Month: September 2025

Noimg

गंगा कटाव स्थल पर डूबने से छह वर्षीय बच्चे की मौत, परिजनों में मचा कोहराम ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया पुलिस जिला के रंगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ज्ञानीदास टोला, तीनटँगा दियारा (दक्षिण) में मंगलवार को गंगा कटाव स्थल के समीप एक दर्दनाक घटना घटी। यहां छह वर्षीय अंकित कुमार की डूबने से मौत हो गई। अंकित, तीनटँगा करारी दक्षिण ज्ञानीदास टोला निवासी उमेश मंडल का पुत्र था। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक सुबह से ही घर से लापता था। बताया जा रहा है कि उसका घर गंगा कटाव के मुहाने पर था, जो बाढ़ में कट चुका था। परिवार कटाव पीड़ित के रूप में प्लास्टिक डालकर रह रहा था। इसी बीच अचानक बच्चा लापता हो गया। मंगलवार सुबह करीब 10 बजे ग्रामीणों ने गंगा कटाव स्थल के पास उसका शव देखा। घटना की सूचना मिलते ही रंगरा थाना पुलिस […]

Noimg

स्नान करने के दौरान डूबने से दस वर्षीय बच्चे की मौत, घर में पसरा मातमी सन्नाटा ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया के खरीक थाना क्षेत्र के उस्मानपुर कलबलिया धार छठ मंदिर के समीप सीढ़ी घाट पर मंगलवार सुबह करीब 11 बजे नहाने के दौरान एक 10 वर्षीय बच्चे की नदी में डूबकर मौत हो गई। मृतक की पहचान खरीक मिरजाफरी निवासी अल्तमस अंसारी (पिता इरशाद अंसारी उर्फ इरसो) के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, अल्तमस अपने चार-पांच दोस्तों के साथ कलबलिया धार के समीप खेलने गया था। धूप और गर्मी से बचने के लिए वह नहाने लगा, इसी दौरान गहरे पानी में चला गया और डूब गया। साथ मौजूद बच्चों ने शोर मचाया, जिसके बाद ग्रामीणों ने नदी में उतरकर खोजबीन शुरू की और कुछ देर बाद शव को बरामद कर लिया। सूचना मिलते ही खरीक थाना […]

Noimg

सब्जी बेचते समय आया अटैक, इलाज के दौरान किसान की मौत ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

गोपालपुर के बड़ी मकंदपुर निवासी भागलपुर के तिलकामांझी चौक पर बेचता था सब्जी नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत गोपालपुर थाना क्षेत्र के बड़ी मकंदपुर निवासी सब्जी विक्रेता संजय मंडल पिता स्वर्गीय जलधर मंडल उम्र 45 वर्ष की मौत हो गई। संजय मंडल भागलपुर के तिलकामांझी चौक पर सब्जी बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। परिजनों के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 8 बजे सब्जी बेचने के दौरान ही उन्हें अचानक अटैक आया। सीने में तेज जलन महसूस होने पर उन्होंने परिजनों को इसकी जानकारी दी और पास की दवा दुकान से दवा भी खाई, लेकिन तबीयत और बिगड़ गई। स्थिति गंभीर होने पर परिजन उन्हें भागलपुर के एक निजी अस्पताल लेकर गए, जहां नंबर की बाध्यता के कारण तत्काल इलाज नहीं […]

Noimg

पिकअप से 233 लीटर अवैध शराब बरामद, चालक गिरफ्तार ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर । मद्यनिषेध निरीक्षक मनोज कुमार यादव के नेतृत्व में जीरोमाइल की ओर जाने वाली सड़क पर बरारी बैरियर के पास वाहनों की सघन जांच की जा रही थी। इसी दौरान बीआर 33 एफ 6634 नंबर की एक महिंद्रा बोलेरो पिकअप को रोका गया। वाहन चालक की हरकत संदिग्ध लगने पर गहन तलाशी ली गई। तलाशी के क्रम में पिकअप के अंदर बने तहखाने से कुल 233.280 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की गई। मौके पर ही जब्ती सूची तैयार कर चालक को गिरफ्तार किया गया और वाहन सहित पूरी खेप को मद्यनिषेध थाना, सदर लाया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि शराब की इतनी बड़ी खेप कहां […]

Noimg

पीरपैंती में 3×800 मेगावाट ताप विद्युत परियोजना का होगा संस्थापन, साढ़े तीन हजार लोगों को मिलेगा रोजगार ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर । पीरपैंती में प्रस्तावित 3×800 मेगावाट की ताप विद्युत परियोजना का संस्थापन जल्द ही होने जा रहा है। इसके शिलान्यास की संभावना निकट भविष्य में है। इसी कड़ी में स्थल निरीक्षण हेतु ऊर्जा विभाग, बिहार सरकार के सचिव मनोज कुमार सिंह तथा बिहार राज्य पावर जेनरेशन कंपनी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक महेंद्र कुमार मंगलवार को पीरपैंती पहुंचे। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी और वरीय पुलिस अधीक्षक हृदयकांत ने पुष्पगुच्छ प्रदान कर उनका स्वागत किया। निरीक्षण के उपरांत ऊर्जा विभाग के सचिव ने कहा कि इस परियोजना के शुरू होने से लगभग साढ़े तीन हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। उन्होंने यह भी बताया कि प्लांट के चालू हो जाने से न केवल ऊर्जा उत्पादन क्षमता बढ़ेगी […]

Noimg

भागलपुर जिले में 15 से 25 सितंबर तक नाइट ब्लड सर्वे, फाइलेरिया प्रभावित क्षेत्रों की होगी पहचान ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। जिले में माइक्रो फाइलेरिया की रोकथाम और पहचान के लिए 15 से 25 सितंबर के बीच नाइट ब्लड सर्वे कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह सर्वे जिले के सभी प्रखंडों और शहरी क्षेत्रों में एक साथ चलाया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर जिला वेक्टर बॉर्न डिजीज कंट्रोल ऑफिसर डॉ. दीनानाथ ने जानकारी दी कि प्रत्येक प्रखंड और शहरी क्षेत्र में एक लैब तकनीशियन सहित कुल चार स्वास्थ्यकर्मियों की टीम बनाई गई है। ये टीमें रात 8:30 बजे के बाद रैंडम और सेंटिनल साइट पर 600 लोगों का ब्लड सैंपल लेंगी। उन्होंने बताया कि यदि लिए गए 600 सैंपल में से 1 प्रतिशत यानी छह या उससे अधिक लोग फाइलेरिया पॉजिटिव पाए जाते हैं तो उस प्रखंड या क्षेत्र को फाइलेरिया […]

Noimg

बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर दिया गया प्रशिक्षण ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

एईओ, अकाउंटिंग टीम, एफएसटी, एसएसटी, भीएसटी, भीभीटी को दिया गया प्रशिक्षण भागलपुर । समीक्षा भवन, समाहरणालय, भागलपुर में अपराह्न 02ः30 बजे बिहार विधान सभा आम निर्वाचन, 2025 के स्वच्छ, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण संचालन हेतु प्रतिनियुक्त सभी एईओ, अकाउंटिंग टीम, एफएसटी, एसएसटी, भीएसटी, भीभीटी के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को उनके कर्तव्यों एवं दायत्वों के सम्बन्ध में प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में वरीय पदाधिकारी प्रशिक्षण कोषांग, नोडल पदाधिकारी जिला व्यय अनुश्रवण कोषांग एवं जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी भागलपुर द्वारा उपस्थित सभी एईओ, अकाउंटिंग टीम, एफएसटी, एसएसटी, भीएसटी, भीभीटी को प्रशिक्षण दिया गया। उन्हें बताया गया। बिहार विधान सभा आम निर्वाचन, 2025 हेतु अभ्यथियों के निर्वाचन व्यय की अधिकतम सीमा 40 लाख है। […]

Noimg

भागलपुर कैंप जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे कैदी का निधन ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर कैंप जेल में 23 साल से उम्रकैद की सजा काट रहे साबिर मियां उर्फ लुटानिया मियां का निधन हो गया। साबिर मियां झाझा जिले के निवासी थे और हत्या के मामले में जेल में बंद थे। उनकी पत्नी शहनाज खातून ने बताया कि परिवार को कैदी की तबीयत बिगड़ने की सूचना दी गई थी। सूचना मिलने के बाद जब वह मायागंज अस्पताल पहुँचीं तो उन्होंने देखा कि साबिर मियां की मौत हो चुकी थी। मृतक के पीछे तीन बेटियां और एक बेटा है। परिजनों ने बताया कि लंबे समय तक जेल में रहने के कारण उनका स्वास्थ्य लगातार बिगड़ता जा रहा था। वहीं जेल प्रशासन ने फिलहाल मौत के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। DESK2025

Noimg

सुल्तानगंज प्रखंड में जीवीका निधि बैंक का लाइव उद्घाटन, 18 जगहों पर लगे शिविर ||GS NEWS

sultanganjबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर सुल्तानगंज प्रखंड में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जीवीका निधि बैंक का उद्घाटन किया। इस अवसर पर प्रखंड के 18 स्थानों पर जीवीका दीदी समूह द्वारा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान जीवीका दीदी समूह के बीपीएम अनिल कुमार और वीसीओ संजीव कुमार ने बताया कि अब जीवीका दीदी समूह की महिलाओं का अपना बैंक होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस अवसर पर 105 करोड़ रुपये की राशि जीवीका निधि बैंक में ट्रांसफर की। उन्होंने कहा कि यह पहल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण साबित होगी। कार्यक्रम में सुल्तानगंज प्रखंड के सभी जीवीका दीदी समूह की महिलाएं शामिल हुईं। मौके पर आजीविका विशेषज्ञ डॉ. अंजनी कुमार सिंह, सीएमएम राजेश कुमार सहित कई […]

Noimg

चलती ट्रेन से गिरकर युवक की मौत ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

मजदूरी करने जा रहा था तमिलनाडु भागलपुर : खगड़िया जिले के महेशखुट स्टेशन पर सोमवार को एक बड़ा हादसा हो गया। औलिया थाना क्षेत्र के बिहपुर निवासी 35 वर्षीय दिलीप कुमार मालाकार चलती ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि दिलीप मजदूरी करने के लिए तमिलनाडु जा रहा था और वह बिहपुर स्टेशन से ट्रेन में सवार हुआ था। यात्रा के दौरान महेशखुट स्टेशन के पास संतुलन बिगड़ने से वह चलती ट्रेन से नीचे गिर पड़ा। हादसे में गंभीर रूप से घायल दिलीप को पहले गोगरी जमालपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत बिगड़ने पर बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो […]