August 3, 2025
जाम से निजात दिलाने हेतु आयुक्त ने की बैठक ||GS NEWS
UncategorizedDESK2025भागलपुर। आयुक्त, भागलपुर प्रमंडल, हिमांशु कुमार राय की अध्यक्षता में उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक सबौर से जीरोमाईल के बीच सड़क निर्माण कार्य के चलते उक्त रूट पर विद्यालयों के आसपास लगने वाले जाम से निजात दिलाने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी। बैठक में पुलिस अधीक्षक (नगर), अनुमंडल पदाधिकारी सदर भागलपुर, पुलिस उपाधीक्षक (यातायात), सहायक जिला परिवहन पदाधिकारी भागलपुर, थानाध्यक्ष, बरारी/इन्डस्ट्रियल एरिया, जीरोमाईल/सबौर और विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्य/प्रधानाचार्य ने भाग लिया। बैठक में विचार-विमर्श के बाद निर्णय लिया गया कि सबौर से जीरोमाईल के बीच सड़क निर्माण के कार्य के दौरान तात्कालिक व्यवस्था के तहत विद्यालयों के प्रारंभ होने से एक घंटा पूर्व यानी प्रातः 06:30 बजे से 08:00 बजे तक […]