Month: August 2025

Noimg

नवगछिया प्रखण्ड के पंचायत समिति सदस्यों ने उप प्रमुख गौतम कुमार पर लगाया अविश्वास प्रस्ताव ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया : सोमवार को पंचायत समिति सदस्यों ने उप प्रमुख गौतम कुमार पर अविश्वास प्रस्ताव लगाया। इस दौरान सदस्यों ने वीडियो गोपालकृष्णन को आवेदन देकर और अविश्वास प्रस्ताव प्रस्तुत किया। जानकारी के अनुसार, सात पंचायत समिति सदस्यों ने बीडीओ को एक पत्र सौंपा, जिसमें उप प्रमुख गौतम कुमार पर अविश्वास प्रस्ताव लाने की बात कही गई है। पंचायत समिति सदस्यों का आरोप है कि उप प्रमुख गौतम कुमार ने किसी भी पंचायत समिति सदस्य के साथ उचित व्यवहार नहीं किया और हमेशा अड़ियल रवैया अपनाया। इसके अलावा, उन्होंने किसी समिति को कार्य में सहयोग नहीं किया और प्रखंड कार्यालय में अक्सर अनुपस्थित रहे। सदस्यों का कहना है कि वे बेवजह प्रखंड में आकर विकास कार्यों में रुकावट डालते रहे हैं। […]

Noimg

मारवाड़ी युवा मंच नवगछिया शाखा द्वारा दो दिवसीय कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया : मारवाड़ी युवा मंच नवगछिया शाखा द्वारा समाज सेवा और मानवीय सरोकार के तहत दो दिवसीय कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर का उद्देश्य समाज के उन जरूरतमंद भाइयों-बहनों को नई जिंदगी और आत्मनिर्भरता प्रदान करना है, जो किसी कारणवश हाथ-पैर से वंचित हो गए हैं। शिविर के पहले दिन नवगछिया अनुमंडल के अलावा खगड़िया, मुंगेर, मनिहारी और आसपास के दूरदराज क्षेत्रों से आए लगभग 80 लाभार्थियों का पंजीकरण और स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। चिकित्सकीय जांच के बाद, इन सभी लाभार्थियों को कृत्रिम अंग, जैसे कि हाथ, पैर, कैलिपर्स और बैसाखियाँ प्रदान की जाएंगी। कार्यक्रम के संयोजक सौरव नारनोली, आयुष खेमका और ओमप्रकाश यदुका ने बताया कि सभी पंजीकृत लाभार्थियों की जांच पूरी […]

Noimg

सती बिहुला के मायके में माता को विदाई, बिहुला विषहरी पूजा का समापन ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया: सती बिहुला के मायके में सोमवार की देर शाम माता विषहरी को विदाई दी गई। नवगछिया बाजार स्थित छोटी ठाकुरबाड़ी रोड बिहुल चौक में रविवार से आयोजित बिहुला विषहरी पूजा समारोह का समापन माता विषहरी और बिहुला की प्रतिमा विसर्जन के साथ हुआ। विसर्जन के दौरान महिलाएं विदाई गीत गा रही थीं, वहीं श्रद्धालु नम आंखों से माता विषहरी को विदाई दे रहे थे। सोमवार की सुबह से ही मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। लोग श्रद्धा भाव से माता के चरणों में आशीर्वाद प्राप्त कर रहे थे। पूजा के अंतिम दिन भक्तों की आस्था और भक्ति की गूंज मंदिर परिसर में सुनाई देती रही। नवगछिया के हरियापट्टी स्थित मां विषहरी की प्रतिमा का भी […]

Noimg

जनसंघ कालीन भाजपा के वरिष्ठ नेता अवध किशोर सिंह का निधन ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

बड़ी संख्या में पहुंचे भाजपाई नवगछिया: थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव निवासी 77 वर्षीय जनसंघ कालीन भाजपा के वरिष्ठ नेता अवध किशोर सिंह का निधन बीती रात बीमारी के कारण भागलपुर के एक अस्पताल में इलाज के दौरान हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही सोमवार सुबह सैदपुर स्थित उनके पैतृक आवास पर भाजपा से जुड़े नेताओं का भारी जमावड़ा हो गया। भाजपाई नेताओं ने उनके पार्थिव शरीर पर भाजपा का झंडा डालकर उन्हें श्रद्धांजलि दी और सम्मानित किया। जानकारी के अनुसार, स्वर्गीय अवध किशोर सिंह भाजपा के संस्थापक सदस्यों में से एक थे। 1980 में जनता पार्टी से दोहरी सदस्यता छोड़कर वे भाजपा में शामिल हुए थे और स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में मुंबई में भाजपा […]

Noimg

फर्जी आईडी बनाकर सोशल मीडिया पर अश्लील फोटो वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर : 22 जुलाई 2025 को पीड़िता द्वारा साइबर थाना नवगछिया में एक लिखित आवेदन दिया गया, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि खगड़िया जिले के पिंटु कुमार ने उनके नाम से एक फर्जी आईडी बनाकर उनकी निजी फोटो और वीडियो को विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पोस्ट किया और उन्हें बदनाम करने की धमकी दी। इस शिकायत के आधार पर साइबर थाना में कांड संख्या- 13/25, धारा- 294/75/351(2)/352 बीएनएस एवं 66(C)/66(D)/66(E) आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर थाना टीम ने जांच और सत्यापन की प्रक्रिया शुरू की। सोमवार को तकनीकी अनुसंधान के आधार पर पुलिस ने अभियुक्त पिंटु कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पिंटु कुमार खगड़िया जिले के गोगरी थाना क्षेत्र […]

Noimg

गोविंद बोल भाई राधे राधे ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

वृंदावन बिहारी लाल की जय गगनचुंबी जयघोष के साथ गोसाईं में स्थापित प्रतिमा का विषर्जन सदियों से चली आ रही परंपरा के साथ ग्रामीणों ने भक्ति भाव में किया विसर्जन नवगछिया अनुमंडल के गोपालपुर प्रखंड अंतर्गत गोसाई गांव में चल रहे तीन दिवसीय कृष्ण जन्माष्टमी का सोमवार की संध्या प्रतिमा विसर्जन के साथ शांतिपूर्ण संपन्न हो गया । श्री कृष्ण जन्माष्टमी का महोत्सव शनिवार की रात्रि भगवान श्री कृष्ण लाल के जन्मोत्सव प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा से प्रारंभ हुई थी वहीं रविवार को दिन मेला व कीर्तन भजन का आयोजन किया गया इसके अलावा सोमवार को विसर्जन पूजन के बाद ग्रामीणों द्वारा पूरे भक्ति भाव जय घोष दर्जनों जयकारों के साथ पूरे गांव में भ्रमण करने के बाद प्रतिमा को स्थानीय […]

Noimg

नवगछिया में सेवानिवृत्त सेना जवान को मिली जानमाल की धमकी, लगाई सुरक्षा की गुहार ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया थाना क्षेत्र के न्यू पावर ग्रिड लक्ष्मीपुर रोड निवासी सेवानिवृत्त सेना के जवान गौरव कुमार ने सोमवार को नवगछिया पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार से मिलकर अपनी जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाई। उन्होंने अपराधियों द्वारा जान से मारने की धमकी मिलने की शिकायत की और आरोप लगाया कि उनके चचेरे भाई प्रमोद साह और उसके परिवार के अन्य सदस्य, जिनमें अंजू देवी, सिंटू कुमार और चुलबुल साही शामिल हैं, ने उनसे विवाद के बाद जानलेवा धमकी दी। गौरव कुमार ने अपने आवेदन में बताया कि 11 अगस्त 2025 की रात करीब 9 बजे उपरोक्त अभियुक्तों ने उनके घर पर चढ़कर मारपीट की और फिर फोन करके दस से पंद्रह हथियारबंद अपराधियों को बुला लिया। ये अपराधी आधा दर्जन बाइक […]

Noimg

देश के बड़े उद्योगपति उमेश शर्मा उर्फ भोला बाबू ने तुलसीपुर को लिया गोद, अब विकास की बहेंगी गंगा ||GS NEWS

नवगछियाबिहारDESK20250

नवगछिया अनुमंडल के तुलसीपुर गांव के निवासियों के लिए एक नई उम्मीद और आशा की किरण बनकर आए हैं देश के बड़े उद्योगपति एवं अरिस्टो फार्मास्यूटिकल्स प्राइवेट लिमिटेड के मालिक, बिहार के लाल उमेश शर्मा उर्फ भोला बाबू। बाढ़ पीड़ितों की मदद और गांव के समग्र विकास को लेकर उन्होंने तुलसीपुर गांव को गोद लेने का ऐलान किया है। इस घोषणा के बाद, उन्होंने कहा कि बिहार की धरती में अपार संभावनाएं हैं और अब समय आ गया है कि इसे विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जाए। भोला बाबू ने यह भी बताया कि वे अब तक 300 से अधिक गांवों को गोद लेकर वहां विकास कार्यों की शुरुआत कर चुके हैं। उन्होंने कंपनियों से अपील करते हुए कहा […]

Noimg

अंग प्रदेश में आस्था और परंपरा का प्रतीक बिहुला विषहरी पूजा संपन्न, तीन दिन तक चला धार्मिक आयोजन ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर, अंग प्रदेश: लोक आस्था और धार्मिक परंपराओं का प्रतीक मानी जाने वाली प्रसिद्ध बिहुला विषहरी पूजा का आज विधिवत समापन हुआ। यह पूजा तीन दिनों तक चली और इस दौरान पूरे क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह का माहौल बना रहा। सदियों पुरानी इस परंपरा के तहत भक्त बिहुला और विषहरी माता की प्रतिमाओं की स्थापना कर पूजा-अर्चना करते हैं। पूजा के आयोजन के तहत भागलपुर और आसपास के इलाकों में विभिन्न स्थानों पर भव्य प्रतिमाएं स्थापित की गईं, जहां भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। पूजा के दौरान धार्मिक गीतों, मंत्रों और विशेष अनुष्ठानों की गूंज से वातावरण भक्तिमय हो गया। धार्मिक मान्यता के अनुसार, पूरे अनुष्ठान के दौरान विशेषकर भगत पर माता विषहरी की कृपा बनी रहती है। इस […]

Noimg

भागलपुर: पीरपैंती प्रखंड में डायरिया ने मचाई तबाही, दो बच्चों की मौत ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 1100

भागलपुर। पीरपैंती प्रखंड के विभिन्न इलाकों में डायरिया ने अपने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। बाढ़ के पानी के उतरने के बाद से इस गंभीर बीमारी का प्रकोप बढ़ गया है। अब तक पांच बच्चे डायरिया से प्रभावित हो चुके हैं, जबकि दो मासूमों की मौत हो चुकी है। दर्जनों लोग इस बीमारी से जूझ रहे हैं और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार, राजगांव पंचायत के गौरीपुर गांव में डायरिया से सबसे ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। यहां 20 से 25 लोग बीमार बताए जा रहे हैं। इस गांव में डायरिया से दो मासूम बच्चियों की मौत हो गई है। मृतकों की पहचान गणेश तुरी की पुत्री भारती कुमारी और मुन्ना तुरी की पुत्री निशा […]