September 3, 2025
भागलपुर में 13 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, न्यायालय परिसर से जागरूकता रथ रवाना ||GS NEWS
UncategorizedDESK2025भागलपुर में जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से 13 सितंबर को व्यवहार न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन को लेकर मंगलवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रामसेवक नारायण सिंह ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ गांव-गांव जाकर लोगों को लोक अदालत से जुड़ी विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराएगा और आम जनता को इससे होने वाले लाभ के प्रति जागरूक करेगा। लोक अदालत में बैंक ऋण, बिजली बिल, पारिवारिक विवाद, मोटर दुर्घटना मुआवजा दावा, आपराधिक मामले और अन्य लंबित वादों का निपटारा आपसी सहमति से किया जा सकता है। इससे न केवल लोगों का समय और धन की बचत होगी, बल्कि उन्हें लंबे समय तक कोर्ट-कचहरी के चक्कर से […]