Month: August 2025

Noimg

बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए 141 सामुदायिक किचन संचालित, अब तक 3 लाख से अधिक लोगों को भोजन||GSNEWS

बिहारभागलपुरDESK 1100

भागलपुर । जिला प्रशासन भागलपुर द्वारा बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच राहत कार्य तेज़ी से जारी है। जिले के 6 प्रखंड — नारायणपुर, रंगरा चौक, सुल्तानगंज, शाहकुंड, नाथनगर और सबौर — बाढ़ से गंभीर रूप से प्रभावित हैं, जबकि जगदीशपुर, कहलगांव और पीरपैंती में आंशिक प्रभाव देखा गया है। प्रशासन द्वारा इन क्षेत्रों में कुल 141 सामुदायिक किचन संचालित किए जा रहे हैं। इनमें नाथनगर में 38, सुल्तानगंज में 34, सबौर में 25, शाहकुंड में 20, रंगरा चौक में 6, इस्माइलपुर में 6 तथा जगदीशपुर, कहलगांव और पीरपैंती में 2-2 किचन चल रहे हैं। इन केंद्रों पर सुबह 94,324 और शाम को 1,30,328, यानी कुल 2,24,652 लोगों को भोजन उपलब्ध कराया गया। अब तक 3,13,618 लोगों को सामुदायिक किचनों में […]

Noimg

दुर्गा वाहिनी में लड़कियों को जोड़ने का लिया गया संकल्प, नवगछिया में हुई बैठक आयोजित ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया: स्थानीय गोपाल गौशाला परिसर में दुर्गा वाहिनी की एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें दर्जनों की संख्या में लड़कियों ने भाग लिया। इस बैठक का उद्देश्य अधिक से अधिक युवतियों को दुर्गा वाहिनी से जोड़कर उन्हें सामाजिक और धार्मिक रूप से जागरूक करना था। बैठक का संयोजन दुर्गा वाहिनी की नगर संयोजिका शालिनी कश्यप द्वारा किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित जिला सुरक्षा प्रमुख प्रिंस गुप्ता ने कहा कि प्रत्येक हिंदू बहन को अपने धर्म और संस्कृति पर गर्व करना चाहिए। उन्होंने आह्वान किया कि दुर्गा वाहिनी से जुड़कर बहनें गौहत्या, लव जिहाद और धर्मांतरण जैसे मुद्दों पर समाज को जागरूक करने में भूमिका निभाएं। प्रिंस गुप्ता ने कहा कि वर्तमान समय में हिंदू लड़कियों […]

Noimg

नवगछिया में बिजली उपभोक्ताओं से संवाद का कार्यक्रम, 125 यूनिट मुफ्त बिजली योजना की दी जाएगी जानकारी ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया: मुख्यमंत्री की ओर से घरेलू बिजली उपभोक्ताओं के लिए संचालित 125 यूनिट मुफ्त बिजली योजना को लेकर एक विशेष संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के माध्यम से मुख्यमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए सीधे उपभोक्ताओं से संवाद करेंगे और जानने का प्रयास करेंगे कि यह योजना उनके लिए कितनी उपयोगी और प्रभावी साबित हो रही है। इस कड़ी में नवगछिया अनुमंडल के गोपालपुर और इस्माइलपुर प्रखंडों में 12 अगस्त को जनता के बीच संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य अधिक से अधिक उपभोक्ताओं तक योजना की जानकारी पहुंचाना और उन्हें इसके लाभ से अवगत कराना है। कार्यक्रम के तहत विद्युत विभाग द्वारा नवगछिया के विभिन्न स्थानों जैसे विद्युत कार्यालय नवगछिया मकनपुर, धरहरा […]

Noimg

नवगछिया में सांसद पप्पू यादव द्वारा युवा जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित ||GS NEWS

UncategorizedनवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया में पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ़ पप्पू यादव के द्वारा युवा जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बिहार में प्रस्तावित नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के दौरे को लेकर चुनाव आयोग के रवैये के विरुद्ध जनजागरण और संगठनात्मक तैयारी करना था। कार्यक्रम के दौरान सांसद पप्पू यादव ने कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए उन्हें राहुल गांधी के भागलपुर आगमन को सफल बनाने के लिए हरसंभव प्रयास करने की अपील की। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पप्पू यादव ने कहा कि यह कार्यक्रम केवल एक राजनीतिक आयोजन नहीं, बल्कि लोकतंत्र और संविधान को बचाने का अभियान है। उन्होंने उपस्थित युवाओं को विभिन्न जिम्मेदारियाँ सौंपीं और सभी से पूरी निष्ठा से अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आग्रह किया। […]

Noimg

गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र में बाढ़ और कटाव का कहर,निरीक्षण करनें पहुँचे गोपालपुर विधायक गोपाल मंडल ||GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया अनुमंडल के गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र में बाढ़ और कटाव ने गंभीर संकट उत्पन्न कर दिया है। गंगा नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर और तेज बहाव के कारण दर्जनों घर नदी में समा चुके हैं। प्रभावित परिवार अपने घरों से बेघर होकर अपना सामान समेटने में लगे हैं। इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है और लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। रविवार को हालात का जायजा लेने के लिए गोपालपुर से जदयू विधायक गोपाल मंडल प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे। निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों ने उन्हें बताया कि कटाव तेजी से बढ़ रहा है और कई परिवारों के मकान बह चुके हैं। इस पर जब विधायक से यह पूछा गया कि ऐसी गंभीर स्थिति में जनप्रतिनिधियों की क्या भूमिका […]

Noimg

आर्ट ऑफ गिविंग त्रिपुरा स्टेट यूनिट की बैठक अगरतला में सफलतापूर्वक संपन्न ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया : अगरतला स्थित टूरिज्म गेस्ट हाउस में ‘आर्ट ऑफ गिविंग’ की त्रिपुरा स्टेट यूनिट की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। यह बैठक डॉ. अच्युत सामंत के जीवन दर्शन पर आधारित थी, जो कि कीट और किस यूनिवर्सिटी के संस्थापक हैं। इस आयोजन की अध्यक्षता नॉर्थ ईस्ट स्टेट प्रभारी और बिहार आर्ट ऑफ गिविंग के अध्यक्ष नील कमल राय ने की। कार्यक्रम की शुरुआत में त्रिपुरा और उत्तर-पूर्वी राज्यों में आर्ट ऑफ गिविंग के कार्यक्रमों का संचालन करने वाले विभूति देव बर्मा ने नील कमल राय का पारंपरिक बुके और अंगवस्त्र से स्वागत किया और स्वागत भाषण भी प्रस्तुत किया। अपने अध्यक्षीय वक्तव्य में नील कमल राय ने विस्तार से बताया कि किस प्रकार डॉ. अच्युत सामंत ने शिक्षा, समाजसेवा और […]

Noimg

महज 40 सेकंड में जल मीनार समाया गंगा में, भागलपुर में गंगा का जलस्तर बढ़ने से कटाव तेज, कई घर और संरचनाएं नदी में समाईं ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया अनुमंडल में गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने के कारण हालात दिन-ब-दिन गंभीर होते जा रहे हैं। जलस्तर में तेजी से हो रही वृद्धि के चलते अब नदी का कटाव विकराल रूप लेने लगा है। रंगरा प्रखंड के तिनटंगा क्षेत्र में स्थिति सबसे अधिक चिंताजनक है, जहां गंगा का रुख एक बार फिर गांवों की ओर मुड़ गया है। विशेष रूप से झल्लू दास टोला और ज्ञानी दास टोला में कटाव की तीव्रता के कारण ग्रामीणों के बीच दहशत का माहौल बना हुआ है। रविवार को ज्ञानी दास टोला में एक बड़ा हादसा सामने आया, जब नल-जल योजना के तहत बना जल मीनार महज 40 सेकंड में गंगा में समा गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गंगा की तेज धार ने […]

Noimg

छह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद कुएं में गिरे सांड को सुरक्षित बाहर निकाला गया ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर (पीरपैंती)। कहलगांव अनुमंडल क्षेत्र के शिवनारायणपुर थाना अंतर्गत मथुरापुर स्थित जगदंबा स्थान के पास एक कुएं में गिरे सांड को करीब छह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला गया। शिवनारायणपुर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्रामीणों से सूचना मिलने पर वे पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। स्थिति का जायजा लेने के बाद फोर लेन निर्माण कार्य से जुड़े जीएम और ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। हेड्रा मशीन की सहायता से मानक सुरक्षा उपायों का पालन करते हुए लगभग 40 फीट गहरे कुएं से सांड को सुरक्षित बाहर निकाला गया। DESK2025