Month: July 2025

Noimg

श्रावणी मेले में कांवर यात्रा के साथ दिखा देशभक्ति का रंग, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ कांवर बना आकर्षण का केंद्र ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। सुल्तानगंज में आयोजित श्रावणी मेले के दौरान इस बार आस्था के साथ देशभक्ति का अनोखा संगम देखने को मिला। झारखंड के टाटानगर से आए 51 कांवरियों के एक जत्थे ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नामक विशेष आकृति वाला कांवर लेकर बाबा धाम, देवघर की ओर यात्रा शुरू की। इस कांवर यात्रा की खास बात इसकी मिसाइल जैसी आकृति और भव्य देशभक्ति सजावट रही। पूरे जत्थे ने “भारत माता की जय” और “बोल बम” के नारों के साथ माहौल को उत्साह से भर दिया। कांवर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीरें कलात्मक ढंग से सजाई गई थीं। साथ ही ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता और भारतीय सेना के शौर्य को दर्शाते हुए विशेष कलाकृति तैयार की […]

Noimg

भागलपुर में गंगा के जलस्तर में आई गिरावट, निचले इलाकों के लोगों ने ली राहत की सांस ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। जिले में गंगा नदी के जलस्तर में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को थोड़ी राहत मिली है। बीते कुछ दिनों की तुलना में अब गंगा का पानी धीरे-धीरे घट रहा है, जिससे बाढ़ की स्थिति में कुछ सुधार देखने को मिला है। हालांकि, प्रशासनिक स्तर पर अभी भी खतरा पूरी तरह टला नहीं माना जा रहा है। जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग अब भी सतर्क मोड में है। अधिकारियों की टीमें लगातार हालात पर नजर रख रही हैं और निचले इलाकों की निगरानी की जा रही है। जलस्तर में गिरावट के बावजूद राहत और बचाव कार्य की तैयारियों में कोई कमी नहीं रखी जा रही है। नावों की उपलब्धता, […]

Noimg

दूल्हा बना देवमुनी नाव पर चढ़ा बारात लेकर, बाढ़ में फंसे गांव से किया विवाह ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर । जिले के पीरपैंती प्रखंड के बाकरपुर गांव में सोमवार को एक अनोखी बारात निकली, जहां दूल्हा देवमुनी कुमार ने लग्जरी कार की बजाय नाव पर सवार होकर बारात निकाली। बाकरपुर गांव दो सप्ताह से गंगा नदी में आई बाढ़ से पूरी तरह जलमग्न है। ऐसे में गांव से बाहर निकलने का एकमात्र साधन नाव ही बचा था। दूल्हे के पिता रामदेव मंडल ने बताया कि बेटे की शादी की तिथि एक महीने पहले तय कर दी गई थी। इस बीच गंगा में भीषण बाढ़ आ गई और पूरा गांव चारों ओर से पानी से घिर गया। ऐसे में कटिहार जिले के मनिहारी प्रखंड स्थित कटाकोष गांव में रहने वाले रामचंद्र चौधरी के यहां बारात नाव से ही भेजी […]

Noimg

मंजूषा कार्यशाला में प्रतिभागियों को लोक कला की बारीकियों की दी गई जानकारी ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। कला, संस्कृति एवं युवा विभाग तथा जिला प्रशासन भागलपुर के संयुक्त तत्वावधान में आम्रपाली कला प्रशिक्षण केंद्र, भागलपुर में आयोजित मंजूषा कार्यशाला में प्रशिक्षिका सुमना ने प्रतिभागियों को मंजूषा चित्रकला की विस्तृत जानकारी दी। प्रशिक्षिका ने प्रतिभागियों को मंजूषा लोक कला की मूलभूत तकनीक जैसे बॉर्डर लाइन खींचना, रंग भरना तथा लोक कला में निहित भावबिंदुओं को विस्तार से समझाया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों में उत्साह और संतुष्टि की झलक देखने को मिली। सुमना ने मंजूषा कला की पारंपरिक संरचना और उसके ऐतिहासिक महत्व पर भी प्रकाश डाला। कार्यशाला में शामिल सभी महिला कलाकारों ने इस लोक चित्रशैली से बहुत कुछ सीखने की बात कही। प्रशिक्षण सत्र की सफलता को देखते हुए जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी अंकित रंजन […]

Noimg

महिला का शव संदिग्ध स्थिति में पोखर से बरामद, इलाके में फैली सनसनी ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर के बायपास थाना क्षेत्र अंतर्गत मुखेरिया स्थित एक पोखर से बुधवार सुबह एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थिति में बरामद हुआ। शव मिलने की खबर फैलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मृत महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त थी, हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि महिला की मौत कैसे हुई और उसका शव पोखर में कैसे पहुंचा। गौरतलब है कि कुछ समय पहले इसी पोखर से एक युवक का […]

उत्तर प्रदेश से उपस्थिति दर्ज करने वाली शिक्षिका के खिलाफ हुई कार्रवाई की पहल ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर। इस्माइलपुर प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय 519 टोला की शिक्षिका उपासना सिंह के विरुद्ध उत्तर प्रदेश में रहते हुए विद्यालय में उपस्थिति दर्ज करने के आरोप पर जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी द्वारा कार्रवाई का आदेश पारित किया गया है। यह मामला ग्राम मवाड़ी, इस्माइलपुर नवगछिया निवासी परिवादी सोहन मंडल द्वारा ऑनलाइन शिकायत संख्या 422110109062506339 के माध्यम से उठाया गया था। शिकायत में बताया गया कि शिक्षिका उपासना सिंह अप्रैल और मई माह में कई दिनों तक विद्यालय में उपस्थित नहीं रहीं, जबकि वे अपने गृह राज्य उत्तर प्रदेश में रहकर विद्यालय में उपस्थिति दर्ज कर रही थीं। सुनवाई के दौरान शिक्षिका उपासना सिंह अनुपस्थित रहीं। लोक प्राधिकार जिला शिक्षा पदाधिकारी, भागलपुर के प्रतिनिधि एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) शिक्षा […]

Noimg

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय नवगछिया में एचपीवी टीकाकरण अभियान का हुआ शुभारंभ ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया । बिहार सरकार की मुख्यमंत्री बालिका कैंसर प्रतिरक्षण योजना के अंतर्गत कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, नवगछिया में एचपीवी (ह्यूमन पेपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान की शुरुआत की गई। इस अवसर पर विद्यालय में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मेडिकल ऑफिसर इन चार्ज (MOIC), स्कूल प्रबंधन समिति (SMC), प्रधानाचार्य, ब्लॉक हेल्थ मैनेजर (BHM), ब्लॉक कम्युनिटी प्रोसेस मैनेजर (BMC), PCI संस्था एवं राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) टीम की सक्रिय सहभागिता रही। कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राओं, शिक्षकों और एएनएम की उपस्थिति रही। 9 से 14 वर्ष की किशोरियों को एचपीवी का निःशुल्क टीका लगाया गया, जिससे सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षा मिल सके। इस टीकाकरण अभियान का उद्देश्य बालिकाओं को इस घातक बीमारी से समय रहते बचाना है। टीकाकरण शिविर […]

Noimg

बिहुला के सम्मान में 17 अगस्त को हर घर में जलाया जाएगा दीप ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

बिहुला विषहरी पूजा समारोह की तैयारियां तेज नवगछिया। क्षेत्र में प्रसिद्ध बिहुला विषहरी पूजा समारोह को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। मंगलवार को नवगछिया बिहुला चौक स्थित मनसा सदन में पूजा समारोह समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष विमल किशोर पोद्दार ने की। बैठक में 17 और 18 अगस्त को आयोजित होने वाले पूजा समारोह को भव्य और ऐतिहासिक रूप से मनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस वर्ष विशेष रूप से यह निर्णय लिया गया कि 17 अगस्त को हर घर से एक दीप माता बिहुला के नाम से जलाया जाएगा। इस अभियान को सफल बनाने के लिए पूजा समिति और विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से पूरे नगर […]

Noimg

सीसीआरटी दामोह में भागलपुर की शिक्षिका मनीषा कुमारी राम ने किया बिहार का नेतृत्व, जिले का बढ़ाया मान ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा मध्यप्रदेश के दामोह स्थित क्षेत्रीय केंद्र सीसीआरटी (केंद्रीय सांस्कृतिक संसाधन एवं प्रशिक्षण केंद्र) में आयोजित 10 दिवसीय कार्यशाला में भागलपुर की शिक्षिका मनीषा कुमारी राम ने बिहार का प्रतिनिधित्व कर जिले का गौरव बढ़ाया। यह कार्यशाला विद्यालयी शिक्षा में ‘आर्ट’ (ART) एवं ‘क्राफ्ट’ को शामिल करने की भूमिका पर आधारित थी, जिसमें देश के सात राज्यों से कुल 68 शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भाग लिया। बिहार से 10 शिक्षकों का प्रतिनिधि मंडल इस कार्यशाला में शामिल हुआ, जिसका नेतृत्व भागलपुर जिले के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, कमरगंज में कार्यरत शिक्षिका मनीषा कुमारी राम ने किया। कार्यशाला के दौरान मनीषा कुमारी राम ने न केवल विभिन्न शैक्षणिक विषयों पर बिहार की ओर से प्रस्तुति दी, बल्कि […]

Noimg

7 अगस्त को बिहपुर आएंगे राजद प्रदेश अध्यक्ष मंगनीलाल मंडल, अतिपिछड़ा सम्मेलन की तैयारी तेज ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया । राष्ट्रीय जनता दल कार्यालय, बिहपुर में मंगलवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अलखनिरंजन पासवान ने की जबकि संचालन प्रधान महासचिव संजय मंडल ने किया। बैठक में राजद नेता गौतम कुमार प्रीतम ने जानकारी दी कि आगामी 7 अगस्त को बिहपुर में अतिपिछड़ा सम्मेलन सह कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राजद प्रदेश अध्यक्ष मंगनीलाल मंडल भाग लेंगे। इस अवसर पर राजद प्रदेश प्रवक्ता अरुण यादव को राष्ट्रीय समिति में शामिल किए जाने पर नवगछिया जिला के राजद कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में उन्हें बधाई दी और इस उपलब्धि को पार्टी के लिए गौरवपूर्ण बताया। बैठक में भागलपुर जिलाधिकारी द्वारा उपलब्ध कराई गई मतदाता पुनर्निरीक्षण सूची पर […]