Month: August 2025

खरीक बाजार नवगछिया में 22 और 23 अगस्त को होगा भव्य भादो महोत्सव ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया। श्री रानी सती मंदिर सेवा समिति द्वारा भादो महोत्सव का आयोजन खरीक बाजार, नवगछिया में 22 और 23 अगस्त को किया जाएगा। इस अवसर पर कोलकाता से मनीष शर्मा और प्रिया गुप्ता अपनी प्रस्तुति देंगे। दोनों कलाकार दादी के भजनों के माध्यम से भक्तों को झुमाने का कार्य करेंगे। आयोजन के दौरान दादी का भव्य श्रृंगार किया जाएगा तथा अखंड ज्योत प्रज्वलित की जाएगी। इसके साथ ही 56 भोग और मंगल पाठ का भी आयोजन होगा। दो दिवसीय इस महोत्सव को लेकर स्थानीय श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। आयोजन को सफल बनाने में समिति के प्रदीप कुमार जैन, सुनील कुमार लाठ, जगदीश कुमार लाठ, प्रदीप कुमार लाठ, सौरभ कुमार जैन और अतुल कुमार लाठ सहित अन्य […]

Noimg

आईडीबीआई बैंक ने CSR के तहत स्कूलों को दी स्मार्ट टीवी, आरओ और इन्वर्टर की सौगात ||<GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया। आईडीबीआई बैंक, नवगछिया शाखा द्वारा कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) के तहत शिक्षा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विभिन्न सरकारी स्कूलों को जरूरी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और सामग्री प्रदान की गई। इस अवसर पर मिडिल स्कूल, खगड़ा को 65 इंच का स्मार्ट टीवी, एक केंट आरओ वाटर फिल्टर तथा इन्वर्टर-बैटरी दी गई। वहीं इंटर स्कूल, खरीक को 5 पंखे, केंट आरओ और इन्वर्टर-बैटरी उपलब्ध कराई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आईडीबीआई बैंक के रीजनल मैनेजर विवेकानंद मिश्रा थे। उनके साथ शाखा प्रबंधक अमित कुमार, एजीएम संजय साहू तथा विद्यालय के शिक्षकगण उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा पौधारोपण भी किया गया, जिससे पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। बैंक की इस पहल की स्थानीय लोगों और विद्यालय प्रबंधन […]

Noimg

गंगा का जलस्तर घटते ही तिनटंगा जहाज घाट पर फेरी सेवा बहाल, लोगों को मिली राहत ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया। पिछले दिनों गंगा नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि होने के कारण कहलगांव से तिनटंगा गंगा घाट के बीच जलमार्ग से चलने वाली फेरी सेवा बंद कर दी गई थी। फेरी सेवा बंद होने से यात्रियों को कहलगांव जाने के लिए भागलपुर होकर लंबा रास्ता तय करना पड़ रहा था, जिससे लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही थी। अब गंगा के जलस्तर में कमी आने के साथ ही तिनटंगा जहाज घाट पर बड़ी जहाजों का आवागमन फिर से शुरू हो गया है। फेरी सेवा बहाल होने से यात्रियों और स्थानीय ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। ग्रामीणों ने प्रशासन और जहाज सेवा से जुड़े कर्मचारियों के प्रति आभार जताया है। DESK2025

Noimg

नवगछिया में वोट अधिकार यात्रा को लेकर उमड़ा उत्साह ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया। वोट अधिकार यात्रा कार्यक्रम के तहत रविवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश नारायण यादव सहौरा पहुँचे। इस दौरान उन्होंने एनएच 31 सहौरा मदरौनी चौक स्थित वीर शहीद अखिलेश यादव की प्रतिमा पर नमन किया। कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत किया। मौके पर उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने 23 अगस्त 2025 को चौराहों पर भारी संख्या में जुटने की अपील की। ग्रामीणों में वोट अधिकार यात्रा को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर राजद नेता शैलेश यादव, संजय मंडल, अशोक यादव, अलखनिरंजन पासवान, मिथलेश यादव, विकास कुमार, पवन यादव, मुखिया प्रतिनिधि दिवाकर सिंह, विनोद सिंह, राजदेव गुप्ता, राहुल ठाकुर सहित कई लोग मौजूद रहे। DESK2025

Noimg

बिहार बदलाव यात्रा: जयरामपुर पहुँचेगे प्रशांत किशोर, जन सुराज ने शिक्षा–रोज़गार और पलायन रोकने पर दिया ज़ोर ||GS NEWS

नवगछियानारायणपुरDESK20250

15–17 हज़ार लोगों की भीड़ का अनुमान भागलपुर। जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर आगामी दिनों में बिहपुर विधानसभा क्षेत्र के जयरामपुर गाँव पहुँचेंगे। इस संबंध में जन सुराज भागलपुर जिला प्रभारी डॉ. ग़ाज़ी सरीक अहमद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 2025 में “व्यवस्था परिवर्तन” के लक्ष्य के साथ जन सुराज का आंदोलन निर्णायक चरण में है। पीके जयरामपुर हाई स्कूल में आयोजित आमसभा को संबोधित करेंगे। डॉ. अहमद ने कहा कि पिछले तीन वर्षों की यात्रा में उमड़ी भीड़ यह साबित करती है कि लोग बदलाव चाहते हैं और जन सुराज की बात सुनने के इच्छुक हैं। बिहार की जनता सम्मान और अवसर चाहती है। पलायन मजबूरी है, इसे रोकना होगा। उन्होंने पाँच संकल्पों में […]