Month: May 2025

सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन मामले में त्वरित कार्रवाई, विधि विरूद्ध बालक निरूद्ध ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया : नवगछिया एसपी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को भवानीपुर थाना को सूचना मिली कि ग्राम भ्रमरपुर के एक युवको के द्वारा अग्नेयास्त्र का प्रयोग करते हुए पर फोटो/विडियों सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। उक्त सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई करते हुए भवानीपुर थाना की टीम द्वारा तकनीकी एवं मानवीय आसूचना संकलन के आधार पर त्वरित कार्रवाई कर घटना में संलिप्त विधि विरूद्ध बालक को निरूद्ध किया गया। इस संबंध में भवानीपुर थाना कांड संख्या 106/25, धारा- 25 (9) आर्म्स एक्ट दर्ज कर वायरल हथियार की बरामगदी एवं कांड में संलिप्त अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु छापामारी की जा रही है। DESK2025

चोरी की मोटरसाईकिल के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया । 27 मई 2025 को रात्रि करीब 08:30 बजे खरीक थाना को सूचना मिली कि ग्राम अठगामा में एक व्यक्ति चोरी की मोटरसाईकिल बेचने के लिए ग्राहक खोज रहा है। उक्त सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु खरीक थाना टीम ग्राम अठगामा पहुँची तो पुलिस वाहन को देख मोटरसाईकिल रजि नंबर बीआर 01 ए एक्स 4347 पर सवार एक व्यक्ति भागने लगा जिसे साथ के बल के सहयोग से पकड़कर पूछताछ एवं उक्त वाहन का कागजात का मांग करने पर बताये कि मोटर साईकिल चोरी का है। जिसे विधिवत जप्त करते हुए गोपालपुर थाना क्षेत्र के बोचाही निवासी छतीश कुमार पिता नवीन कुमार मंडल को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में खरीक थाना कांड संख्या 167/25, धारा- 317 […]

Noimg

नवगछिया में छह दिवसीय मंजूषा समर कैंप का शुभारंभ, बच्चों को सांस्कृतिक धरोहर से जोड़ने का प्रयास ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया में बुधवार से छह दिवसीय मंजूषा समर कैंप का आयोजन बाल भारती विद्यालय में शुरू हुआ। इस कार्यक्रम का आयोजन मंजूषा प्रशिक्षण केंद्र, नवगछिया विकास समिति एवं बिहुला विषहरी पूजा समिति के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। समर कैंप का उद्घाटन नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी मुकेश कुमार, विद्यालय सचिव अभय मनुका, समाजसेवी नरेश केडिया, भगवती पंसारी, राष्ट्रीय मंजूषा कलाकार अश्विनी आनंद और समिति के संयोजक मुकेश राणा ने संयुक्त रूप से किया। मुख्य अतिथि मुकेश कुमार ने कहा कि इस समर कैंप के माध्यम से बच्चों को न केवल मंजूषा कला की जानकारी मिलेगी, बल्कि वे अपनी सांस्कृतिक विरासत और बौद्धिक विकास से भी जुड़ेंगे। अभय मनुका ने गर्वपूर्वक कहा कि मंजूषा पेंटिंग की नायिका बिहुला, […]

डुमरिया गांव में पागल कुत्तों का आतंक, दस लोग घायल ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया पुलिस जिला के रंगरा अंतर्गत डुमरिया गांव में बुधवार को एक पागल कुत्ते ने जमकर आतंक मचाया। कुत्ते ने गांव के लगभग दस लोगों को काटकर घायल कर दिया, जिसमें महिलाएं, पुरुष और छोटे बच्चे भी शामिल हैं। अचानक हुए इस हमले से ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई और पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। घटना के बाद ग्रामीणों ने मिलकर कुत्ते को खदेड़ते हुए पीट-पीटकर मार डाला। घायल सभी लोगों ने गोपालपुर और रंगरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज करवाया। डॉक्टरों ने घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद एंटी रेबीज़ वैक्सीन लगाया, ताकि संक्रमण का खतरा टाला जा सके। बीते कुछ महीनों से रंगरा और गोपालपुर प्रखंड के कई गांवों में डॉग बाइट्स की […]

Noimg

दो बाइक की टक्कर में 6 घायल, दो गंभीर, मायागंज रेफर ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

गोपालपुर थाना क्षेत्र के गोसाईं गाँव 14 नंबर रोड़ पर भमरा के पास हुआ हादसा नवगछिया पुलिस जिला के गोपालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोसाइगांव भमरा के पास बुधवार की शाम एक भीषण सड़क हादसे में छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना उस समय हुई जब दो मोटरसाइकिलें आमने-सामने टकरा गईं। एक बाइक पर सवार परिवार अंतिम संस्कार के बाद घर लौट रहा था, जबकि दूसरी बाइक पर तीन युवक काम से घर लौट रहे थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, घायल परिवार गोपालपुर थाना क्षेत्र के मुस्लिम टोला निवासी हैं। घायलों में मु. इस्लाम के पुत्र मु. नौशाद, उनकी पत्नी बिलकिस खातुन और छह वर्षीय पुत्र मु. अतहर शामिल हैं। तीनों उस समय बाइक पर सवार थे, […]

Noimg

चलती ट्रेन में मोबाइल चुराते रंगे हाथ पकड़ा गया चोर, यात्रियों ने की जमकर पिटाई, RPF कर रही पूछताछ ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर से राजेंद्रनगर टर्मिनल होते हुए बांका जा रही एक पैसेंजर ट्रेन में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक शातिर चोर ने एक यात्री का महंगा मोबाइल फोन और बैग चुराने की कोशिश की। यह घटना बरियारपुर स्टेशन के पास की है, लेकिन यात्रियों की सतर्कता से चोरी की कोशिश नाकाम हो गई। घटना के दौरान एक यात्री ने देखा कि उसका iPhone और बैग, जिसमें करीब 30 हजार रुपये नकद थे, अचानक गायब हो गया। शोर मचाने पर अन्य यात्रियों ने भी सतर्कता दिखाई और ट्रेन में ही उस युवक को पकड़ लिया, जो चोरी कर भागने की कोशिश कर रहा था। चलती ट्रेन में ही यात्रियों ने चोर की जमकर पिटाई कर दी और उसे अगले डिब्बे […]

Noimg

राख के धुएं से सांस लेना भी मुश्किल, आसपास के लोगों का जीना हुआ मुहाल ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर जिले के कहलगांव स्थित एनटीपीसी पावर प्लांट से उड़ने वाली राख ने आसपास के हजारों लोगों की ज़िंदगी को जहरीला बना दिया है। हवा में राख के कण इतने घुल चुके हैं कि अब सांस लेना भी मुश्किल हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि उनकी आंखों के सामने राख का पर्दा छाया रहता है और जब हवा चलती है, तो राख घरों के अंदर तक घुस जाती है। एनटीपीसी कहलगांव द्वारा परियोजना क्षेत्र के एकचारी और भोलसर में बनाए गए राख डैम से बड़ी मात्रा में राख उड़कर आसपास के इलाकों में फैल रही है। गर्मी के मौसम में यह समस्या और भी भयावह हो गई है। लोगों का आरोप है कि खाने-पीने के सामान, पीने […]