Month: May 2025

Noimg

200 करोड़ की लागत से बना सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल अब भी अधूरा, बुनियादी स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित भागलपुर ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर का बहुप्रतीक्षित सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल करोड़ों की लागत से बनकर तो तैयार हो चुका है, लेकिन अब तक यह आम जनता को बुनियादी स्वास्थ्य सेवाएं देने में असफल रहा है। केंद्र सरकार ने इस योजना को 2018 में स्वीकृति दी थी और उस समय के स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने 200 करोड़ की लागत वाले इस अस्पताल का उद्घाटन भी किया था। निर्माण कार्य में लंबे समय तक विलंब हुआ, जिसको लेकर कई बार सरकारों ने अल्टीमेटम दिया और कार्रवाई की बात भी हुई। अब जबकि अस्पताल की इमारत पूरी तरह से बनकर खड़ी है, तो भी सुविधाओं का लाभ आम जनता तक नहीं पहुंच पाया है। पूर्वी बिहार के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल मायागंज में पहले […]

Noimg

संवाद से सशक्तिकरण: भागलपुर में 1245 स्थानों पर महिला संवाद, 24,117 आकांक्षाएं हुई दर्ज ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। महिलाओं की आकांक्षाओं को सुनने और समझने की दिशा में भागलपुर जिले में चल रहा “महिला संवाद” कार्यक्रम अब व्यापक असर दिखा रहा है। अब तक जिले के 1245 स्थानों पर महिला संवाद कार्यक्रमों का सफल आयोजन हो चुका है, जिसमें लगभग 2 लाख 68 हजार से अधिक महिलाओं ने भाग लिया है। हर दिन औसतन 7,000 से अधिक महिलाएं इन कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी कर रही हैं। इस संवाद के माध्यम से महिलाओं से प्राप्त 24,117 आकांक्षाओं को मोबाइल एप के जरिए दर्ज किया जा चुका है, जिन्हें विभागवार वर्गीकृत कर संबंधित विभागों को कार्रवाई के लिए भेजा गया है। सशक्तिकरण की मिसाल बनीं संगीता कुमारीइस्माईलपुर प्रखंड के परबत्ता गांव की संगीता कुमारी, जीविका स्वयं सहायता समूह से […]

Noimg

31 मई को होगा प्रेसिडेंसी इंटरनेशनल स्कूल में लिखित परीक्षा ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया के प्रेसिडेंसी इंटरनेशनल स्कूल में हो रहा क्रिएटिव टेलेंट हंट 2.0 प्रतियोगिता का आयोजन स्कूल के कक्षाओं में एडमिट कार्ड का वितरण शुरू नवगछिया। नवगछिया अनुमंडल क्षेत्र के प्रतिभावान बच्चों की खोज के लिए जीएस न्यूज़ समाचारपत्र द्वारा आयोजित Creative Talent Hunt 2.0 प्रतियोगिता को लेकर छात्र-छात्राओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। अब तक करीब 300 से अधिक बच्चों ने प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण करवा लिया है। बच्चों के साथ-साथ उनके अभिभावक भी काफी रुचि दिखा रहे हैं और विद्यालय प्रशासन का भी इस कार्यक्रम में भरपूर सहयोग मिल रहा है। प्रतियोगिता के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन प्रेसिडेंसी इंटरनेशनल स्कूल, नवगछिया के प्रांगण में 31 मई को किया जाएगा। प्रतिभागियों को उनकी कक्षा के अनुसार पाँच […]

सद्गुरु कबीर आश्रम बोड़वा में 28वां वार्षिक सत्संग समारोह व कबीर जयंती संपन्न, संत वचनों से गुंजा वातावरण ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया – प्रखंड के खगड़ा पंचायत अंतर्गत बोड़वा गांव स्थित सद्गुरु कबीर आश्रम में 28वां वार्षिक सत्संग समारोह एवं कबीर जयंती का आयोजन उल्लास और भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ। देशभर से आए संतों और श्रद्धालुओं की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को एक नई आध्यात्मिक ऊंचाई प्रदान की। समारोह के दौरान सत्संग मंच से संत विचारों में संत कबीर साहब के बहुआयामी व्यक्तित्व और उनके सार्वकालिक संदेशों पर प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने कहा कि सद्गुरु कबीर साहब न केवल आध्यात्मिक चेतना के प्रतीक हैं, बल्कि वे सामाजिक समरसता और समानता के अद्वितीय स्तंभ हैं। कहा गया कि कबीर साहब का संदेश है कि मनुष्य को तन से कर्मपरायण और मन से आत्मपरायण होना चाहिए। वे निष्पक्षता से सत्य […]

डीएसपी अभिषेक कुमार ने यातायात व साइबर थानाध्यक्ष के रूप में किया योगदान ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

साइबर ठगी और ट्रैफिक सुरक्षा को लेकर दिए अहम सुझाव नवगछिया : डीएसपी अभिषेक कुमार ने नवगछिया में यातायात और साइबर थाना के नए थानाध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने प्रेस को जानकारी देते हुए साइबर ठगी और ट्रैफिक सुरक्षा को लेकर कई महत्वपूर्ण बातें साझा कीं। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में साइबर ठगी मुख्य रूप से दो तरीकों से होती है – व्हाट्सएप कॉल और मोबाइल फोन के जरिए। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति अज्ञात नंबर से आई वीडियो कॉल न उठाए, क्योंकि यह हनीट्रैप का हिस्सा हो सकता है। डीएसपी ने शॉर्टकट तरीके से पैसा कमाने के लालच से बचने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति मुफ्त […]

ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप, महिला थाना में दर्ज करायी शिकायत ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया : नवगछिया के नदी थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंहकुंड निवासी स्व. चंद्रदेव राय की पुत्री काजल कुमारी ने अपने ससुराल वालों पर दहेज के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने नवगछिया महिला थाना में लिखित आवेदन देकर बताया कि उसकी शादी वर्ष 2020 में भवानीपुर मौजमा निवासी सिकंदर मंडल के पुत्र सोहित कुमार से हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार हुई थी। शादी के समय पिता ने दो लाख रुपये नकद, जेवरात और अन्य सामान दिए थे। काजल का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही उसके पति सोहित कुमार, देवर दीपक कुमार, देवर सुमन कुमार, सास गीता देवी, गोतनी अंशु देवी और ससुर सिकंदर मंडल दहेज के लिए उसे […]

प्रखंड स्तरीय शारदीय कर्मशाला में किसान रजिस्ट्री और आधुनिक खेती पर चर्चा ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया – प्रखंड परिसर के शिल्प प्रशिक्षण सभागार में बुधवार को आत्मा (आत्मनिर्भर कृषि योजना) की ओर से प्रखंड स्तरीय शारदीय (खरीफ) कर्मशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन अनुमंडल कृषि पदाधिकारी राजेश कुमार, प्रशिक्षु पदाधिकारी कुमार शुभम, कृषि वैज्ञानिक एसएस त्यागी, मृदा वैज्ञानिक डॉ. बिमल कुमार और बीटीएम गौरव कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में किसानों को खेती से जुड़ी आधुनिक तकनीकों और योजनाओं की जानकारी दी गई। राजेश कुमार ने किसानों से संवाद किया और बिहार कृषि मोबाइल एप डाउनलोड करने व किसान रजिस्ट्री कराने की अपील की। आत्मा योजना के तहत किसान पाठशाला, परिभ्रमण, बकरी व मुर्गी पालन और मशरूम उत्पादन की जानकारी भी दी गई। इस दौरान […]

नारायणपुर में आवारा कुत्तों ने आधा दर्जन से ज्यादा लोगों को काटा, इलाके में दहशत ||GS NEWS

नवगछियानारायणपुरबिहारभागलपुरDESK20250

नारायणपुर प्रखंड के अलग-अलग इलाकों में आवारा कुत्तों ने कहर बरपाया है। मंगलवार को आधे दर्जन से अधिक लोगों को काटकर बुरी तरह घायल कर दिया गया। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, नारायणपुर में भर्ती कराया गया। इनमें से एक की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे मायागंज अस्पताल, भागलपुर रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, चकरामी गांव निवासी रूपेश कुमार के 8 वर्षीय पुत्र ऋषभ कुमार को गांव में आवारा कुत्ते ने काट लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। डॉ. विपिन कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए जेएलएनएमसीएच, भागलपुर भेज दिया। इसके अलावा मनोहरपुर में सार्थक कुमार, रायपुर में उत्तम कुमार, नगरपारा में भोला कुमार, भवानीपुर […]

पुलिस अवर निरीक्षक मुकुंद मुरारी की सड़क हादसे में मौत, नवगछिया में शोक की लहर ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया : पुलिस अवर निरीक्षक मुकुंद मुरारी की सड़क दुर्घटना में मौत की खबर से नवगछिया क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। वे वर्तमान में बिहार एसटीएफ की विशेष टीम के सदस्य थे। जानकारी के अनुसार, पुअनि मुकुंद मुरारी वांछित कुख्यात अपराधियों की गिरफ्तारी के उद्देश्य से अन्य पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों के साथ उच्चाधिकारियों की अनुमति के बाद सरकारी स्कॉर्पियो वाहन से गुजरात के सूरत के लिए रवाना हुए थे। यात्रा के दौरान मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के औद्योगिक थाना क्षेत्र स्थित नेशनल हाईवे पर उनकी स्कॉर्पियो वाहन पलट गई और दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में मुकुंद मुरारी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वाहन में सवार […]