Month: May 2025

Noimg

नारायणपुर में बाइक और साइकिल की टक्कर, साइकिल सवार बबलू दास घायल

नवगछियानारायणपुरबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नगरपारा शिव मंदिर के समीप बाइक और साइकिल की आमने-सामने की टक्कर में साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति की पहचान बलाहा गांव निवासी राजेंद्र दास के पुत्र बबलू दास के रूप में की गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बबलू दास बलाहा से नगरपारा जा रहे थे, तभी शिव मंदिर के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक, जिस पर दो युवक सवार थे, उनकी साइकिल से सीधी टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बबलू दास मौके पर ही अचेत होकर सड़क किनारे गिर पड़े। हादसे के तुरंत बाद नगरपारा गांव निवासी झगरू पासवान की पत्नी शांति देवी ने मानवता दिखाते हुए घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र […]

Noimg

गोद के बच्चे की आड़ में साड़ी की दुकान में चोरी, तीन महिलाएं सीसीटीवी में कैद, फुटेज वायरल ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर जिले के सुल्तानगंज क्षेत्र स्थित अब्जुगुंज बाजार की एक साड़ी दुकान में चोरी की घटना का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। चोरी की यह पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका फुटेज अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में स्पष्ट देखा जा सकता है कि तीन महिलाएं दुकान में ग्राहक बनकर प्रवेश करती हैं और दुकानदार से साड़ी दिखाने को कहती हैं। बातचीत के दौरान वे दुकानदार को अलग-अलग साड़ियों की मांग कर उलझाए रखती हैं। इसी दौरान एक महिला, जिसकी गोद में बच्चा है, बड़ी चालाकी से साड़ी के एक बंडल को अपने कपड़ों में छुपा लेती है और फिर महिलाएं बिना किसी शक के दुकान से […]

Noimg

अजगैबीनाथ गंगा घाट पर अक्षय तृतीया पर्व की धूम, हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई उत्तरवाहिनी गंगा में आस्था की डुबकी ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर जिले के सुल्तानगंज स्थित प्रसिद्ध अजगैबीनाथ धाम में अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं ने उत्तरवाहिनी गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। बिहार और झारखंड के विभिन्न जिलों से आए श्रद्धालुओं ने पवित्र गंगा स्नान कर गंगाजल संग्रह किया और फिर अजगैबीनाथ मंदिर में बाबा भोलेनाथ के शिवलिंग पर जलार्पण कर सुख-शांति एवं मनोकामना पूर्ति की प्रार्थना की। ऐसी मान्यता है कि अक्षय तृतीया के दिन उत्तरवाहिनी गंगा में स्नान और भगवान शिव को जल अर्पित करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इस अवसर पर कई श्रद्धालु अपने बच्चों का मुंडन संस्कार भी करवाते नजर आए। भीड़ को देखते हुए पूरे इलाके में भक्तों में खासा उत्साह और आध्यात्मिक माहौल देखने को मिला। पर्व को शांतिपूर्ण […]

Noimg

सबौर लूटकांड का खुलासा: छह अपराधी गिरफ्तार, दो देशी कट्टा और मोबाइल बरामद ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर जिला अंतर्गत सबौर थाना क्षेत्र के राजपुर मुरहन रोड स्थित पुल पर बीते 11 अप्रैल की रात साढ़े नौ बजे नकाबपोश हथियारबंद अपराधियों द्वारा लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया था। इस कांड के सफल उद्भेदन के लिए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश, नगर पुलिस अधीक्षक की निगरानी और पुलिस उपाधीक्षक विधि व्यवस्था श्री चंद्र भूषण के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम की सक्रियता के परिणामस्वरूप पुलिस ने इस लूटकांड में शामिल छह अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा दो विधि विरुद्ध बालकों को भी निरुद्ध किया गया है। पुलिस ने इनके पास से घटना में प्रयुक्त दो देशी कट्टा और लूटी गई मोबाइल फोन को भी बरामद कर […]