Month: November 2023

Noimg

सरकारी जमीन अतिक्रमण को लेकर अंचलाधिकारी को दिया आवेदन ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया के भाजपा प्रखंड अध्यक्ष धीरज कुमार ने नवगछिया अंचलाधिकारी से बिहार सरकार की जमीन को अतिक्रमण करने के मामले में एक लिखित आवेदन दिया है।अपने लिखित आवेदन में अंचलाधिकारी से भाजपा प्रखंड अध्यक्ष धीरज कुमार सिंह ने कहा है कि संजीत कुमार सिंह पिता जनक किशोर प्रसाद सिंह के द्वारा बिहार सरकार की खाते की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर रहे है। जिसका खाता – 934 खसरा- 254 स्कवा – 9 डिसमिल है। जिसके चलते आमजनों को परेशानी हो रही है क्योंकि वहाँ पर बरसात के पानी एंव अन्य जल स्त्रोत निकास एक मात्र साधन है। प्रखंड अध्यक्ष ने लिखित आवेदन देकर उक्त जमीन की सरकारी अमीन से नापी करवा कर अतिक्रमण मुक्त कराने की अपील की […]

Noimg

छठ महापर्व को लेकर खरीददारी की बढ़ी भीड़ ||GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबिहारभागलपुरDESK 04 B0

बिहपुर: शुक्रवार से लोकआस्था के महापर्व छठव्रत का चार दिवसीय अनुष्ठान शुरू हो जाएगा।महापर्व काे लेकर बिहपुर प्रखंड बाजारों में पूजन सामग्री खरीदने को लेकर भीड़ उमड़ने लगी है।बता दें कि चार दिवसीय महापर्व का प्रथम अनुष्ठान कद्दूभात पूजन से ही शुरू होता है।महापर्व का प्रथम अनुष्ठान यानि कद्दूभात आज है।प्रखंड के विभिन्न बाजारों में नारियल व अन्य फलों समेत अन्य पूजन सामग्री की खरीदारी को लेकर लोगों की गहमागहमी से रौनक देखी जा रही है। गुरूवार को लोगों ने विशेषकर कद्दू की खरीदारी किया।वहीं पर्व को लेकर आम दिनों की अपेक्षा गुरूवार को कद्दू के दामों में वृद्धि कर दिया गया था।इधर पूरे प्रखंड में लोग छठघाटों को तैयार करने के साथ साथ उसकी साफ-सफाई करने में जुटे हुए […]

Noimg

छठ घाटों का अनुमंडल पदाधिकारी ने लिया जायजा ||GS NEWS

नवगछियाबिहारDESK 04 B0

नवगछिया : छठ घाटों का अनुमंडल पदाधिकारी उत्तम कुमार ने जायजा लिया. छठ घाट गौशाला पोखर, खरनई नदी, विजय घाट, नयाटोला, श्रीपुर सहित अन्य घाटों का निरीक्षण किया. एसडीओ के साथ कार्यपालक पदाधिकारी सुमित्रानंदन, नप अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रेमसागर उर्फ डब्लू यादव, पार्षद मुन्ना भगत, नागेश्वर सिंह, मुकेश राणा, विनोद भगत, मुखिया पप्पू यादव, आलोक गुप्ता, संतोष कुमार, रंजीत कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे. अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि छठ घाटों की साफ सफाई, छठ व्रती महिलाओं को कपड़े बदलने के लिए चेजिंग रूम बनाने व छठ घाट पर रोशनी की व्यवस्था करने को कार्यपालक पदाधिकारी को कहा गया है. DESK 04 B

Noimg

स्वामी आगमानंद जी महाराज ने संपूर्ण विधि विधान के साथ की महाश्मशानी उग्र कालिका माता की पूजा अर्चना एवं आरती ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया अनुमंडल के वैसी ग्राम स्थित महाश्मशानी उग्र कालिका सिद्ध शक्तिपीठ में बुधवार को श्रीशिवशक्ति योगपीठ के पीठाधीश्वर सह माता काली के परम भक्त परमहंस स्वामी आगमानंद जी महाराज ने संपूर्ण विधि विधान के साथ महाश्मशानी उग्र कालिका माता की पूजा अर्चना एवं आरती की। मौके पर जहां पुजारी दिनेश झा यजमान के रूप में थे। वहीं पूजा करने में आचार्य पंडित कौशल बाबा ने अपने सहयोगियों के साथ पूर्ण विधि विधान के से पूजा में सहयोग किया। इस मौके पर नवगछिया के साथ-साथ कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर, खगड़िया, बेगूसराय और सहरसा इत्यादि जिलों के भी श्रद्धालुगण मौजूद थे। वहीं संध्या समय सत्संग सुधा का कार्यक्रम भी मंदिर परिसर में आयोजित किया गया। इस सत्संग सुधा कार्यक्रम के दौरान स्वामी आगमानंद […]

Noimg

चलती ट्रेन में अपराधियों ने कांच के टुकड़े से प्रहार कर एक यात्री को किया घायल, अस्पताल में मौत ||GS NEWS

नवगछियानिधननिभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 04 B0

बीकानेर एक्स्प्रेस के शौचालय के अंदर से मिला बुरी तरह घायल यात्री, नवगछिया में हुई मौत घटना खगड़िया और नवगछिया रेलवे स्टेशन के बीच की घटना की सूचना पर पहुंचे कई वरीय रेल पुलिस पदाधिकारी नवगछिया : राजस्थान के जयपुर से पश्चिम बंगाल के लिए निकले एक रेल यात्री को बीकानेर एक्सप्रेस के शौचालय के अंदर अज्ञात अपराधियों ने कांच के टुकड़े से घायल कर हत्या कर दी। घटना बीते गुरुवार की खगड़िया और नवगछिया रेलवे स्टेशन की बीच की बताई जा रही है। मृत व्यक्ति की पहचान पश्चिम बंगाल के कुच बिहार थाना निवासी उमाकांत बर्मन के पुत्र दिनेशेश्वर बर्मन के रूप में की गई है।घटना की सूचना पर कटिहार के रेल अपर पुलिस अधीक्षक कुंदन कृष्णन, पुलिस निरीक्षक […]

Noimg

टोटो पलटने से कई लोग घायल, ||GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया – गोपालपुर 14 नंबर सड़क पर हुई घटना नवगछिया के गोपालपुर थाना क्षेत्र के लतरा गाँव के समीप पीडब्ल्यूडी सड़क पर गंगा स्नान कर लौट रहे श्रद्धालु से भरी टोटो पलट गई। जिसमें सवार कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमें घायल नवगछिया थाना क्षेत्र के नंदनी देवी, प्रेमलता देवी ,पूजा कुमारी, जयमाला देवी कविता देवी, सकुचा गाँव निवासी शाखो देवी गंभीर रूप से घायल हो गए। जहां स्थानीय प्रशासन की मदद से घायलों को गोपालपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गोपालपुर लाया। जहां से गंभीर रूप से घायल को बेहतर उपचार हेतु मायागंज रेफर कर दिया गया। घायल के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था। DESK 04 B