Month: June 2025

Noimg

खालतीपुर स्टेशन पर ऑपरेशन नार्कोस के तहत ₹1.5 करोड़ मूल्य के मादक पदार्थ जब्त ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर : मालदा डिवीजन के डिविजनल रेलवे मैनेजर (डीआरएम) मनीष कुमार गुप्ता के कुशल मार्गदर्शन में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) लगातार चौबीसों घंटे यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को लेकर प्रतिबद्ध है। इसी क्रम में “ऑपरेशन नार्कोस” के तहत 28 जून 2025 को खालतीपुर रेलवे स्टेशन पर एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। आरपीएफ को सूत्रों से प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर मंडल सुरक्षा आयुक्त ए.के. कुल्लू के निर्देशन में खालतीपुर पोस्ट और न्यू फरक्का आरपीएफ टीम द्वारा संयुक्त रूप से छापेमारी की गई। इस दौरान प्लेटफॉर्म संख्या 2 पर एक व्यक्ति संदिग्ध स्थिति में नजर आया। पूछताछ करने पर वह घबरा गया और अपने सामान के बारे में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। जब उसकी तलाशी […]

Noimg

6 जुलाई को गांधी मैदान पटना में होगा ‘सनातन महाकुंभ’ का ऐतिहासिक आयोजन ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर : भगवान परशुराम जन्मोत्सव के समापन अवसर पर आगामी 6 जुलाई 2025 (रविवार) को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में एक भव्य और ऐतिहासिक आयोजन “सनातन महाकुंभ” का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं श्रीराम कर्मभूमि न्यास के संस्थापक अश्विनी कुमार चौबे के संरक्षण में आयोजित हो रहा है। सनातन संस्कृति, धर्म, दर्शन और राष्ट्र चेतना को जागृत करने वाले इस आयोजन में देशभर से संत, मनीषी, आचार्य, विद्वान, युवा और श्रद्धालु बड़ी संख्या में जुटेंगे। इस आयोजन का उद्देश्य भारतीय संस्कृति, वेद-पुराण, धर्मशास्त्र और लोक आस्था का उत्सव मनाते हुए भावी पीढ़ियों को मार्गदर्शन प्रदान करना है। इसे ऐतिहासिक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने […]

Noimg

भागलपुर स्टेशन पर विशेष मजिस्ट्रेट टिकट जांच अभियान, 179 यात्री पकड़े गए ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर : मालदा मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) मनीष कुमार गुप्ता के दिशा-निर्देश में पूरे मंडल में सघन टिकट जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को भागलपुर रेलवे स्टेशन पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्यिक प्रबंधक (वरिष्ठ डीसीएम) मिस अंजन की देखरेख में विशेष मजिस्ट्रेट टिकट जांच अभियान चलाया गया। इस जांच अभियान का नेतृत्व रेलवे न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती रिंकी कुमारी एवं क्षेत्र अधिकारी प्रवीण कुमार ने किया। अभियान में वाणिज्य निरीक्षक, टिकट जांच कर्मी और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) का सक्रिय सहयोग रहा। अभियान का उद्देश्य यात्रियों में जिम्मेदार यात्रा की भावना विकसित करना, बिना टिकट यात्रा पर रोक लगाना और रेलवे नियमों के पालन को सुनिश्चित करना था। जांच के दौरान कुल 179 बिना टिकट या अनियमित […]

Noimg

उप विकास आयुक्त ने पीरपैंती प्रखंड का किया दौरा, योजनाओं की समीक्षा कर दिए निर्देश ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर के उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह ने सोमवार को पीरपैंती प्रखंड का दौरा किया और वहां चल रहे विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने विशेष रूप से जिछो पोखर के सौंदर्यीकरण और संरक्षण कार्यों का जायजा लिया। इस परियोजना के तहत पक्का घाट, चेंजिंग रूम, शौचालय, वॉकिंग पथ और हरियाली कॉरिडोर जैसी मूलभूत सुविधाएं विकसित की गई हैं, जो स्थानीय लोगों और पर्यटकों के लिए लाभदायक साबित हो रही हैं। उप विकास आयुक्त ने बताया कि इसी तर्ज पर अन्य विकास योजनाएं भी प्रगति पर हैं और जल्द ही उन्हें धरातल पर उतारा जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी कार्य निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरे किए जाएं। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं […]

Noimg

गुमशुदा दो बच्चों को पुलिस ने सकुशल किया बरामद ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर : 28 जून 2025 को टाईगोर्स इंग्लिश मीडियम स्कूल, बाराहाट से दो बच्चे स्कूल गार्ड को “कॉपी लाने” का बहाना बनाकर स्कूल से बाहर निकल गए और फिर वापस नहीं लौटे। दोनों बच्चों की पहचान ईशीपुर बाराहाट थाना क्षेत्र के पंचरुखी निवासी चंचल राज (पिता – धीरेंद्र भारती, उम्र 10 वर्ष) और धुनियाचक निवासी आशीष पासवान (पिता – डब्लू पासवान, उम्र 10 वर्ष) के रूप में की गई है। स्कूल प्रशासन द्वारा बच्चों के परिजनों को सूचना दी गई कि दोनों छात्र स्कूल से बाहर गए थे लेकिन वापस नहीं आए। सूचना मिलते ही परिजन धीरेंद्र भारती (ग्राम पंचरुखी) और राजाराम पासवान (ग्राम धुनियाचक) ईशीपुर बाराहाट थाना पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी थानाध्यक्ष को दी। मामले की गंभीरता […]

Noimg

श्रावणी मेला की तैयारी को लेकर सुल्तानगंज में हुई बैठक ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर : विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2025 की तैयारी को लेकर सोमवार को सुल्तानगंज नगर परिषद सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भागलपुर के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक हृदय कांत ने की। बैठक में सुल्तानगंज विधायक ललित नारायण मंडल, नगर परिषद सुल्तानगंज के सभापति राजकुमार गुड्डू, उप सभापति नीलम देवी समेत संबंधित विभागों के अधिकारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि श्रावणी मेला एक अंतरराष्ट्रीय पहचान वाला आयोजन है, ऐसे में इसकी तैयारी श्रद्धा और सेवा भावना के साथ की जानी चाहिए। उन्होंने निर्देश दिया कि कांवरिया पथ पर बालू की मोटाई कम से कम दो इंच हो और उसमें किसी प्रकार […]

Noimg

भागलपुर में 582 लीटर विदेशी शराब बरामद, मकान मालिक गिरफ्तार ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर के ललमटिया थाना क्षेत्र अंतर्गत जैन मंदिर रोड स्थित श्याम कुमार के मकान से पुलिस ने भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मौके से 582 लीटर विदेशी शराब जब्त की है। सूचना मिली थी कि श्याम कुमार अवैध रूप से शराब का कारोबार करता है। इसके बाद पुलिस ने एक विशेष टीम बनाकर श्याम कुमार के घर पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान मकान से विभिन्न ब्रांड की विदेशी शराब बरामद की गई। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मकान मालिक श्याम कुमार को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है और पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि शराब की यह […]

Noimg

भागलपुर-खगड़िया मार्ग पर दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर, चालक व सहचालक गंभीर रूप से घायल ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर-खगड़िया मुख्य मार्ग पर भवानीपुर-पसराहा सीमा क्षेत्र के समीप सोमवार को दो ट्रकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों ट्रकों के आगे के हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में दोनों ट्रकों के चालक और सहचालक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पसराहा पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रकों में फंसे घायलों को बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार बांका जिला निवासी सहचालक अंकज कुमार झारखंड से ट्रक में गिट्टी लोड कर खगड़िया जा रहे थे। इसी दौरान सामने से […]

Noimg

कदवा गांव में हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से युवक की मौत, ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर जिले के पीरपैंती थाना क्षेत्र अंतर्गत कदवा गांव में सोमवार को एक दर्दनाक हादसे में युवक ऋषिकेश मंडल की मौत हो गई। बताया गया कि वह जलावन लेकर जा रहा था, तभी सड़क के ऊपर से गुजरे हाई वोल्टेज बिजली के तार की चपेट में आ गया। करंट लगने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया। ग्रामीणों का कहना है कि उक्त हाई वोल्टेज तार काफी नीचे लटका हुआ था और पिछले पांच वर्षों से इसकी शिकायत की जा रही थी, लेकिन विभाग ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। मौत की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची […]

Noimg

सड़क पार कर रही 100 वर्षीय वृद्धा को तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान हुई मौत ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर जिले के रंगरा थाना क्षेत्र के मंदरौनी गांव में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 100 वर्षीय वृद्धा द्रौपदी देवी की जान चली गई। बताया गया कि वे सड़क पार कर रही थीं, तभी तेज रफ्तार से आ रही एक बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से उन्हें तुरंत जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल (JLNMCH) भागलपुर ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बाइक चालक की पहचान कर कार्रवाई की मांग की है। DESK2025