



नवगछिया : अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत रंगरा थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 26 जुलाई 2025 को रंगरा थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि झल्लूदास टोला में अवैध रूप से देशी शराब रखी गई है। सूचना के आधार पर रंगरा थाना टीम ने तत्काल छापेमारी की और कुल 14 लीटर देशी शराब बरामद की।

पुलिस ने मौके से झल्लूदास टोला निवासी सुकेश कुमार (पिता- रुदल मंडल) को गिरफ्तार कर लिया। उसके विरुद्ध रंगरा थाना कांड संख्या 178/25 दर्ज किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

इसके अतिरिक्त एसीजेएम-1 नवगछिया के आदेश पर एनबीडब्लू वारंटी शंकर प्रसाद साह (पिता- महादेव साह), निवासी नया टोला, थाना नवगछिया, जिला भागलपुर को भी गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में शराब तस्करों के बीच हड़कंप मच गया है। नवगछिया पुलिस द्वारा आगे भी अवैध शराब के खिलाफ अभियान जारी रखने की बात कही गई है।














