August 8, 2025
सरकारी योजनाओं की समीक्षा को लेकर उप विकास आयुक्त ने की बैठक, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश ||GS NEWS
बिहारबैठकभागलपुरDESK2025भागलपुर समाहरणालय सभागार में उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ), बीपीआरओ, लोहिया स्वच्छता अभियान के प्रखंड समन्वयक सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे। बैठक का उद्देश्य प्रखंड स्तर पर संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं की प्रगति और क्रियान्वयन की समीक्षा करना था। बैठक के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना, वित्त आयोग के अंतर्गत की जा रही व्यय की स्थिति, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाएं, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान, स्वच्छ भारत मिशन सहित राज्य और केंद्र सरकार द्वारा संचालित अन्य योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। प्रत्येक प्रखंड से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर योजनाओं की तुलनात्मक समीक्षा की गई। जिन क्षेत्रों […]