5
(1)

भागलपुर। 23 बिहार बटालियन एनसीसी भागलपुर के तत्वावधान में सोमवार को सदर अस्पताल भागलपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान एनसीसी के अधिकारियों, पदाधिकारियों और कैडेट्स ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।

इस कार्यक्रम में भागलपुर बटालियन के कमांडिंग आफिसर कर्नल रितेश मोहन, सूबेदार मेजर सुरेश कुमार, सूबेदार दया बहादुर राणा, सूबेदार नंदन सिंह, सूबेदार सूचा सिंह, बीएचएम दलेर सिंह, सीएचएम हरजिंदर सिंह, हवलदार रमेश क्षेत्री, हवलदार दशरथ थापा, एएनओ राकेश कुमार (मुरारका कॉलेज), एनसीसी ऑफिसर विकास पांडेय (बाल भारती विद्यालय, नवगछिया) सहित एनसीसी के गर्ल्स और बॉयज कैडेट्स ने रक्तदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

अधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रम से युवाओं में सेवा भावना का विकास होता है और जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में मदद मिलती है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: