Month: August 2025

Noimg

भागलपुर में भाई-भाई के विवाद ने लिया हिंसक रूप, छोटे भाई की हालत गंभीर ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर। पीरपैंती थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दो सगे भाइयों के बीच हुई कहासुनी मारपीट में बदल गई और बड़े भाई तीतर चौधरी व धर्मेंद्र कुमार ने मिलकर छोटे भाई श्रीराम चौधरी और उनकी पत्नी कुंती देवी की बेरहमी से पिटाई कर दी। इस घटना में श्रीराम चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार विवाद घर के सामने बह रहे गंदे नाले के पानी को लेकर शुरू हुआ था। छोटे भाई श्रीराम चौधरी ने इसका विरोध किया, जिसके बाद बड़े भाई ने हमला कर दिया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि घटना की शिकायत स्थानीय थाने में दर्ज कराई गई, लेकिन पुलिस ने […]

Noimg

भागलपुर के सरकारी दफ्तर की दीवारें सजी मंजूषा पेंटिंग से, पर्यावरण संरक्षण और डॉल्फिन अभ्यारण का संदेश ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। जिले के सरकारी कार्यालय अब कला और संस्कृति का जीवंत संगम प्रस्तुत कर रहे हैं। कार्यालय की दीवारों पर पारंपरिक मंजूषा पेंटिंग बनाई जा रही है, जो न केवल देखने में आकर्षक है बल्कि गहरा संदेश भी दे रही है। कलाकारों ने अपनी कला के माध्यम से यह दर्शाने की कोशिश की है कि किस प्रकार आधुनिक समय में अंधाधुंध वृक्षों की कटाई हो रही है और इसका सीधा असर पर्यावरण और जीव-जंतुओं पर पड़ रहा है। पेंटिंग यह संदेश देती है कि वृक्ष हमारे जीवन के लिए कितने आवश्यक हैं और इनके संरक्षण के बिना जीवन असंभव है। इसी के साथ भागलपुर की पहचान गंगा डॉल्फिन को भी चित्रित किया गया है। यह क्षेत्र डॉल्फिन अभ्यारण के लिए […]

Noimg

भागलपुर में नाबालिग प्रेमी जोड़े की मंदिर में शादी, विदाई की बजाय दूल्हा गया ससुराल ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। गोराडीह प्रखंड के जिछो दुर्गा मंदिर परिसर में बीते शाम एक अजीबोगरीब नजारा देखने को मिला। मंदिर प्रांगण में ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई और वहां हंगामे जैसा माहौल बन गया। कारण था एक नाबालिग प्रेमी जोड़ा, जो अपने परिजनों के साथ सुबह से शाम तक शादी को लेकर झगड़ता रहा। ग्रामीणों ने जब फटकार लगानी शुरू की तो अचानक लड़के ने महादेव मंदिर के सामने ही लड़की की मांग में सिंदूर भर दिया। यह पूरा घटनाक्रम लड़की की मां की मौजूदगी में हुआ। नाबालिग लड़के की पहचान गोराडीह थाना क्षेत्र के जिताडीह निवासी सचिदानंद सिंह के पुत्र सौरभ कुमार के रूप में हुई है, जबकि नाबालिग लड़की अमडंडा थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुर निवासी पंकज सिंह की पुत्री […]

Noimg

भैंस चराने को लेकर ₹1000 रंगदारी नहीं देने पर चरवाहे की पिटाई, पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। भैंस चराने को लेकर दबंगों ने चरवाहे से ₹1000 रंगदारी की मांग की। रकम नहीं देने पर चरवाहे की जमकर पिटाई कर दी गई। मामले को लेकर पीड़ित परिवार जब सुलतानगंज थाना पहुंचा तो वहां किसी तरह की कार्रवाई नहीं हुई। इससे नाराज पीड़ित निरंजन कुमार यादव सोमवार दोपहर लगभग 12 बजे सिटी एसपी कार्यालय पहुंचे और न्याय की गुहार लगाई। निरंजन यादव ने बताया कि थाना के आइओ द्वारा मामले को दबाने की कोशिश की गई। दो बार आवेदन देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। उनका आरोप है कि आरोपी आइओ का रिश्तेदार है, जिसके कारण पूरे मामले की लीपापोती की जा रही है। उन्होंने कहा कि न्याय की उम्मीद में भागलपुर आईजी कार्यालय भी गए […]

Noimg

भागलपुर में एनसीसी बटालियन ने किया रक्तदान कार्यक्रम ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर। 23 बिहार बटालियन एनसीसी भागलपुर के तत्वावधान में सोमवार को सदर अस्पताल भागलपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान एनसीसी के अधिकारियों, पदाधिकारियों और कैडेट्स ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। इस कार्यक्रम में भागलपुर बटालियन के कमांडिंग आफिसर कर्नल रितेश मोहन, सूबेदार मेजर सुरेश कुमार, सूबेदार दया बहादुर राणा, सूबेदार नंदन सिंह, सूबेदार सूचा सिंह, बीएचएम दलेर सिंह, सीएचएम हरजिंदर सिंह, हवलदार रमेश क्षेत्री, हवलदार दशरथ थापा, एएनओ राकेश कुमार (मुरारका कॉलेज), एनसीसी ऑफिसर विकास पांडेय (बाल भारती विद्यालय, नवगछिया) सहित एनसीसी के गर्ल्स और बॉयज कैडेट्स ने रक्तदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। अधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रम से युवाओं में सेवा भावना का विकास होता है और […]

नवगछिया के ज्ञान वाटिका विद्यालय में होगा केबीसी KAUN BANEGA CHAMPION  प्रतियोगिता, 11,000 रुपये तक जीतने का सुनहरा अवसर – GS NEWS

KBC , GYAN VATIKA VIDYALAYABarun Kumar Babul0

नवगछिया। ज्ञान वाटिका विद्यालय, सिंहिया मकन्दपुर (भागलपुर) में कौन बनेगा करोड़पति की तर्ज पर ज्ञानवर्धक प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को 11,000 रुपये तक का नगद पुरस्कार जीतने का अवसर मिलेगा। प्रतियोगिता चार कैटेगरी और चार चरणों में संपन्न होगी। कैटेगरी और ग्रुप प्रतियोगिता के चरण पुरस्कार राशि समय सीमा लाइफ लाइन विशेष नियम रजिस्ट्रेशन और आयोजन तिथि रजिस्ट्रेशन की शर्तें प्रश्न संख्या और पुरस्कार राशि01 – 100 रुपये02 – 200 रुपये03 – 300 रुपये04 – 400 रुपये05 – 500 रुपये (पहला पड़ाव)06 – 700 रुपये07 – 1000 रुपये08 – 1500 रुपये09 – 1700 रुपये10 – 2000 रुपये (दूसरा पड़ाव)11 – 2500 रुपये12 – 3000 रुपये13 – 3500 रुपये14 – 4000 रुपये15 – 4500 […]

Noimg

सनकी पति नें घारदार हथियार से कर दी पत्नी की हत्या ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

पत्नी की गर्दन और सिर पर धारदार हथियार से वार कर पति ने उतारा मौत के घाट नवगछिया के नदी थाना क्षेत्र के पिपरपांती ढोढ़ीया में घटी घटना नवगछिया । नवगछिया पुलिस जिले के नदी थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरपांती ढोढ़ीया में रविवार के दिन 12 बजे नशेड़ी पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपित ने धारदार हथियार से पत्नी की गर्दन और सिर पर कई वार किए, जिससे मौके पर ही महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान मो. इसराइल की पत्नी सबरी खातून उर्फ साबो खातून (40 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही नदी थानाध्यक्ष केशव चंद्र पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई के […]

Noimg

राजमाता अहिल्याबाई होलकर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का भव्य आयोजन ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् (अभाविप) नवगछिया जिला के गोपालपुर इकाई द्वारा रविवार को गोपालपुर प्रखंड के गोसाई गांव स्थित तेजस्वी पब्लिक स्कूल में राजमाता अहिल्याबाई होलकर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में लगभग छह सौ छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता का उद्घाटन विभाग संयोजक अनुज चौरसिया, जिला संयोजक गौतम साहू, नगर अध्यक्ष काजु कोषिक, नगर सह मंत्री मिनाक्षी सिंह एवं नितिन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अनुज चौरसिया, गौतम साहू, कुसुम, काजु, मुकेश, अवधेश, रघुवीर, नितिन, सिंटु, अमन, सौरभ, लक्ष्मी, मोनी, अन्नु, मिनाक्षी, ममता, निकेता सहित अन्य कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। DESK2025

पप्पू यादव के बयान पर जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ महासचिव रवि कुमार का कड़ा हमला ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया। जनता दल यूनाइटेड शिक्षा प्रकोष्ठ बिहार के प्रदेश महासचिव रवि कुमार ने पप्पू यादव के बयान को जनता का अपमान बताते हुए तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि महागठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान राजद द्वारा तेजस्वी यादव को और कांग्रेस द्वारा राहुल गांधी को जननायक बताना न केवल बिहार की जनता का अपमान है बल्कि जननायक कर्पूरी ठाकुर की महान विरासत को ठेस पहुँचाना है। रवि कुमार ने कहा कि जननायक वह होता है, जो जनता के सुख-दुख में हर परिस्थिति में खड़ा रहे और जिसने संघर्ष व बलिदान से अपना जीवन जनता को समर्पित किया हो। कर्पूरी ठाकुर ने गरीबों, पिछड़ों और वंचितों के लिए जो संघर्ष किया, उससे ही उन्हें जननायक की उपाधि मिली। […]

Noimg

स्पोर्ट्स कोटा के तहत नियुक्ति की मांग को लेकर नवगछिया पुलिस जिला बाल बैडमिंटन संघ ने उप मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया पुलिस जिला बाल बैडमिंटन संघ ने राज्य के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री महेश्वर हजारी को ज्ञापन सौंपकर खिलाड़ियों की नियुक्ति को लेकर महत्वपूर्ण मांग रखी। यह अवसर शनिवार को बिहपुर में आयोजित जनसभा के दौरान मिला, जहां संघ के जिला सचिव सह राज्य प्रवक्ता ज्ञानदेव कुमार ने ज्ञापन सौंपा। इस दौरान बिहपुर विधानसभा के विधायक इंजीनियर शैलेंद्र ने भी पूरी समस्या से डिप्टी सीएम और मंत्री को अवगत कराया। ज्ञापन में बताया गया कि भारत सरकार के डिपार्टमेंट ऑफ पोस्टल द्वारा स्पोर्ट्स कोटा विज्ञापन संख्या डब्ल्यू-17/55/2022 एसपीएन-1/08 नवंबर 2023 के तहत बिहार और झारखंड क्षेत्र के लिए विभिन्न पदों पर नियुक्ति हेतु विज्ञापन जारी किया गया था। इसी विज्ञापन के आलोक में बिहपुर क्षेत्र […]