Month: September 2025

Noimg

ग्राम पंचायतों में खेल क्लब गठन हेतु 12 सितंबर तक ऑनलाइन निबंधन का अवसर ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर । बिहार राज्य के प्रत्येक ग्राम पंचायत में खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खेल विभाग, बिहार तथा बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना की ओर से खेल क्लब का गठन किया जा रहा है। इसके लिए जनवरी 2025 में ऑनलाइन निबंधन पोर्टल के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई थी। इस निबंधन में प्रत्येक पंचायत के लिए अध्यक्ष, सचिव एवं कोषाध्यक्ष पद हेतु आवेदन लिए गए। भागलपुर जिले में अध्यक्ष पद के लिए 165 ग्राम पंचायतों से, सचिव पद के लिए 175 ग्राम पंचायतों से तथा कोषाध्यक्ष पद के लिए 29 ग्राम पंचायतों से आवेदन प्राप्त हुए थे। आवेदन के आधार पर चुनाव कर चयन किए गए। हालांकि जिले के 73 ग्राम पंचायतों में अध्यक्ष, 63 ग्राम […]

Noimg

डीआरसीसी की योजनाओं का ई-रिक्शा और जनजागरूकता अभियान से व्यापक प्रचार-प्रसार का दिया आदेश ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर । जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र (डीआरसीसी) द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से विशेष जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत ई-रिक्शा के माध्यम से योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। ई-रिक्शा पर लगे लाउडस्पीकर के जरिए योजनाओं से संबंधित सूचनाएं लोगों तक पहुंचाई जा रही हैं, वहीं पंपलेट भी बांटे जा रहे हैं ताकि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में रहने वाले लोग योजनाओं से अवगत हो सकें। अभियान के तहत गुरुवार को राघोपुर, जयरामपुर और खैरपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में ई-रिक्शा प्रचार वाहन निकाला गया। इस दौरान लोगों को योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया। इसी क्रम में डीआरसीसी प्रबंधक […]

Noimg

भागलपुर में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, कई लोग घायल ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के साहिबगंज बिंद टोली में गुरुवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। बताया जा रहा है कि मिथिलेश कुमार और सुरेंद्र प्रसाद सुधांशु के परिवार के बीच लंबे समय से जमीनी विवाद चल रहा था। इसी विवाद को लेकर गुरुवार को दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। आरोप है कि मिथिलेश कुमार अपने पूरे परिवार के साथ सुरेंद्र प्रसाद सुधांशु के परिवार पर टूट पड़े, जिसमें कई लोग घायल हो गए। वहीं, दूसरे पक्ष से भी लोगों के घायल होने की सूचना है। घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और स्थिति को नियंत्रित किए हुए है। […]

Noimg

भागलपुर में मदरसा प्रिंसिपल पर जानलेवा हमला, छह बार चाकू से वार, हालत नाजुक ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर। बौंसी थाना क्षेत्र के बंशीपुर में अज्ञात बदमाशों नें मदरसा प्रिंसिपल पर जानलेवा हमला कर दिया। बदमाशों ने उन पर छह बार चाकू से वार किया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें रेफरल अस्पताल बौंसी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल, भागलपुर रेफर कर दिया। वर्तमान में उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, प्रिंसिपल बंशीपुर मदरसा में बच्चों को पढ़ाते थे और वहीं पर रहते भी थे। वे सप्ताह में केवल एक-दो दिन ही अपने घर पंचवाड़ा थाना क्षेत्र जाया करते थे। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में दहशत […]

Noimg

भागलपुर में मजार के मुख्य गेट पर लगा ताला, उर्स से पहले श्रद्धालुओं में आक्रोश ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर के सीएस कोठी प्रांगण स्थित हजरत मेहंदी शाह रहमतुल्लाह अलैह एवं हजरत अजांन शाह रहमतुल्लाह अलैह की मजार के मुख्य द्वार पर सिविल सर्जन अशोक प्रसाद द्वारा ताला लगा दिए जाने से स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में आक्रोश फैल गया है। मोहम्मद नौशाद ने बताया कि आगामी 6 सितंबर को मजार पर उर्स का आयोजन होना है। ऐसे समय में गेट बंद कर दिए जाने से जायरीनों की भावनाओं को ठेस पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में जिला प्रशासन के अधिकारियों को आवेदन देकर गेट खोलने की मांग की गई है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। वहीं, स्थानीय निवासी आलोक कुमार ने बताया कि इस मजार की खासियत यह है कि यहां […]

Noimg

पीरपैंती में प्रधानमंत्री की मां पर की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में एनडीए कार्यकर्ताओं ने किया चक्का जाम ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

पीरपैंती : प्रखंड के शेरमारी चौक पर एनडीए कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण तरीके से चक्का जाम कर दुकानों को बंद करवाया और विरोध दर्ज कराया। यह प्रदर्शन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के प्रति कथित अपमानजनक भाषा का विरोध करते हुए किया गया। एनडीए कार्यकर्ताओं का कहना था कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव के समर्थकों द्वारा प्रधानमंत्री की मां को लेकर जो अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया, वह अत्यंत निंदनीय और अपमानजनक है। इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक इंजीनियर ललन कुमार ने कहा कि जिस प्रकार से प्रधानमंत्री की मां के खिलाफ असभ्य भाषा का प्रयोग किया गया, वह देश के प्रत्येक नागरिक का अपमान है। उन्होंने कहा कि जब तक राहुल गांधी और तेजस्वी […]

Noimg

भारत निर्वाचन आयोग के विशेष प्रेक्षक भारत खेड़ा की अध्यक्षता में एसआईआर को लेकर बैठक संपन्न ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर ।भागलपुर के समीक्षा भवन में भारत निर्वाचन आयोग के विशेष प्रेक्षक, निर्वाचक सूची भारत खेड़ा की अध्यक्षता में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) 2025 को लेकर राजनीतिक दलों के जिला प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने विशेष प्रेक्षक को जिले की स्थिति से अवगत कराते हुए बताया कि भागलपुर जिले में कुल सात विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र हैं। पूर्व में जिले में 2263 मतदान केंद्र थे, जिन्हें 1200 मतदाताओं के आधार पर युक्तिकरण करते हुए 415 नए मतदान केंद्र बनाए गए हैं। अब कुल मतदान केंद्रों की संख्या बढ़कर 2678 हो गई है। उन्होंने बताया कि जिले में वर्तमान में 11 लाख 12 हजार 155 पुरुष मतदाता, 10 […]

Noimg

खेत में डूबने से 5 वर्षीय मासूम शिवम की मौत, गांव में पसरा मातम ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर जिले के सबौर थाना क्षेत्र के बैजलालपुर गांव में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। खेत में पानी जमा होने के कारण 5 वर्षीय मासूम शिवम कुमार की डूबने से मौत हो गई। परिजनों के अनुसार शिवम मंगलवार की शाम घर के पास खेलने गया था। खेलते-खेलते वह गहरे पानी में चला गया और बाहर नहीं निकल सका। काफी देर तक घर न लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद ग्रामीणों की मदद से शव को पानी से निकाला जा सका। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक के चाचा तुलसी कुमार ने बताया कि शिवम परिवार में दो बहनों और एक भाई में सबसे छोटा था। उसकी असमय मौत […]

Noimg

पीरपैंती में स्काउट एंड गाइड प्रशिक्षण का समापन, छात्राओं ने शपथ लेकर दिखाई प्रतिभा ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर ।पीरपैंती प्रखंड के चंपा देवी इंटरस्तरीय उच्च विद्यालय, शेरमारी में भारत स्काउट एंड गाइड के तत्वावधान में पांच दिवसीय प्रथम सोपान प्रशिक्षण का दीक्षांत सह समापन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसमें जिला संगठन आयुक्त विपिन कुमार सिंह, सहायक सचिव अमरनाथ सिंह, प्राचार्य मो. मेहताब आलम, सुबोध कुमार, स्काउट के जिला प्रशिक्षक मुकेश आजाद, गाइड कैप्टन जया मलिक और शमा तरन्नुम शामिल हुए। समारोह में भागलपुर से आए स्काउट पदाधिकारियों का अंगवस्त्र और बुके देकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर जिला संगठन आयुक्त विपिन कुमार सिंह ने कहा कि स्काउट एंड गाइड जैसी संस्था से जुड़ने पर छात्राओं में शारीरिक, मानसिक और नैतिक विकास होता है। वहीं, विद्यालय के प्रधानाध्यापक मो. […]

Noimg

भागलपुर में बिहार बंद के दौरान दंपति के साथ मारपीट, वीडियो वायरल ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। बिहार बंद के दौरान गुरुवार को भागलपुर जिले के शाहकुंड में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। दरभंगा में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को अपशब्द कहे जाने के विरोध में एनडीए घटक दलों ने राज्यव्यापी बंद का आह्वान किया था। इसी क्रम में बंद समर्थक कार्यकर्ताओं ने शाहकुंड में मोटरसाइकिल से गुजर रहे एक दंपति को रोककर मारपीट और दुर्व्यवहार किया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि बंद समर्थक महिला और पुरुष दोनों के साथ धक्का-मुक्की करते हुए अपमानजनक व्यवहार कर रहे हैं। गौरतलब है कि एक ओर एनडीए कार्यकर्ता मां के सम्मान को लेकर सड़क पर उतरे […]