Month: June 2022

राज्य व केंद्र सरकार के गरीब कल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी, केंद्र सरकार के आठ साल पूरा होने पर आयोजित हुआ कार्यक्रम ||GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबिहारभागलपुरDESK 040

बिहपुर- मंगलवार को प्रखंड के मध्य विद्यालय मड़वा के मैदान पर मंडल अध्यक्ष प्रभुनंदन चौधरी की अध्यक्षता में केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के आठ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण पर्व मनाया गया. इस मौके पर विधायक ई शैलेंद्र ने जनता को संबोधित करते हुये केंद्र व राज्य सरकार के द्वारा चलायी जा रही गरीब कल्याणकारी योजनाओं को बताया गया.उन्होंने कहा सबका साथ ,सबका विकास का नारा देनेवाली मोदी सरकार के आठ वर्षों में महिला, किसान ,युवा ,अल्पसंख्यक ,व्यापारी समेत हर वर्ग का ख्याल रखा और कल्याणकारी योजनाओं के जरिये हर वर्ग को लाभ पहुंचाया है.इन आठ वर्षों में भारत का नाम पूरे विश्व में रौशन हुआ। वही विधायक इंजीनियर शैलेंद्र ने राजकीयकृत मध्य […]

एसडीएम के नेतृत्व में 5 जून को 14 नंबर सड़क से हटाया जाएगा अतिक्रमण ||GS NEWS

नवगछियानारायणपुरबिहारभागलपुरDESK 040

नारायणपुर – प्रखंड के राजमार्ग 31 बीरबन्ना चौक से मधुरापुर बाजार को जोड़ने वाली 14 नंबर सड़क किनारे यदुवंशी चौक मछली हटिया तक उत्तरी पार बिहार सरकार एवं भारत सरकार की जमीन पर लंबे अरसे से अतिक्रमित कर अवैध रूप से कब्जा के कारण नारायणपुर सीओ द्वारा करीब दौ सौ अतिक्रमण कारीयों के साथ बैठक कर प्रखंड मुख्यालय में साक्ष्य का समय के साथ साथ झोपड़ी, मकान एवं दुकान को हटाने कहा गया था और सरकारी अमीन से मापी कर चिन्हित कर 15-15 दिनों में दो बार नोटिस भेजते हुए 23 मई तक जगह खाली करने का निर्देश दिया था वावजूद अतिक्रमणकारियों द्वारा जमीन खाली नहीं करने को लेकर आए दिन जाम की समस्या के साथ किसानों के बीच नौंक […]

बेखौफ अपराधियों मक्का किसान से की एक लाख 50 हजार रुपये की छिनतई ||GS NEWS

अपराधनवगछियाBarun Kumar Babul0

नवगछिया – बेखौफ अपराधियों ने कदवा ओपी थाना क्षेत्र के बाबा बिशु राउत सेतु संपर्क पथ पर मंगलवार को देर शाम पूर्णियां जिले के रुपौली के कंकला गांव निवासी खगेश शर्मा से एक लाख 50 हजार रुपये की छिनतई कर ली है. घटना की शिकायत किसान खगेश ने कदवा ओपी थाने में लिखित रूप से की है. जबकि मामले में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिये एसडीपीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में छापेमारी की जा रही है. किसान ने बताया कि वह एक्सिस बैंक नवगछिया से रकम की निकासी कर अपने घर जा रहा था. कदवा गांव के पास अपराधियों ने उसके बाइक में धक्का मार कर पहले गिरने का प्रयास किया. अपराधियों के धक्के से वह असंतुलित हो गया. इसके […]

पुलिस के साथ धक्का मुक्की व दुर्व्यवहार मामले में तीन गिरफ्तार ||GS NEWS

नवगछियानारायणपुरबिहारभारतDESK 040

नारायणपुर – भवानीपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर चौहद्दी गॉव के पास सर्वसाधारण बिहार सरकार की जमीन पर विस्थापित परिवार द्वारा अवैध तरीके से जमीन खरिददारी कर अंचल कार्यालय की मिलीभगत से रसीद कटाकर देवस्थान व सड़क की जमीन पर बीते दिनों जबरन झोपड़ी झुग्गी बनाने के दौरान ग्रामीणों की शिकायत पर नवगछिया एसडीएम के निर्देश पर पहुंची भवानीपुर थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह अनि संजय कुमार मंडल व पुलिस कर्मी के. साथ धक्का मुक्की दुर्व्यवहार व रायफल लूटने का प्रयास मामले में कांड के नामजद आरोपित नारायणपुर निवासी मो.सज्जाद,मो.जमीर,मो.कमरूल हक को सोमवार की रात्रि गुप्त सुचना पर गिरफ्तार कर मंगलवार को पीएचसी नारायणपुर में स्वास्थ्य जॉच के बाद न्यायिक हिरासत में कोर्ट से जेल भेजा गया.उक्त जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष रमेश […]

नवगछिया : भारतीय जनता युवा मोर्चा ने बैठक कर लिए कई अहम निर्णय ||GS NEWS

नवगछियाभागलपुरBarun Kumar Babul0

नवगछिया – भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला नवगछिया की बैठक भाजपा कार्यालय नवगछिया में आयोजित की गई. बैठक के मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा भारतेंदु मिश्रा थे. बैठक की अध्यक्षता भाजयुमो जिला अध्यक्ष रूपेश कुमार रूप ने किया. संचालन भाजयुमो महामंत्री मनोज मंडल ने किया. बैठक को संबोधित करते हुए भाजयुमो जिला अध्यक्ष ने कहा कि मोदी सरकार की 8 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर पूरे देश में भाजपा युवा मोर्चा बाइक रैली निकाल रही है और रात्रि में विधानसभा क्षेत्र में प्रवास करेगी. बैठक को संबोधित करते हुए भाजयुमो जिला महामंत्री डब्लू मंडल ने कहा कि 8 साल बेमिसाल कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भाजयुमो का एक-एक कार्यकर्ता को आगे आने की जरूरत है. […]

ट्रेन से झपटमाड़ी कर रहे उचक्कों को ग्रामीणों ने दबोचा ||GS NEWS

नवगछियानारायणपुरबिहारभागलपुरDESK 040

नारायणपुर- कटिहार बरौनी रेलखंण्ड के नारायणपुर रेलवे-स्टेशन पर मंगलवार की दोपहर ट्रेन से यात्री का मोबाईल झपटमारी कर भाग रहे चार उचक्के में से एक को ग्रामीणों ने दबोचा और जमकर धुनाई की पुछताछ के दौरान उचक्का ने नारायणपुर निवासी भोला अली का पुत्र विक्रम अली अपना नाम बताया और मोबाईल दुसरे युवक लेकर भाग जाना बताया.मारपीट के दौरान शातिर झपटमार मार के डर से गिरगिरा रहा था.घटना को लेकर बिहपुर जीआरपी ने बताया की घटना को लेकर जीआरपी शिकायत नहीं मिली है झपटमारी की शिकायत को लेकर नारायणपुर स्टेशन पर एक अधिकारी के साथ जीआरपी जवान की ड्यूटी कई वर्षो से रेगूलर रूप से दिया गया है. DESK 04