Month: August 2025

Noimg

राष्ट्रीय खेल दिवस पर आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर । कहलगांव प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय रामराय बाग ख़ुटहरी में शुक्रवार को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर एक दिवसीय बालिका वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमे कहलगांव, किसनिचक, मौलटोला व पीरपैंती की टीम ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रधान शिक्षक सर्वोत्तम कुमार शर्मा ने विधिवत पूजन करके किए। प्रतियोगिता में फाइनल मुकाबला पीरपैंती, कहलगांव के बीच समान रहा। सभी प्रतिभागियों को कलम देकर सम्मानित किया गया।प्रतियोगिता के निर्णायक अंकज मंडल, अंबिका मंडल रहे। स्कोरर प्रीतम कुमार, कल्पना कुमारी रही। उद्घोषक रतन कुमार, मधु, प्रिया कुमारी रही। DESK2025

Noimg

भागलपुर में फूटा आक्रोश, भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल-तेजस्वी का किया पुतला दहन ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर दरभंगा में वोटर अधिकार यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां पर की गई कथित अमर्यादित टिप्पणी को लेकर बिहार में विरोध तेज हो गया है। इस टिप्पणी से आहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को भागलपुर के कचहरी चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया और राहुल गांधी एवं तेजस्वी यादव का पुतला दहन किया।इस दौरान भाजपा नेताओं ने कहा कि किसी भी राजनीतिक मतभेद के बावजूद देश के प्रधानमंत्री की मां पर टिप्पणी करना भारतीय संस्कृति और परंपरा के खिलाफ है। वक्ताओं ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव से तुरंत सार्वजनिक माफी की मांग की और कहा कि इस तरह की बयानबाजी से समाज में गलत संदेश जाता है।पुतला […]

Noimg

पीरपैंती में थर्मल पावर प्लांट का निर्माण, 85% भूमि अधिग्रहण पूरा,डीएम ने किया निरीक्षण ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर जिले के पीरपैंती में बनने वाले थर्मल पावर प्लांट को लेकर जिला प्रशासन की गतिविधियां तेज हो गई हैं। जिलाधिकारी नवल किशोर चौधरी ने शुक्रवार को निर्माण स्थल का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने किसानों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना और आश्वासन दिया कि किसानों की सभी समस्याओं का समाधान जल्द ही किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अब तक परियोजना के लिए करीब 85 प्रतिशत भूमि का अधिग्रहण पूरा हो चुका है।डीएम ने यह भी कहा कि थर्मल पावर प्लांट का शिलान्यास जल्द ही किया जाएगा हालांकि अभी इसके लिए सटीक तारीख तय नहीं की गई है। अधिकारियों का मानना है कि इस परियोजना के शुरू होने से स्थानीय स्तर पर रोजगार और विकास की नई […]

Noimg

बाढ़ पीड़ितों को मुआवज़ा नहीं मिलने पर राजद जिलाध्यक्ष ने जताई नाराज़गी, प्रशासन से की मुलाक़ात ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर ज़िले के सुल्तानगंज प्रखंड अंतर्गत अजगैबीनाथ धाम क्षेत्र में बाढ़ से प्रभावित लोगों को अब तक मुआवज़ा राशि नहीं मिलने पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के ज़िला अध्यक्ष चंद्रशेखर प्रसाद यादव ने शुक्रवार को प्रशासन के खिलाफ आवाज़ बुलंद की। उन्होंने इस मुद्दे को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल के साथ अंचल पदाधिकारी (सीओ) रवि कुमार से मुलाक़ात की। इस मुलाक़ात के दौरान राजद जिलाध्यक्ष ने बताया कि सुल्तानगंज नगर परिषद क्षेत्र और आसपास की बाढ़ प्रभावित पंचायतों में रह रहे कई लोगों को अब तक मुआवज़ा राशि नहीं मिली है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि जल्द से जल्द सभी पात्र परिवारों को मुआवज़ा प्रदान किया जाए। सीओ रवि कुमार ने इस मामले में जानकारी देते हुए कहा कि बाढ़ […]

Noimg

खेल दिवस पर सावित्री पब्लिक स्कूल, नवगछिया में आयोजित हुआ खो-खो प्रतियोगिता || GS NEWS

UncategorizedBarun Kumar Babul0

नवगछिया : हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर सावित्री पब्लिक स्कूल, नवगछिया में खेल दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में खो-खो प्रतियोगिता कराई गई, जिसमें विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह, ऊर्जा और खेल भावना के साथ भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान मैदान तालियों और जयकारों से गूंज उठा और माहौल बेहद उत्साहपूर्ण हो गया। इस आयोजन में विद्यालय के निदेशक राम कुमार साहू, सचिव कृष्ण कुमार साहू, प्रशासक सुमित कुमार और प्राचार्य अमित कुमार सिंह उपस्थित रहे। प्राचार्य अमित कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि मेजर ध्यानचंद का जीवन अनुशासन, मेहनत और समर्पण का प्रतीक है। हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेते हुए खेलों के प्रति अपनी रुचि बढ़ानी […]

Noimg

बाल भारती विद्यालय में राष्ट्रीय खेल दिवस पर भव्य आयोजन || GS NEWS

UncategorizedBarun Kumar Babul0

नवगछिया : बाल भारती विद्यालय में राष्ट्रीय खेल दिवस बड़े उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातःकालीन सभा से हुई, जिसमें विद्यार्थियों को हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जीवन और खेल जगत में उनके अतुलनीय योगदान के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। विद्यालय के प्रशासक डी. पी. सिंह ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि खेल केवल शारीरिक और मानसिक विकास का माध्यम नहीं हैं, बल्कि ये आत्मविश्वास, अनुशासन, टीम भावना और संघर्षशीलता भी सिखाते हैं। मेजर ध्यानचंद का जीवन हमें यह प्रेरणा देता है कि परिश्रम और समर्पण से किसी भी क्षेत्र में असंभव को संभव किया जा सकता है। खेल शिक्षक एवं एनसीसी ऑफिसर विकास पांडेय ने कहा कि बच्चों […]

Noimg

राष्ट्रीय खेल दिवस पर ताइक्वांडो खिलाड़ियों का सम्मान समारोह आयोजित ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया : राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर नवगछिया स्थित एसपीएस ताइक्वांडो प्रशिक्षण केंद्र में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व केंद्र के प्रशिक्षक एवं अंतर्राष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी जेम्स फाइटर द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिक्षाविद सुमित कुमार साहू और अजीत कुमार राय उपस्थित थे। साथ ही जिला ताइक्वांडो संयुक्त सचिव जेम्स फाइटर ने स्टेट मेडल विजेता खिलाड़ियों शिवम कुमार, आनन्या वात्सल्य और मीनाक्षी कुमारी को अंगवस्त्र और पेन भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही सविता कुंडल द्वारा खिलाड़ियों को मिठाई भी वितरित की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिक्षाविद सुमित कुमार साहू और जेम्स फाइटर ने महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि […]

Noimg

दो बच्चों का दत्तक ग्रहण संपन्नजिलाधिकारी ने की सुनवाई, माता-पिता को दी शिक्षा पर ध्यान देने की सलाह ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी द्वारा दो बच्चों—13 वर्षीय कृष्णा कुमार और 5 वर्षीय अंश कुमार—के दत्तक ग्रहण से संबंधित मामले की औपचारिक सुनवाई की गई। सुनवाई के उपरांत दोनों बच्चों को विधिवत रूप से दत्तक माता-पिता को सौंप दिया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने दत्तक माता-पिता को बच्चों की समुचित देखरेख और विशेष रूप से उनकी शिक्षा पर ध्यान देने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि बच्चों को बेहतर भविष्य देने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है, और इसके लिए समाज को भी जागरूक होने की आवश्यकता है। दत्तक प्रक्रिया को विधिक प्रावधानों के अनुरूप पूरा किया गया, जिसमें सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद बच्चों का अधिकारिक रूप से दत्तक स्थानांतरण किया गया। […]

Noimg

पूर्व के जमीनी विवाद में मकई व्यवसायी के साथ मारपीट || GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

चार लाख रुपये लूटने का आरोप दोनों पक्षों ने भवानीपुर थाना में दिया आवेदन, पुलिस जांच में जुटी भागलपुर : भवानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-31 स्थित सत्संग भवन, नारायणपुर के समीप शुक्रवार को एक मकई व्यवसायी के साथ मारपीट और लूटपाट का मामला सामने आया है। आरोप है कि पूर्व के जमीन विवाद को लेकर गांव के ही एक व्यक्ति ने व्यवसायी पर धारदार हथियार से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया और लगभग चार लाख रुपये लूट लिए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, भवानीपुर थाना क्षेत्र के निवासी और मकई व्यवसायी सज्जन सिंह ट्रक पर मकई लोड कर नारायणपुर से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान सत्संग भवन के पास पहले से घात लगाए बैठे गांव […]

Noimg

राष्ट्रीय खेल दिवस पर कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर । कहलगांव प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय रामराय बाग ख़ुटहरी में शुक्रवार को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर एक दिवसीय बालिका वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमे कहलगांव, किसनिचक, मौलटोला व पीरपैंती की टीम ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रधान शिक्षक सर्वोत्तम कुमार शर्मा ने विधिवत पूजन करके किए। प्रतियोगिता में फाइनल मुकाबला पीरपैंती, कहलगांव के बीच समान रहा। सभी प्रतिभागियों को कलम देकर सम्मानित किया गया।प्रतियोगिता के निर्णायक अंकज मंडल, अंबिका मंडल रहे। स्कोरर प्रीतम कुमार, कल्पना कुमारी रही। उद्घोषक रतन कुमार, मधु, प्रिया कुमारी रही। DESK2025