के तीसरे ब्रांच का भव्य उद्घाटन संचालन अरविंद कुमार नें सपत्नीक पूजा अर्चना के साथ किया । यह ब्रांच नवगछिया के मील टोला पश्चिम रेलवे केबिन के समीप स्थित है । वही इस बाबत स्वीट हेवेन के संचालक विशाल गुप्ता ने बताया कि गणपति स्वीट हैवन का यह तीसरा ब्रांच हैं जिसमें स्वीट्स स्नैक्स ब्रेवरेज, बेकरी आइटम उपलब्ध हैं । वहीं गर्मी के मौसम को देखते हुए ठंडा ठंडा कूल कूल वाली कई आइटम उपलब्ध हैं । उन्होंने बताया कि स्वीट हैवेन के नए ब्रांच का उद्घाटन के बाद इलाके वासियों में काफी खुशी है । खासकर गुजरने वाले राहगीरों को अब तेज […]

नवगछिया के धरहरा में करंट लगने से युवक की गयी जान // GS NEWS

नवगछियाभागलपुरDESK 04 B0

गोपालपुर थाना क्षेत्र के धरहरा में करंट लगने से युवक की मौत। मृतक युवक गोपाल प्रसाद सिंह के पुत्र सोनू कुमार हैं। बताया गया कि सोनू मोटर चालू कर गाय को नहला रहा था। इस दौरान बिजली का करंट लग गया। परिजन उसे इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सक ने जांच करने के पश्चात उसे मृत घोषित कर दिया। घटना को लेकर पत्नी कंचन देवी का रो रो कर बुरा हाल हैं। मां गीता देवी भी रोते रोते बेहोश हो रही थी। इकलौती पुत्री गुंजन कुमारी का भी रो रो कर बुरा हाल था। गोपालपुर थाना की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करवा कर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया। DESK 04 B

भागलपुर जगदीशपुर में पेट्रोल पंप मालिक से हथियार के बल पर सात लाख पचीस हजार की लूट की घटना को अंजाम देने वाली अपराधी को पुलिस ने हथियार के साथ आधे घंटे के अदंर किया गिरफ्तार // GS NEWS

अपराधनिभाष मोदी की रिपोर्टभागलपुरDESK 04 B0

भागलपुर से एक बहुत बडी़ खबर ,भागलपुर जगदीशपुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत फतेहपुर में एक सरोजनी पेट्रोल पंप मालिक से हथियार के बल पर तीन अपराधियों द्वारा सात लाख पचीस हजार रुपये की लूट की घटना को अंजाम दिया गया, पुलिस की तत्परता से आधे घंटे के अन्दर रूपया सहित दो अपराधी बेलथू निवासी नंदू कुमार और मँझगाॅय मूंगेर निवासी सत्यदेव विंद हथियार के साथ कजरेली थानाध्यक्ष द्वारा कजरैली चेक पोस्ट पर पुलिस ने गिरफ्तार कर बडी़ सफलता हासिल कर अपराधियों के मनसूबे को नाकामयाब कर दिया, मौका देख चेक पोस्ट पर से शामिल एक तीसरे अपराधी भाग निकले लेकिन पुनः पुलिस की तत्परता से छापेमारी कर तीसरे अपराधी को भी शाहकुण्ड के बेलथू गाँव से आशीष उर्फ रौशन बिन्द को […]