Month: August 2025

इस राखी, दें अपनों को सेहत का तोहफ़ा – SHIELD FITNESS के साथ बनाएं फिटनेस की नई पहचान!||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया : राखी के पावन अवसर पर जब हम अपने भाई-बहनों की लंबी उम्र और खुशहाली की कामना करते हैं, क्यों न इस बार उन्हें दें सेहत का सबसे अनमोल तोहफ़ा? नवगछिया के तेतरी स्थित SHIELD FITNESS ला रहा है आपके लिए एक ऐसा फिटनेस डेस्टिनेशन, जहां मिलती है ताक़त और मानसिक शांति – एक साथ। SHIELD FITNESS सिर्फ एक जिम नहीं, बल्कि आपकी बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन की पूरी जर्नी का साथी है। यहां की सबसे बड़ी खासियत है – Modern Imported Machines, जो आपके हर वर्कआउट को बनाते हैं और भी स्मार्ट, सुरक्षित और असरदार। प्रशिक्षण में मिलेगी विशेषज्ञता:यहां के Well-Educated Trainers आपके फिटनेस गोल्स को समझकर आपके लिए एकदम पर्सनलाइज्ड ट्रेनिंग प्लान तैयार करते हैं। चाहे आप मसल गेन […]

प्राथमिक विद्यालय आशाटोल पश्चिम के लिए नए भवन निर्माण की मांग, विधायक ने लिखा शिक्षा मंत्री को पत्र||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। नारायणपुर प्रखंड स्थित प्राथमिक विद्यालय आशाटोल पश्चिम की जर्जर भवन स्थिति को देखते हुए बिहपुर विधायक इंजीनियर कुमार शैलेंद्र ने बिहार के शिक्षा मंत्री को पत्र लिखकर नए विद्यालय भवन के निर्माण की मांग की है। विधायक ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान जब वे प्राथमिक विद्यालय आशाटोल पश्चिम पहुंचे, तो देखा कि इस विद्यालय में कक्षा 1 से 5 तक की पढ़ाई होती है, लेकिन विद्यालय का भवन अत्यंत जर्जर अवस्था में है। भवन की हालत इतनी खराब है कि छात्रों की सुरक्षा को लेकर कभी भी कोई गंभीर दुर्घटना घट सकती है। विधायक ने शिक्षा मंत्री से विशेष आग्रह किया है कि भविष्य की सुरक्षा और बच्चों की पढ़ाई को ध्यान […]

Noimg

श्रावणी मेले की अंतिम सोमवारी कल, ढाई लाख से अधिक भक्तों के जलार्पण की अनुमान ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर : श्रावणी मेले की अंतिम सोमवारी 4 अगस्त है। हालांकि पिछले तीनों सोमवारी से इसमें कम भीड़ होने की संभावना जताई जा रही है। फिर भी ढाई लाख से अधिक भक्तों के जलार्पण की संभावना है। जिसे लेकर प्रशासन की ओर से सारी तैयारियां की गई है। एक दिन पहले ही डीसी-एसपी ने मेले में तैनात होने वाले दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारियों को ब्रीफ भी किया है। अंतिम सोमवारी को लेकर डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने सभी अधिकारियों को मुस्तैद रहने का निर्देश दिया है। उधर, सोमवारी पर जलार्पण करने के लिए रविवार रात से ही कांवरियों कतारबद्ध होने लगे थे। कांवरिया पथ से लेकर देवघर और संपूर्ण मेला क्षेत्र बोलबम के जयघोष से गुंजायमान हो रहा है। 9 […]

Noimg

भागलपुर की 21 महिलाओं को भेजा गया पशु प्रबंधन प्रशिक्षण संस्थान पटना ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर । भागलपुर जिले की सामान्य वर्ग की 21 महिला सदस्यों को पशुपालन संबंधी प्रशिक्षण के लिए दीप नारायण सिंह क्षेत्रीय सहकारी प्रबंधन संस्थान, शास्त्री नगर, पटना भेजा गया है। यह प्रशिक्षण 4 अगस्त तक गव्य विकास निदेशालय, पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग, बिहार सरकार, पटना के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण का उद्देश्य महिलाओं को गव्य प्रबंधन, मूल्यवर्धन, नस्ल की पहचान, स्वच्छ दुग्ध उत्पादन और पशु प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विषयों में दक्ष बनाना है। यह प्रशिक्षण पूर्णतः नि:शुल्क प्रदान किया जा रहा है, जिससे लाभार्थियों को व्यावसायिक ज्ञान के साथ-साथ आत्मनिर्भर बनने का अवसर प्राप्त हो सके। रविवार को प्रशिक्षणार्थियों को विधिवत रूप से संस्थान के लिए रवाना किया गया। इस अवसर पर बांका जिले के […]

Noimg

राज्यस्तरीय सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने नालंदा रवाना हुई भागलपुर की टीम ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। खेल विभाग एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित राज्यस्तरीय अंडर-15 सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल बालक प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए भागलपुर की 18 सदस्यीय टीम नालंदा रवाना हुई। टीम को जिला खेल पदाधिकारी जय नारायण कुमार ने शुभकामनाओं के साथ हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर जिला फुटबॉल संघ के सचिव फारूक आजम, फैसल खान, असर आलम अच्छू, खेल कार्यालय के लिपिक सतीश चंद्र, नसर आलम, कृष्ण कुमार, सुनील कुमार, इजान मजीद आदि उपस्थित थे। गौरतलब है कि 29 जुलाई को सैंडिस कंपाउंड में आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में मुस्लिम इंटर हाई स्कूल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया था। इसी के आधार […]

Noimg

बारिश में डूबा भागलपुर, कांवड़ियों को गंदे नाले और कीचड़ से गुजरना पड़ा, नगर निगम की खुली पोल ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर: श्रावण मास के अंतिम सोमवार को बाबा बासुकीनाथ को जल अर्पित करने के लिए रविवार को भागलपुर के विभिन्न गंगा घाटों से लाखों की संख्या में कांवड़िए रवाना हुए। तेज बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। ‘बोल बम’ के जयघोष के साथ श्रद्धालु अपने-अपने गंतव्य की ओर लगातार बढ़ते रहे। हालांकि, इस बारिश ने भागलपुर नगर निगम की तैयारियों की पोल खोल दी। शहर के कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति बन गई और नालियों का गंदा पानी सड़कों पर बहने लगा। श्रद्धा से सराबोर कांवड़ियों को उसी गंदे पानी और कीचड़ से होकर गुजरना पड़ा, जिससे उनके स्वास्थ्य और सुरक्षा पर खतरा मंडराने लगा। कई जगह श्रद्धालु गंदे नाले में डूबते-उतराते नजर आए, […]

Noimg

भागलपुर में विश्व स्तनपान सप्ताह पर रैली का आयोजन ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

माताओं को स्तनपान के लिए किया गया प्रेरित भागलपुर: विश्व स्तनपान सप्ताह 2025 के अवसर पर इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स (आईएपी), भागलपुर शाखा द्वारा एक जनजागरूकता रैली का आयोजन किया गया। यह रैली जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज से प्रारंभ होकर तिलकामांझी चौक तक गई। रैली का उद्देश्य माताओं को स्तनपान के लाभों के प्रति जागरूक करना और समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करना था। इस रैली को डॉ. हेमशंकर शर्मा, डॉ. ज्योति चौधरी, आईएपी के अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार सिंह, मुख्य सलाहकार डॉ. विनय मिश्रा तथा संयोजक डॉ. कामरान फजल ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसमें मेडिकल कॉलेज के छात्र-छात्राओं के साथ-साथ आईएपी के सदस्य, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ और अन्य चिकित्सक शामिल हुए। रैली […]

Noimg

अंतिम सोमवारी पर गंगा घाट से जगदीशपुर तक उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, सेवा शिविरों में कांवड़ियों की हो रही सेवा ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर : श्रावण माह की अंतिम सोमवारी को लेकर भागलपुर जिले में शिवभक्तों की गहरी आस्था और उत्साह देखने को मिला। हजारों की संख्या में कांवरिए भागलपुर के विभिन्न गंगा घाटों से जल भरकर “बोल बम” के जयकारों के साथ बाबा बासुकीनाथ धाम सहित विभिन्न शिवधामों की ओर रवाना हुए। गंगा घाट से लेकर जगदीशपुर तक का वातावरण पूरी तरह शिवमय हो गया है। ढोल-नगाड़ों, डमरू की ध्वनि और “हर हर महादेव” के उद्घोष से हर रास्ता श्रद्धा से सराबोर नजर आया। कांवड़ियों की सेवा के लिए पूरे मार्ग में सैकड़ों सेवा शिविर लगाए गए हैं। इन शिविरों में शीतल जल, फल, शर्बत, दवाइयों और प्राथमिक चिकित्सा की उत्तम व्यवस्था की गई है। सामाजिक संगठनों, धार्मिक संस्थाओं और स्थानीय लोगों […]

Noimg

सावन की अंतिम सोमवारी को लेकर लाखों कांवरियों ने लगाई डुबकी, हर हर महादेव के जयकारों से गूंजा सुल्तानगंज ||GS NEWS

sultanganjबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर जिले के सुल्तानगंज स्थित उत्तरवाहिनी गंगा में सावन की अंतिम सोमवारी को लेकर रविवार को बिहार, झारखंड, नेपाल, बंगाल और छत्तीसगढ़ से आए लाखों शिव भक्त कांवरियों और डाक बमों ने मुसलाधार बारिश के बीच पवित्र डुबकी लगाई। सुबह से ही गंगा घाट पर शिव भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सभी श्रद्धालु अजगैबीनाथ धाम में उत्तरवाहिनी गंगा से गंगाजल लेकर “हर हर महादेव” और “बोल बम” के जयकारों के साथ बाबा बैद्यनाथ धाम (देवघर) के लिए पैदल और वाहनों से रवाना हुए। जिला प्रशासन की ओर से गंगा घाट से लेकर कच्ची कांवरिया पथ तक सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। नगर परिषद सुल्तानगंज द्वारा गंगा घाट और पूरे शहर में युद्ध स्तर पर सफाई अभियान चलाया […]

Noimg

सुल्तानगंज में पुलिस की छापेमारी, हथियार और भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर जिले के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के नवादा गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से अवैध हथियार के साथ भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की गई है। डीएसपी नवनीत कुमार ने प्रेसवार्ता में बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर नवादा गांव निवासी मनी कुमार उर्फ सिट्टु यादव के घर पर छापेमारी की गई। इस दौरान एक देसी पिस्तौल, दो जिंदा कारतूस, 12 बोतल ब्लेंडर फुल, 9 लीटर (17 बोतल) आरएस हाप, 6.375 लीटर, 40 पीस मैजिक मोमेंट हाप (15 लीटर) शराब बरामद की गई। पुलिस ने मौके से मनी कुमार उर्फ सिट्टु यादव को गिरफ्तार कर लिया है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा […]