July 30, 2025
न्यायालय अपर समाहर्त्ता, आपदा प्रबंधन सह नीलामपत्र पदाधिकारी भागलपुर ने बकायेदार को भेजा जेल ||GS NEWS
नवगछियाभागलपुरDESK2025भागलपुर। न्यायालय अपर समाहर्त्ता, आपदा प्रबंधन सह नीलामपत्र पदाधिकारी भागलपुर कुंदन कुमार ने बुधवार को बकायेदार सरयू मंडल को जेल भेजते हुए शहीद जुब्बा सहनी केंद्रीय कारा, (दिवानी जेल) भागलपुर जेल अधीक्षक को कहा है कि संजय मंडल, पिता स्व सरयू मंडल, मकान नंबर 97, उर्दू बाजार रोड, नया बाजार, थाना ततारपुर, जिला भागलपुर के विरुद्ध 1 लाख 99 हजार 099 रुपए का बकाया नहीं चुकाने के लिए नीलम पत्र वाद संख्या 15/2019-20 दायर था। जिसके आलोक में सुनवाई करते हुए बकाया राशी चुकाने हेतु 28 जून 2025 को बॉडी वारंट जारी किया गया था। बुधवार को ततारपुर थानाध्यक्ष द्वारा संजय मंडल को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया लेकिन संजय मंडल न तो रकम चुका सका ना ही […]