Month: July 2025

Noimg

बरारी गंगा घाट पर डॉ. अजय कुमार सिंह का नागरिक अभिनंदन, जल सुरक्षा को लेकर दिया जागरूकता संदेश ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर: बरारी गंगा घाट पर रविवार को जीवन जागृति सोसाइटी के पुनः अध्यक्ष बनाए जाने पर डॉ. अजय कुमार सिंह का नागरिक अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, समाजसेवी और युवा उपस्थित थे। लोगों ने पुष्पमालाएं पहनाकर और तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान डॉ. अजय कुमार सिंह ने गंगा में डूबने की घटनाओं पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आम लोगों को जल सुरक्षा के प्रति जागरूक करने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि डूबने की स्थिति में समय पर उचित कदम उठाकर किसी की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने मौके पर उपस्थित लोगों को सीपीआर (CPR) पद्धति का प्रशिक्षण भी दिया और […]

Noimg

सुल्तानगंज से मनोज तिवारी ने शुरू की कांवर पदयात्रा, आस्था के संग दिखा राजनीतिक रंग ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर/सुल्तानगंज: आस्था और राजनीति से जुड़ी एक महत्वपूर्ण खबर सुल्तानगंज से सामने आई है, जहां दिल्ली के सांसद और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता मनोज तिवारी ने गुरुवार को नमामि गंगे घाट से पवित्र गंगाजल भरकर बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर के लिए कांवर पदयात्रा की शुरुआत की। जैसे ही उन्होंने जल भराई की, गंगा घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भी भारी उत्साह देखने को मिला। वातावरण पूरी तरह भक्तिभाव और राजनीतिक ऊर्जा से भर गया। मनोज तिवारी ने इस मौके पर बाबा बैद्यनाथ से बिहार में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता एक बार फिर एनडीए को मौका देगी। उन्होंने […]

Noimg

सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ कार्यक्रम के समापन पर सड़क पर झाड़ू लगाते दिखे जिलाधिकारी ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

सैंडिस कंपाउंड में चला विशेष सफाई अभियान, लोगों को दिया स्वच्छता का संदेश भागलपुर: नगर निगम भागलपुर द्वारा 1 जुलाई से 31 जुलाई 2025 तक चलाए गए सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ अभियान का समापन मंगलवार को सैंडिस कंपाउंड परिसर में विशेष सफाई अभियान के साथ किया गया। इस अवसर पर भागलपुर के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने स्वयं झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया और आम जनता को सफाई के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। इस कार्यक्रम में जिलाधिकारी के साथ उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह, नगर आयुक्त शुभम कुमार, संयुक्त निदेशक जनसंपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता, उप नगर आयुक्त, नगर निगम के पार्षदगण एवं सफाई कर्मचारी भी शामिल हुए। जिलाधिकारी ने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान […]

Noimg

जिलाधिकारी ने श्रावणी मेला क्षेत्र का किया व्यापक निरीक्षण, कांवरियों की मिली सराहना ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर: विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2025 को लेकर जिला प्रशासन तैयारियों को अंतिम रूप दे रहा है। इसी कड़ी में भागलपुर जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने धांधी बेलारी, नमामि गंगे घाट, कृष्णगढ़ सहित संपूर्ण मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया। उनके साथ संबंधित विभागों के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने धांधी बेलारी स्थित स्थायी सरकारी धर्मशाला का दौरा कर वहां की सफाई, पेयजल और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। वहां ठहरे कांवरियों से बातचीत कर उन्होंने व्यवस्थाओं के बारे में फीडबैक लिया। कांवरिया इन सुविधाओं से संतुष्ट दिखे और प्रशासन के प्रयासों की सराहना की। इसके बाद उन्होंने सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की प्रदर्शनी, पर्यटन विभाग का सूचना केंद्र और खूब लाल महावीर महाविद्यालय […]

Noimg

गंगा का जलस्तर घटा, डेंगू और टाइफाइड का खतरा बढ़ा ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

स्वास्थ्य विभाग सतर्क, अस्पताल में डेंगू वार्ड तैयार भागलपुर: गंगा नदी के जलस्तर में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। जलस्तर घटने के साथ ही अब डेंगू और टाइफाइड जैसी संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ने लगा है। इस संभावित खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में आ गया है और एहतियाती कदम उठाने शुरू कर दिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने भागलपुर मॉडल सदर अस्पताल में 10 बेड का डेंगू वार्ड तैयार किया है। अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजू कुमार ने बताया कि डेंगू से बचाव के लिए सभी आवश्यक दवाएं और संसाधन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। उन्होंने यह भी बताया कि अभी तक अस्पताल में डेंगू का कोई मरीज भर्ती नहीं हुआ […]

Noimg

आशा और ममता कार्यकर्ताओं को मिला प्रोत्साहन राशि का तोहफा ||GS NEWS

KolkataबिहारभागलपुरDESK20250

सरकार के इस फैसले से भागलपुर सदर अस्पताल समेत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत आशा और ममता कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। उन्होंने सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह फैसला उनके सेवाभाव और मेहनत को मान्यता देने जैसा है। नीतीश सरकार ने राशि में की भारी बढ़ोतरी भागलपुर: बिहार सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं में अहम भूमिका निभा रहीं आशा और ममता कार्यकर्ताओं को बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए दोनों श्रेणियों की प्रोत्साहन राशि में उल्लेखनीय बढ़ोतरी की घोषणा की है। अब तक ममता कार्यकर्ताओं को प्रति माह ₹300 प्रोत्साहन राशि दी जाती थी, जिसे बढ़ाकर ₹600 कर दिया गया है। वहीं आशा कार्यकर्ताओं को मिलने वाली ₹1000 […]

रामायण एक ग्रंथ नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

तुलसी जयंती पर बाल भारती विद्यालय में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन नवगछिया : तुलसी जयंती के पावन अवसर पर बाल भारती विद्यालय और बाल भारती पोस्ट ऑफिस रोड के संयुक्त तत्वावधान में विद्यालय परिसर में एक भव्य एवं आध्यात्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्रों ने श्रीरामचरितमानस पर आधारित भावपूर्ण प्रस्तुतियाँ देकर सभी उपस्थित दर्शकों को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रशासक डी. पी. सिंह द्वारा स्वागत भाषण के साथ हुआ। उन्होंने रामचरितमानस की चौपाइयों का गायन करते हुए सभी अतिथियों और श्रोताओं का अभिनंदन किया। इसके उपरांत कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन विद्यालय प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष अजय कुमार रुंगटा, सचिव डॉ. बी. एल. चौधरी, सह सचिव प्रवीण केजरीवाल, कोषाध्यक्ष अशोक गोपालका […]

Noimg

नवगछिया में महिला की हत्या: आरोपी ने अवैध संबंध बनाने का बनाया दबाव || GS NEWS

UncategorizedBarun Kumar Babul0

नवगछिया पुलिस जिला के गोपालपुर थाना क्षेत्र के तीनटंगा गांव स्थित बालू टोला में एक युवक द्वारा 26 वर्षीय महिला को दिनदहाड़े गोली मारने की घटना से हड़कंप मच गया। इस निर्मम हत्या में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक प्रकाश मंडल पिछले कई महीनों से मृतका मोनी देवी पर अवैध संबंध बनाने का दबाव बना रहा था। परिजनों का कहना है कि प्रकाश मंडल बार-बार महिला के घर के आस-पास घूमता था और मोबाइल नंबर मांगता था। उसने कई बार मोनी को अकेले मिलने और नाजायज संबंध बनाने के लिए कहा, लेकिन मोनी ने समाज और परिवार की मर्यादा का ध्यान रखते हुए उसे हर बार मना किया। आज सुबह […]

Noimg

पिकल बे ओपन पिकलबॉल में बिहार के पुनीत रंजन, चंदन, प्रमोद और हिमांशु ने जीता कांस्य पदक ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया : गुड़गांव (हरियाणा)। पिकल बे द्वारा आयोजित “द मिंडा क्लब” में संपन्न पिकल बे ओपन ऑल इंडिया पिकलबॉल प्रतियोगिता में बिहार के चार खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरूष युगल मुकाबले में कांस्य पदक प्राप्त किया। प्रतियोगिता में बिहार के पुनीत रंजन, चंदन, प्रमोद और हिमांशु ने अपनी उत्कृष्ट खेल क्षमता से यह सम्मान प्राप्त किया। ओपन मुकाबले में चंदन और पुनीत की जोड़ी ने मेज़बान हरियाणा के एशले अरोरा और कर्णवीर सिंह की जोड़ी को 11/09, 11/05 से पराजित किया। वहीं, मिश्रित आयु वर्ग के युगल मुकाबले में बिहार के प्रमोद और हिमांशु की जोड़ी ने दिल्ली के धीरज मूत्रेजा और नामित गर्ग को 11/06, 11/08 से हराकर कांस्य पदक जीता। इस सफलता पर बिहार के खिलाड़ियों […]

Noimg

एनएसएस तिलका मांझी विश्वविद्यालय का नया कीर्तिमान: गुलजार अली का स्वतंत्रता दिवस समारोह में चयन GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय ने एक और नया आयाम स्थापित किया है। अब तक एनएसएस स्वयंसेवकों को केवल गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने का अवसर मिलता था, लेकिन इस वर्ष से राष्ट्रीय सेवा योजना को 15 अगस्त के स्वतंत्रता दिवस समारोह में भी विशेष अतिथि के तौर पर आमंत्रित करने की परंपरा की शुरुआत की गई है। इस ऐतिहासिक कड़ी में बिहार से केवल दो स्वयंसेवकों का चयन किया गया है, जिनमें से एक स्वयंसेवक तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के गुलजार अली हैं। कार्यक्रम समन्वयक डॉ. राहुल कुमार ने हर्षित होकर यह सूचना दी कि राष्ट्रीय सेवा योजना के क्षेत्रीय निदेशालय से प्राप्त पत्र के अनुसार गुलजार अली का चयन 15 अगस्त 2025 को […]