0
(0)

नवगछिया : बाल भारती विद्यालय में राष्ट्रीय खेल दिवस बड़े उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातःकालीन सभा से हुई, जिसमें विद्यार्थियों को हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जीवन और खेल जगत में उनके अतुलनीय योगदान के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

विद्यालय के प्रशासक डी. पी. सिंह ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि खेल केवल शारीरिक और मानसिक विकास का माध्यम नहीं हैं, बल्कि ये आत्मविश्वास, अनुशासन, टीम भावना और संघर्षशीलता भी सिखाते हैं। मेजर ध्यानचंद का जीवन हमें यह प्रेरणा देता है कि परिश्रम और समर्पण से किसी भी क्षेत्र में असंभव को संभव किया जा सकता है।

खेल शिक्षक एवं एनसीसी ऑफिसर विकास पांडेय ने कहा कि बच्चों को खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। खेल जीवन में अनुशासन, फिटनेस और आत्मबल को बढ़ाते हैं। इसके उपरांत विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक निमाई कुमार ने सभी विद्यार्थियों को खेल भावना की शपथ दिलाई।

कार्यक्रम के दूसरे चरण में वॉलीबॉल और कबड्डी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और उत्कृष्ट टीम वर्क का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर शिक्षक बृजेश ठाकुर, वागीश झा और सतीश झा ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें खेलों को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के अंत में विजेताओं को सम्मानित करने की घोषणा की गई तथा आयोजन को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी शिक्षकों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: