5
(1)

नवगछिया। वोट अधिकार यात्रा कार्यक्रम के तहत रविवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश नारायण यादव सहौरा पहुँचे। इस दौरान उन्होंने एनएच 31 सहौरा मदरौनी चौक स्थित वीर शहीद अखिलेश यादव की प्रतिमा पर नमन किया।

कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत किया। मौके पर उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने 23 अगस्त 2025 को चौराहों पर भारी संख्या में जुटने की अपील की। ग्रामीणों में वोट अधिकार यात्रा को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला।

इस अवसर पर राजद नेता शैलेश यादव, संजय मंडल, अशोक यादव, अलखनिरंजन पासवान, मिथलेश यादव, विकास कुमार, पवन यादव, मुखिया प्रतिनिधि दिवाकर सिंह, विनोद सिंह, राजदेव गुप्ता, राहुल ठाकुर सहित कई लोग मौजूद रहे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: