Month: June 2025

Noimg

कॉपी लाने के बहाने स्कूल से निकले दो बच्चे हुए लापता, पुलिस ने मालदा टाउन से किया बरामद ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर: 28 जून 2025 को टाइगर्स इंग्लिश मीडियम स्कूल, बाराहाट से पढ़ाई करने वाले दो छात्र स्कूल गार्ड को कॉपी लाने का बहाना बताकर स्कूल से बाहर निकल गए और उसके बाद वापस नहीं लौटे। बच्चों की पहचान ईशीपुर बाराहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत पंचरुखी निवासी चंचल राज (पिता – धीरेंद्र भारती, उम्र – 10 वर्ष) एवं धुनियाचक निवासी आशीष पासवान (पिता – डब्लू पासवान, उम्र – 10 वर्ष) के रूप में हुई है। स्कूल प्रशासन द्वारा परिजनों को सूचना दी गई कि उनके बच्चे स्कूल से बाहर निकले थे, लेकिन अब तक वापस नहीं आए हैं। इसके बाद बच्चों के परिजन धीरेंद्र भारती (ग्राम पंचरुखी) और राजाराम पासवान (ग्राम धुनियाचक) ईशीपुर बाराहाट थाना पहुंचे और थानाध्यक्ष को घटना की जानकारी […]

Noimg

बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 की प्रगति ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

अब तक एक करोड़ से अधिक मतदाताओं को वितरित हो चुके हैं गणना फॉर्म भागलपुर। बिहार में आगामी विधानसभा आम निर्वाचन 2025 की तैयारियों के मद्देनज़र भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 का कार्य राज्य भर में तीव्र गति से चल रहा है। यह प्रक्रिया 25 जून 2025 से प्रारंभ हुई है, जिसके अंतर्गत मतदान केंद्र पदाधिकारी द्वारा घर-घर जाकर गणना प्रपत्र (Enumeration Form) का वितरण किया जा रहा है। अब तक राज्य के विभिन्न जिलों में एक करोड़ से अधिक मतदाताओं को गणना फॉर्म वितरित किए जा चुके हैं। भारत निर्वाचन आयोग के नेतृत्व में बिहार देश का प्रथम ऐसा राज्य है जहां पर मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। […]

Noimg

कोलगामा गांव में दहेज के लिए महिला से मारपीट, नकदी और जेवर लेकर घर से निकाला ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर जिले के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत तिलकपुर पंचायत के कोलगामा गांव में एक महिला को उसके पति और ससुरालवालों द्वारा प्रताड़ित किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला जनित परवीन ने बताया कि उसकी शादी चार वर्ष पूर्व कोलगामा गांव निवासी फिरोज खान के पुत्र गुलफराज से हुई थी। शादी के बाद से अब तक संतान नहीं होने पर पति गुलफराज, ससुर फिरोज, सास रैहाना और देवर सलफराज द्वारा उसे लगातार मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी जाती रही। जनित परवीन ने आरोप लगाया कि ससुरालवालों ने उसके पास रखे एक लाख दस हजार रुपये नगद तथा सोने-चांदी के लगभग डेढ़ लाख रुपये मूल्य के जेवरात छीन लिए और घर से जबरन बाहर निकाल दिया। […]

Noimg

मिरहट्टी में दो विद्यालयों के शिक्षकों के बीच विवाद, शिक्षण कार्य प्रभावित ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर जिले के सुल्तानगंज प्रखंड अंतर्गत मिरहट्टी गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय यादव टोला का भवन जर्जर होने के कारण विद्यालय को मिरहट्टी मध्य विद्यालय में स्थानांतरित कर दिया गया है। इस स्थानांतरण के बाद दोनों विद्यालयों के शिक्षकों के बीच आपसी तालमेल की कमी से शिक्षण कार्य प्रभावित हो रहा है। मध्य विद्यालय मिरहट्टी के प्रधानाध्यापक दयानंद दास ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय यादव टोला के शिक्षक – अमीतांशु कुमारी, रूपेश कुमार वर्मा, रामवीर कुमार, रितेश कुमार, प्रमोद कुमार और डेजी कुमारी – बीते दो महीनों (मई और जून) से शैक्षणिक गतिविधियों में लापरवाही बरत रहे थे। इसके चलते ग्रामीणों की शिकायत पर सभी शिक्षकों को विद्यालय परिसर से बाहर कर दिया गया। वहीं, प्राथमिक विद्यालय यादव टोला की प्रधानाध्यापिका […]

Noimg

वार्ड संख्या 10 उपचुनाव: गुनेश्वर मंडल 238 मतों से विजयी ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 10 में उपचुनाव के नतीजे सोमवार को घोषित किए गए। इस चुनाव में तीन प्रत्याशी – गुनेश्वर मंडल, वहीदा प्रवीण और शाहिदा खातून ने पार्षद पद के लिए अपनी किस्मत आजमाई थी। आज सदर एसडीओ कार्यालय के सभागार में हुई मतगणना के दौरान गुनेश्वर मंडल ने अपने दोनों प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़ते हुए 238 मतों से जीत दर्ज की। परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में उत्साह की लहर दौड़ पड़ी। विजयी उम्मीदवार को फूल मालाओं से स्वागत किया गया और गुलाल लगाकर जीत का जश्न मनाया गया। गुनेश्वर मंडल ने जीत के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि पहले उनके पुत्र जीवन मंडल वार्ड संख्या 10 के पार्षद थे, लेकिन बीएससी शिक्षक […]

Noimg

सन्हौला मोड़ चेक पोस्ट के पास शराब तस्कर गिरफ्तार, झारखंड से ला रहा था शराब की खेप ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर: जगदीशपुर थाना क्षेत्र के सन्हौला मोड़ चेक पोस्ट के समीप जगदीशपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक शराब तस्कर को कार सहित गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया तस्कर झारखंड के गोड्डा जिले के पोरियाहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत अमजोरा गांव निवासी दिलीप गोस्वामी है। वह झारखंड से देसी शराब की खेप लेकर बिहार आ रहा था। थानाध्यक्ष अभय शंकर ने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस ने सन्हौला मोड़ पर एक मारुति स्विफ्ट कार को रोका और तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार से 200 एमएल के कुल 1200 पाउच देसी शराब बरामद किए गए। पुलिस ने मौके से शराब तस्कर को गिरफ्तार कर कार को भी जब्त कर लिया। फिलहाल पुलिस तस्कर से […]

Noimg

एलएचबी बोगियों से सजी गरीब नवाज एक्सप्रेस हुई रवाना, यात्रियों में खुशी की लहर ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया: रविवार को गरीब नवाज एक्सप्रेस (15715/15716 किशनगंज–अजमेर) का परिचालन अत्याधुनिक एलएचबी (लिंक हॉफमैन बुश) रेक से शुरू हुआ। नये कोचों से सुसज्जित यह ट्रेन जब नवगछिया स्टेशन पर अपने निर्धारित समय पर पहुँची, तो यात्रियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। लोगों ने रेल मंत्रालय का आभार प्रकट करते हुए इसे एक स्वागत योग्य कदम बताया। नवगछिया स्टेशन पर यात्रा कर रहे यात्रियों ने बताया कि पहले की अपेक्षा अब सफर ज्यादा सुरक्षित, आरामदायक और सुविधाजनक हो गया है। इस अवसर पर रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य मुकेश राणा भी उपस्थित रहे, जिन्होंने ट्रेन के गार्ड का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। मुकेश राणा ने जानकारी दी कि अब गरीब नवाज एक्सप्रेस में सेकेंड एसी और फर्स्ट एसी कोच की […]

महादलित महिला पंच प्रतिनिधि के घर में घुसकर दुष्कर्म की कोशिश, 19 पर केस दर्ज ||GS NEWS

नवगछियाबिहारDESK20250

भागलपुर : शाहकुंड थाना क्षेत्र अंतर्गत कसवा खेरही पंचायत की एक महादलित महिला, जो पंचायत की पंच प्रतिनिधि भी हैं, ने अपने घर में घुसकर सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास करने और मारपीट करने का गंभीर आरोप लगाया है। महिला की ओर से शिवरामपुर गांव के 19 लोगों के विरुद्ध थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पीड़िता का आरोप है कि दिलीप यादव, मुकेश यादव, शंकर यादव, मनोज यादव, पवन यादव, जरमनी यादव, सीबू यादव सहित 19 लोग उसके घर में जबरन घुस आए और उसके परिवार के दो सदस्यों को लोहे की रॉड से बुरी तरह पीटा, जिससे वे घायल हो गए। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी लूटपाट की नीयत से घरों में घुसे और उसके […]

मोहर्रम पर्व को लेकर बैठक आयोजित ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

बिहपुर प्रखंड के झंडापुर शेख टोला के मदरसा में मोहर्रम पर्व को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में 29 अखाड़े के खलीफा, समाजसेवी एवं जनप्रतिनिधि लोग उपस्थित हुए। बैठक की अध्यक्षता बिहपुर खानका ए आलिया कादरिया फरीदीया मोहब्बतिया के सज्जादानशी हजरत अली कौनैन खां फरीदी एवं संचालन जिला परिषद सदस्य मोईन राईन व वायसी मोहर्रम कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद इरफान आलम ने किया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। कि सभी ताजिया जुलूस निर्धारित समय शाम के 6 बजे 6 जुलाई को बिहपुर मंजिलगा मैदान पहुंचेंगे। उसके बाद पहलाम की प्रक्रिया को शुरू की जाएगी । सभी खलीफाओं से कमेटी द्वारा गुजारिश की गई है ।कि आप निर्धारित समय पर पहुंचे और जो भी समस्या आपको हो […]

Noimg

मदन अहिल्या महिला कॉलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नई कार्यकारिणी गठित, दीक्षा मिश्रा बनीं अध्यक्ष ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की नवगछिया इकाई के अंतर्गत मदन अहिल्या महिला कॉलेज की इकाई का पुनर्गठन किया गया। रविवार को आयोजित कार्यक्रम में नई कार्यकारिणी की घोषणा दक्षिण बिहार प्रांत की सह छात्रा प्रमुख साक्षी भारद्वाज द्वारा की गई। घोषित कार्यकारिणी में दीक्षा मिश्रा को कॉलेज अध्यक्ष और मौसम सिंह निषाद को कॉलेज मंत्री बनाया गया है। कॉलेज उपाध्यक्ष के रूप में सीता कुमारी, सिमरन कुमारी और रोशनी कुमारी का चयन हुआ है, जबकि कॉलेज सह मंत्री के रूप में सुहानी कुमारी, तनु भारद्वाज और रितु कुमारी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। कार्यालय मंत्री की जिम्मेदारी पायल को और कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी अंकिता को दी गई है। विभिन्न आयामों में भी जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं। कॉलेज SFD […]