5
(1)

नवगछिया । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP), गोपालपुर इकाई की बैठक आज स्थानीय लत्तीपाकर हाईस्कूल मैदान में आयोजित की गई। इस कार्यक्रम का संचालन जिला संयोजक गौतम साहू ने किया।

बैठक में विभाग संयोजक अनुज चौरसिया ने संगठन के विभिन्न कार्यों पर चर्चा की और गोपालपुर नगर इकाई में पहली बार कार्यकारिणी के गठन की घोषणा की। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी और संगठन को आगे बढ़ाने के लिए सभी से सक्रिय रूप से काम करने का आग्रह किया।

नई कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए जिला संयोजक गौतम साहू ने सभी सदस्य से आगामी कार्यक्रमों को लेकर विचार-विमर्श किया। उन्होंने सभी से संगठन को एक आदर्श इकाई बनाने के लिए काम करने की अपील की।

नगर अध्यक्ष काजु कोषिक ने बताया कि संगठन के हित में काम करना उनका मुख्य लक्ष्य होगा। वहीं नगर मंत्री ने कहा कि उन्हें आज से छात्र के साथ-साथ ABVP गोपालपुर इकाई में कार्य करने का दायित्व सौंपा गया है। उन्होंने संगठन में सकारात्मक ऊर्जा के साथ काम करने का वादा किया।

नई कार्यकारिणी में नगर अध्यक्ष काजु कोषिक सर, उपाध्यक्ष कर्ण सर, नगर सह मंत्री मिनाक्षी कुमारी, सोनी कुमारी, रितेश कुमार और सुमित कुमार शामिल हैं। खेलो भारत प्रमुख के रूप में फुलटन कुमार, SFD प्रमुख के रूप में लक्ष्मी कुमारी और मुन्नी कुमारी, SFS प्रमुख के रूप में विशाल आनंद, नगर मीडिया प्रमुख के रूप में प्रिया कुमारी और कला मंच प्रमुख के रूप में मोनी कुमारी को नियुक्त किया गया।

कार्यकारिणी सदस्य के तौर पर वर्षा कुमारी, सोनम खातून, हिमांशु कुमार, रोहित कुमार और अन्य कार्यकर्ताओं को नए दायित्व सौंपे गए हैं।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: