Month: September 2025

Noimg

भागलपुर के ‘हेलमेट मैन’ सिपाही धनंजय पासवान का नवगछिया तबादला, पुलिस लाइन में विदाई समारोह ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर जिले में कार्यरत बिहार पुलिस के सिपाही धनंजय कुमार पासवान का तबादला नवगछिया पुलिस जिला कर दिया गया है। धनंजय पासवान डायल 112 में तैनात थे और उन्हें लोग ‘हेलमेट मैन’ के नाम से जानते हैं। धनंजय पासवान ने भागलपुर में अपनी ड्यूटी के साथ-साथ समाज में ट्रैफिक नियमों को लेकर लोगों को जागरूक करने का सराहनीय काम किया। उन्होंने सड़क सुरक्षा अभियान में न केवल अहम योगदान दिया बल्कि हेलमेट पहनने के महत्व पर लगातार लोगों को प्रेरित भी किया। इसके साथ ही वे स्वच्छता और साफ-सफाई के प्रति भी समाज को जागरूक करते रहे। उनके इस समर्पण और सेवा भाव ने उन्हें आम लोगों और सहकर्मियों के बीच खास पहचान दिलाई। स्थानांतरण की सूचना मिलते ही भागलपुर […]

भागलपुर में दुकान में चोरी, एक चोर पकड़ा गया, दूसरा फरार ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर। इशाकचक थाना क्षेत्र के बरहपुरा उत्तर टोला वार्ड नंबर 33 में 27 सितंबर की देर रात चोरी की घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना रात करीब 2:40 बजे हुई जब दो चोर एक दुकान में घुसकर सामान चोरी करने लगे। जानकारी के अनुसार, रफी अहमद की पत्नी सभीना बनो नवाज़ अदा करने के लिए जागीं और देखा कि दुकान के अंदर चोरी हो रही है। उन्होंने तुरंत शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग घटनास्थल पर जुट गए। ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए एक चोर को मौके पर ही पकड़ लिया, जबकि दूसरा चोर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहा। चोरी की इस वारदात में मोबाइल फोन, लगभग 40 हजार रुपये नकद और […]

Noimg

दुर्गा पूजा समिति ने जमीन की दीवार तोड़ी, महिला ने पुलिस से की शिकायत ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर में दुर्गा पूजा समिति पर जबरन जमीन कब्जाने का गंभीर आरोप लगा है। मामला संथाली टोला का है, जहाँ दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों ने बुद्धू चक्र निवासी कंचन देवी की जमीन पर जेसीबी चलवाकर दीवार तोड़ दी। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। कंचन देवी का कहना है कि उन्होंने यह जमीन वर्ष 2013 में विधिवत खरीदी थी और तब से लगातार उसका लगान भी जमा कर रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पूजा समिति के लोग उनकी जमीन की बाउंड्री को जबरन तोड़ने का प्रयास कर रहे थे। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उनके साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी भी दी गई। घटना के बाद कंचन देवी ने […]

भागलपुर जिले में फिर से पुलिस का चेहरा हुआ बेनकाबगौ तस्करों से अवैध वसूली करते हाइवे पेट्रोलिंग के जवान का वीडियो वायरल ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर जिले के औद्योगिक थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर पुल के समीप बाईपास पर हाइवे पेट्रोलिंग के जवानों का भ्रष्टाचार एक बार फिर उजागर हो गया है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो में पुलिसकर्मी गौ तस्करों से अवैध वसूली करते स्पष्ट रूप से नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि उक्त पेट्रोलिंग टीम का नेतृत्व उमेश कुमार प्रसाद कर रहे थे। गाड़ी में मौजूद एक जवान सिस्टम पर बैठा था, जबकि चालक दिनकर कुमार सिन्हा मवेशियों से भरी गाड़ियों को रोककर खुलेआम अवैध वसूली कर रहा था। यह घटना दिनदहाड़े हुई, जिससे लोगों में आक्रोश व्याप्त है। जब मौके पर मौजूद पदाधिकारी से पूछा गया कि हाइवे पेट्रोलिंग का मूल कार्य क्या होता है, […]

गंगा में डूबने से 6 वर्षीय बच्ची की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल ||GS NEWS

गंगाबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर में गंगा नदी का बढ़ा जलस्तर एक मासूम की जिंदगी निगल गया। यह हृदयविदारक हादसा सुल्तानगंज प्रखंड के कमरगंज इलाके में हुआ। जानकारी के अनुसार, सोमवार की सुबह करीब 7 बजे कुछ बच्चे गंगा किनारे खेलने गए थे। खेल-खेल में ही 6 वर्षीय मासूम मौसम कुमारी का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में बह गई। घटना के तुरंत बाद ग्रामीणों ने बच्ची को बचाने का प्रयास किया, लेकिन गंगा के तेज बहाव और खतरनाक जलस्तर के कारण सफलता नहीं मिली। मृतका मौसम कुमारी के पिता अरविंद पासवान मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। परिवार में मृतका के अलावा दो भाई और एक बहन हैं। मासूम की असमय मौत ने पूरे परिवार को गहरे शोक में डाल […]

Noimg

ऑपरेशन सिंदूर के थीम पर बनी सजावट लोगों को कर रही अपनी ओर आकर्षित ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर में दुर्गा पूजा की धूम, अद्भुत सजावट और ऐतिहासिक थीमों से सजे पंडाल भागलपुर में माँ दुर्गा की आराधना और भक्ति का महापर्व दुर्गा पूजा इस बार विशेष रंग-रूप और आकर्षण के साथ मनाया जा रहा है। शहर की गलियों, चौक-चौराहों और मैदानों में पूजा पंडालों की रौनक श्रद्धालुओं को अपनी ओर खींच रही है। इस बार की पूजा केवल धार्मिक आस्था और भक्ति तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें भारतीय संस्कृति, इतिहास और सामाजिक संदेशों की झलक भी स्पष्ट रूप से देखने को मिल रही है। पूजा समितियों ने पंडालों को विविध थीम पर सजाया है। कहीं दक्षिण भारत के भव्य मंदिरों की प्रतिकृति दिखाई दे रही है, तो कहीं राजस्थान और ओडिशा की स्थापत्य कला का अनुपम […]

गोसाईगाँव में श्रीमद्भागवत मधुर कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का होगा आयोजन ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया। गोपालपुर प्रखंड के गोसाईगाँव स्थित मध्य विद्यालय प्रांगण (बजरंगबली स्थान, गंगा किनारे) में श्री श्री 108 श्रीमद्भागवत मधुर कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक अनुष्ठान 5 अक्टूबर 2025 से 12 अक्टूबर 2025 तक चलेगा। आयोजन समिति के अनुसार 5 अक्टूबर की सुबह 8 बजे से भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिलाएँ और पुरुष भाग लेंगे। गंगा तट से जल भरकर कलश यात्रा निकाली जाएगी और पूरे गाँव का वातावरण भक्तिमय माहौल में सराबोर होगा। कथा का शुभारंभ भी 5 अक्टूबर से होगा, जिसे प्रसिद्ध कथाव्यास स्वामी प्रभाकर दर्शन अपने मधुर वचनों से प्रस्तुत करेंगे। पूरे आठ दिनों तक चलने वाली इस कथा में श्रीमद्भागवत पुराण के माध्यम से […]

Noimg

दुर्गा पूजा पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, शाखा – प्रोफेसर कॉलोनी नवगछिया में दुर्गा पूजा के अवसर पर एक विशेष आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व शाखा संचालिका बी.के. निर्मला ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बी.के. अनीता दीदी (भागलपुर) और विष्णुदेव यादव (पूर्व प्रिंसिपल, नवगछिया) शामिल हुए। बी.के. निर्मला ने स्वागत भाषण देकर अतिथियों का अभिनंदन किया। बी.के. अंजलि ने पुष्पगुच्छ प्रदान कर अतिथियों को सम्मानित किया, जबकि मंच संचालन का दायित्व बी.के. रूपाली ने निभाया। संस्था के सभागार में अपने उद्बोधन के दौरान बी.के. अनीता दीदी ने माँ दुर्गा के आध्यात्मिक रहस्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि माँ दुर्गा मानव जीवन से दुर्गुणों को दूर कर सद्गुणों का संचार करती हैं। […]

भ्रमरपुर का सिद्धपीठ दुर्गा मंदिर ‘मणिद्वीप’ — चार सौ वर्षों से आस्था का केंद्र ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया । जिस प्रकार श्रीराम का धाम साकेत, श्रीकृष्ण का धाम गोलोक और भगवान शिव का धाम कैलाश माना जाता है, उसी प्रकार माँ दुर्गा का धाम मणिद्वीप के नाम से विख्यात है। नारायणपुर प्रखंड के भ्रमरपुर स्थित यह दुर्गा मंदिर लगभग चार सौ वर्ष पुराना है और इसे सिद्धपीठ के रूप में श्रद्धालुओं द्वारा पूजित किया जाता है । मा का भक्त नवनीत झा नें बताया कि इस मंदिर की स्थापना अद्वितीय है। मान्यता है कि लगभग एक हजार ज्ञानी-पुरुषों ने गंगा स्नान के उपरांत भीगे वस्त्रों में अंजलि भर गंगा की पवित्र मिट्टी लाकर पिंडी का निर्माण किया और वैदिक तथा तांत्रिक विधियों से उसकी प्राण-प्रतिष्ठा की। तभी से यह स्थान सिद्धपीठ के रूप में स्थापित हो गया। […]

एनटीसी वर्ल्ड कंप्यूटर क्लासेस में छात्रों के लिए सुनहरा अवसर ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया। आधुनिक शिक्षा के दौर में कंप्यूटर का ज्ञान अनिवार्य हो गया है। इसी कड़ी में सिंहिया मकंदपुर, नवगछिया स्थित एनटीसी वर्ल्ड कंप्यूटर क्लासेस ने छात्रों और युवाओं के लिए कई कोर्स शुरू किए हैं। संस्थान की ओर से जारी जानकारी के अनुसार यहाँ डीसीए, टैली, डीटीपी, एडीसीए, पीजीडीसीए, ग्राफिक्स डिजाइन, मल्टीमीडिया, एडवांस ऑफिस पैकेज, टाइपिंग (हिंदी और इंग्लिश), एडवांस अकाउंटिंग विद जीएसटी जैसे कोर्स की पढ़ाई कराई जाएगी। इसके अलावा आने वाले समय में कई नए कोर्स भी शुरू किए जाने की योजना है। संस्थान का दावा है कि यहाँ विद्यार्थियों को आधुनिक कंप्यूटर शिक्षा के साथ-साथ व्यावहारिक ज्ञान भी दिया जाएगा, जिससे वे रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त कर सकें। एनटीसी वर्ल्ड ने अपना नारा दिया है – […]