Month: July 2025

Noimg

भागलपुर में कांवर यात्रा के दौरान दो सड़क हादसे, छह कांवरिए घायल, दो की हालत गंभीर ||GS NEWS

बजट पेशभागलपुरDESK20250

भागलपुर: सावन माह के दौरान बाबा बैद्यनाथ धाम की ओर जा रहे कांवरियों के काफिले में सोमवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों में कुल छह कांवरिए घायल हो गए। इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल (जेएलएनएमसीएच) में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। हादसों की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाने के साथ ही यातायात व्यवस्था को भी सामान्य किया गया। पहली दुर्घटना मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र में हुई। पूर्णिया जिले के रहने वाले राहुल शर्मा और राहुल साह बाइक से देवघर जल चढ़ाने जा रहे थे। इसी दौरान एक ऑटो ने अचानक ब्रेक लगा […]

Noimg

सड़क पर ऑटो नहीं हटाने पर चालक की पिटाई, मदद के लिए गुहार लगाता रहा ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर जिले के नारायणपुर प्रखंड के मधुरापुर जहाज घाट से एक ऑटो चालक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित ऑटो चालक, मिट्ठू कुमार (21), ने बताया कि जब वह अपने ऑटो में बैठी सवारियों को छोड़ने के लिए गया था, तभी दो दबंगों ने उसकी ऑटो पर लाठी पीटते हुए उसे वहां से हटाने के लिए कहा। मिट्ठू ने जब इन लोगों से पूछा कि वे ऑटो में क्यों लाठी पीट रहे हैं, तो उन्होंने उसकी बात सुनने के बजाय उसके साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। पीड़ित ने अपनी जान बचाने के लिए आसपास के लोगों से गुहार लगाई, लेकिन कोई उसकी मदद के लिए आगे नहीं आया। आरोपियों ने उसे खींचकर बेरहमी से पीटा और […]

Noimg

सावन की कजरी पर सांस्कृतिक संध्या का भव्य आयोजन ||GS NEWS

बिहारभागलपुरसावनDESK20250

भागलपुर स्थित द्वारकापुरी कॉलोनी के मंगल उत्सव भवन में बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी महिला समिति द्वारा सावन की कजरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसमें समिति की अध्यक्ष ने दीप जलाकर उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया। दीप प्रज्वलन के उपरांत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला आरंभ हुई। कृष्ण-राधा के वेश में एक बालिका द्वारा प्रस्तुत भावपूर्ण नृत्य ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके बाद एक प्रतिष्ठित कथक कलाकार ने अपनी लयबद्ध प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम में मारवाड़ी समाज की महिलाओं ने पारंपरिक गीतों पर उत्साहपूर्वक नृत्य किया और कजरी की मधुर धुनों पर उमंग से झूमती नजर आईं। संपूर्ण कार्यक्रम में सावन की रिमझिम फुहारों जैसी सांस्कृतिक सरसता देखने को […]

Noimg

सावन की तीसरी सोमवारी पर भागलपुर के शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ ||GS NEWS

भागलपुरDESK20250

भागलपुर: सावन माह की तीसरी सोमवारी के अवसर पर भागलपुर के विभिन्न शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। चारों ओर शिवभक्ति और आस्था का अनूठा दृश्य देखने को मिला। “बोल बम” और “हर-हर महादेव” के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। शहर के प्रमुख बुढ़ानाथ मंदिर और शिवशक्ति मंदिर में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें सुबह से ही लग गई थीं। श्रद्धालु गंगाजल लेकर भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए घंटों लाइन में खड़े रहे। पुरुष, महिलाएं, युवा सभी ने अपनी श्रद्धा के अनुसार पूजा-अर्चना कर अपने परिवार की सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रबंधन और स्थानीय प्रशासन ने विशेष तैयारियां की थीं। भीड़ नियंत्रण के […]

Noimg

सावन की तीसरी सोमवारी पर सुल्तानगंज में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब ||GS NEWS

sultanganjगंगाबिहारभागलपुरसावनDESK20250

भागलपुर: सावन माह की तीसरी सोमवारी के अवसर पर सुल्तानगंज में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। देश के कोने-कोने से आए लाखों शिवभक्त सुल्तानगंज स्थित अजगैबीनाथ धाम और नमामि गंगे घाट पर एकत्र हो रहे हैं। भोर से ही श्रद्धालु उत्तरवाहिनी गंगा में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं और कांवड़ में पवित्र गंगाजल भरकर “बोल बम” के जयघोष के साथ बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर की ओर प्रस्थान कर रहे हैं। गंगा घाट से लेकर कच्ची कांवड़िया पथ तक का पूरा इलाका हर-हर महादेव और बोल बम के नारों से गूंज रहा है। कांवरियों की लंबी कतारें, केसरिया वस्त्रों की आभा और माथे पर समर्पण की चमक इस धार्मिक उत्सव को अत्यंत भव्यता प्रदान कर रही है। बच्चे, युवा, […]

Noimg

कांवड़ यात्रा के दौरान दर्दनाक हादसा: चार-चक्का वाहन की टक्कर से एक कांवड़िये की मौत, दूसरा गंभीर घायल ||GS NEWS

बिहारभागलपुरसड़क दुर्घटनाDESK20250

भागलपुर: असरगंज थाना क्षेत्र में सोमवार तड़के लगभग 5:00 बजे एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। इस हादसे में एक कांवड़िये की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान गोपाल ठाकुर के रूप में हुई है। घायल राज किशोर मंडल को तत्काल असरगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मायागंज स्थित जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल रेफर कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार, छह कांवड़िये तीन मोटरसाइकिलों पर सवार होकर सुल्तानगंज से पवित्र जल भरकर बाबा बैद्यनाथ धाम (देवघर) जलाभिषेक के लिए जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे एक चार-चक्का वाहन ने एक मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। […]

Noimg

नवगछिया की प्रखंड प्रमुख गायत्री देवी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, विधायक गोपाल मंडल ने भी दिया समर्थन || GS NEWS

नवगछियाBarun Kumar Babul0

नवगछिया प्रखंड की प्रमुख गायत्री देवी के खिलाफ सोमवार को पंचायत समिति सदस्यों द्वारा अविश्वास प्रस्ताव दायर किया गया। इस संबंध में समिति सदस्यों ने नवगछिया प्रखंड कार्यालय पहुंचकर प्रखंड विकास पदाधिकारी गोपालकृष्णन को औपचारिक रूप से आवेदन सौंपा। इस प्रक्रिया के दौरान गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल भी उपस्थित रहे और समिति सदस्यों के कदम का समर्थन किया। समिति सदस्यों ने आरोप लगाया कि प्रखंड प्रमुख द्वारा न तो योजनाओं की जानकारी दी जाती थी और न ही पंचायत समिति की बैठक बुलाकर पारदर्शिता के साथ निर्णय लिए जाते थे। इसके बजाय योजनाओं को एकतरफा तरीके से स्वीकृति दी जाती थी, जिससे कार्यों में भेदभाव की स्थिति बन गई थी। समिति सदस्यों ने […]

Noimg

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से घायल युवक की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर: जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल में सड़क दुर्घटना में घायल एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। यह दर्दनाक हादसा उस वक्त हुआ जब तेज रफ्तार बाइक ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। परिजन गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां उसने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान बिहपुर थाना क्षेत्र के बबनगामा पठान टोली निवासी मोहम्मद जब्बार खान (36 वर्ष) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार वह सब्जी लेने के लिए बाजार गया था और लौटते समय रास्ते में तेज रफ्तार बाइक ने पीछे से टक्कर मार दी। मृतक की बहन जीनत परवीन ने बताया कि बाइक सवार नशे की हालत में था और […]

Noimg

नम आंखों से दी गई विदाई, छात्राओं की चहेती शिक्षिका लीना कुमारी का हुआ स्थानांतरण  ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया के इस्माइलपुर प्रखंड के लक्ष्मीपुर पंचायत स्थित मध्य विद्यालय डिमहा में शनिवार का दिन भावुक क्षणों से भरा रहा। विद्यालय की प्रिय शिक्षिका लीना कुमारी को छात्राओं और विद्यालय परिवार ने नम आंखों से विदाई दी। लीना कुमारी का चयन हेड टीचर के पद पर होने के कारण उनका स्थानांतरण हो गया है, जिससे छात्राएं और सहकर्मी शिक्षकों में मायूसी देखी गई। विद्यालय परिसर में आयोजित विदाई समारोह में छात्राओं ने अपनी प्रिय शिक्षिका के प्रति स्नेह और सम्मान प्रकट किया। कई छात्राएं भावुक हो उठीं और अपने आँसुओं को रोक नहीं सकीं। इस दौरान लीना कुमारी ने भी छात्राओं के प्रति अपने गहरे लगाव को दर्शाया और सभी को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। विद्यालय परिवार और स्थानीय […]

Noimg

रंगरा थाना पुलिस ने 14 लीटर देशी शराब के साथ तस्कर को दबोचा||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया : अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत रंगरा थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 26 जुलाई 2025 को रंगरा थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि झल्लूदास टोला में अवैध रूप से देशी शराब रखी गई है। सूचना के आधार पर रंगरा थाना टीम ने तत्काल छापेमारी की और कुल 14 लीटर देशी शराब बरामद की। पुलिस ने मौके से झल्लूदास टोला निवासी सुकेश कुमार (पिता- रुदल मंडल) को गिरफ्तार कर लिया। उसके विरुद्ध रंगरा थाना कांड संख्या 178/25 दर्ज किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इसके अतिरिक्त एसीजेएम-1 नवगछिया के आदेश पर एनबीडब्लू […]