5
(1)

नवगछिया : मारवाड़ी युवा मंच नवगछिया शाखा द्वारा समाज सेवा और मानवीय सरोकार के तहत दो दिवसीय कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर का उद्देश्य समाज के उन जरूरतमंद भाइयों-बहनों को नई जिंदगी और आत्मनिर्भरता प्रदान करना है, जो किसी कारणवश हाथ-पैर से वंचित हो गए हैं।

शिविर के पहले दिन नवगछिया अनुमंडल के अलावा खगड़िया, मुंगेर, मनिहारी और आसपास के दूरदराज क्षेत्रों से आए लगभग 80 लाभार्थियों का पंजीकरण और स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। चिकित्सकीय जांच के बाद, इन सभी लाभार्थियों को कृत्रिम अंग, जैसे कि हाथ, पैर, कैलिपर्स और बैसाखियाँ प्रदान की जाएंगी।

कार्यक्रम के संयोजक सौरव नारनोली, आयुष खेमका और ओमप्रकाश यदुका ने बताया कि सभी पंजीकृत लाभार्थियों की जांच पूरी कर ली गई है और कल शिविर के दूसरे दिन कृत्रिम अंग प्रदान किए जाएंगे।

शाखा अध्यक्ष चेतन मुनका ने बताया कि शिविर का समापन समारोह कल शाम 4 बजे आयोजित किया जाएगा, जिसमें औपचारिक रूप से लाभार्थियों को कृत्रिम अंग प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मंच की यह पहल दिव्यांगजनों के जीवन में नई उम्मीद और आत्मविश्वास का संचार करेगी।

कार्यक्रम की सफलता में शाखा सचिव दीपक मवंड़िया, कोषाध्यक्ष आदित्य सर्राफ, पूर्व अध्यक्ष रवि सर्राफ, विकास चिरानियां, सदस्य मनोज चौधरी, पारस खेमका, कमल टिबड़ेवाल सहित कई कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: