September 4, 2025
गोपालपुर में चोरी करते दो युवक गिरफ्तार, घर से बरामद हुआ सामान ||GS NEWS
UncategorizedDESK2025भागलपुर । शनिवार को गोपालपुर थाना पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम हरनाथचक स्थित एक घर में दो युवक चोरी कर रहे हैं। सूचना मिलते ही गोपालपुर थाना की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्रामीणों के सहयोग से दोनों को मौके पर पकड़ लिया। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान हरनाथचक निवासी रूपेश कुमार, पिता वासुदेव मंडल और राजकुमार मंडल, पिता बिंदेश्वरी मंडल के रूप में की गई है। पुलिस ने उनके पास से चोरी का सामान बरामद किया जिसमें गैस सिलेंडर, चूल्हा, कुकर, हांडी, बट्टा और डिनर सेट शामिल है। इस संबंध में गोपालपुर थाना कांड संख्या 269/25, धारा 331(4)/305/317(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। DESK2025