Month: August 2025

Noimg

ताजिया जुलूस के दौरान घटित मारपीट की घटना में शामिल 07 अभियुक्त गिरफ्तार ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया । 06 जुलाई 2025 को भवानीपुर थानांतर्गत मुहर्रम पर्व के अवसर पर ताजिया जुलूस के दौरान 02 गुटों के बीच मारपीट की घटना घटित हुई। इस संबंध में दोनो गुटों के विरूद्ध भवानीपुर थाना कांड संख्या 133/25 एवं 135/25 दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। उसी क्रम में बुधवार को कांड में संलिप्त अभियुक्त बलाहा निवासी मो पप्पू अली, मो सहीम अली दोनों पिता मो ताहिर अली, मो इबरान अली पिता भेखो अली, मो निजाद अली, मो सजाम अली दोनो पिता कैलू मियाँ, यूनूष अली पिता यूशूफ़ अली व बिरबन्ना निवासी मो शहीमुद्दीन पिता हनीफ अली को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। DESK2025

Noimg

गोपालपुर में महिला की गोली मारकर हत्या मामले में महज दो घंटे में आरोपी गिरफ्तार ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया पुलिस जिला के गोपालपुर थाना क्षेत्र के तिनटंगा करारी गांव में गुरुवार सुबह लगभग 08:20 बजे एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नवगछिया एवं गोपालपुर थाना की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर उसे संरक्षित किया। जांच के लिए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) की टीम को भी बुलाया गया। इस गंभीर घटना को लेकर पुलिस अधीक्षक नवगछिया ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया, जिसमें गोपालपुर थानाध्यक्ष व डीआईयू (डिटेक्टिव इन्वेस्टिगेशन यूनिट) की टीम को शामिल किया गया। गठित टीम ने तत्परता दिखाते हुए महज दो घंटे के भीतर हत्याकांड के मुख्य आरोपी प्रकाश मंडल, […]

Noimg

नवगछिया में महिला की हत्या: आरोपी ने अवैध संबंध बनाने का बनाया दबाव ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया पुलिस जिला के गोपालपुर थाना क्षेत्र के तीनटंगा गांव स्थित बालू टोला में एक युवक द्वारा 26 वर्षीय महिला को दिनदहाड़े गोली मारने की घटना से हड़कंप मच गया। इस निर्मम हत्या में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक प्रकाश मंडल पिछले कई महीनों से मृतका मोनी देवी पर अवैध संबंध बनाने का दबाव बना रहा था। परिजनों का कहना है कि प्रकाश मंडल बार-बार महिला के घर के आस-पास घूमता था और मोबाइल नंबर मांगता था। उसने कई बार मोनी को अकेले मिलने और नाजायज संबंध बनाने के लिए कहा, लेकिन मोनी ने समाज और परिवार की मर्यादा का ध्यान रखते हुए उसे हर बार मना किया। गुरुवार सुबह […]

Noimg

श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया तेजस्वी पब्लिक स्कूल में गोस्वामी तुलसीदास की जयंती ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया : सावन मास की शुक्ल पक्ष सप्तमी तिथि को गोसाईंगांव स्थित तेजस्वी पब्लिक स्कूल में गोस्वामी तुलसीदास जी की जयंती श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाई गई । यह कार्यक्रम भारतीय संस्कृति, भक्ति परंपरा और नैतिक मूल्यों को छात्रों में रोपित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के संचालक सह प्रधानाध्यापक श्री सी. पी. एन. चौधरी ने की। इस अवसर पर निदेशिका अधिवक्ता रीता कुमारी, प्रबंधक नितीन कुमार, प्रेरणा सिंहा सहित विद्यालय के सभी शिक्षक एवं छात्र उपस्थित थे। अपने संबोधन में श्री चौधरी ने गोस्वामी तुलसीदास जी के जीवन, उनके कृतित्व और विशेष रूप से रामचरितमानस की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने रामचरितमानस की कुछ प्रसिद्ध चौपाइयों का भावार्थ छात्रों को समझाते हुए […]