Month: September 2025

Noimg

राहुल-तेजस्वी के खिलाफ आक्रोश, भाजपा महिला मोर्चा ने किया पुतला दहन ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वर्गीय माता के प्रति अपमानजनक शब्दों के प्रयोग को लेकर रविवार को बिहपुर विधानसभा महिला भाजपा मोर्चा द्वारा बिहपुर रेलवे गोलंबर पर राहुल गांधी और तेजस्वी यादव का पुतला दहन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा विधायक सह सत्तारूढ़ दल के सचेतक इंजीनियर शैलेंद्र ने किया, जबकि संचालन महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष काजल कुमारी ने किया। इस दौरान बेहलर विस के पूर्व प्रत्याशी सह कार्यक्रम प्रभारी मनोज यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह निषाद, भाजयुमो जिलाध्यक्ष कुणाल गुप्ता समेत कई प्रमुख नेता मौजूद रहे। पुतला दहन से पूर्व बिहपुर एनडीए कार्यालय में आयोजित बैठक में नेताओं ने कहा कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की वोटर गुमराह यात्रा अब मर्यादा की सीमाएं लांघ चुकी है। […]

Noimg

प्राथमिक शिक्षक संघ गोप गुट इस्माइलपुर का द्वितीय अंचल सम्मेलन आयोजित ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया । मध्य विद्यालय कमलाकुंड में बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ गोप गुट इस्माइलपुर का द्वितीय अंचल सम्मेलन आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता वर्तमान अध्यक्ष मनीष कुमार द्वारा किया गया। खुला सत्र का उद्घाटन जिला संयुक्त सचिव अनिल कुमार दीपक एवं प्रतिनिधि सत्र का उद्घाटन इस्माइलपुर प्रभारी सह जिला उपाध्यक्ष मिथिलेश कुमार द्वारा किया गया। बैठक में जिला उपाध्यक्ष चितरंजन सिंह एवं सचिव श्यामनंदन सिंह उपस्थित थे। अंचल अध्यक्ष मनीष कुमार द्वारा वर्तमान कमेटी को भंग किया गया और नई कमिटी के लिए पैनल प्रस्तुत किया गया। उक्त पैनल को ध्वनि मत से पारित किया गया। अंचल प्राथमिक शिक्षक संघ गोप गुट इस्माइलपुर के अध्यक्ष मनीष कुमार तो सचिव के तौर पर पंचानंद सिंह निर्वाचित हुए।अनिल यादव को कोषाध्यक्ष […]

Noimg

तेज रफ्तार तेल टैंकर ने बाइक सवार युवक को कुचला ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

घटनास्थल पर बाइक सवार युवक की हुई मौत मृतक नवगछिया के नगरह का है निवासी ज्योति पेट्रोल पंप पर करता था काम नवगछिया। थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-31 पर संतोष धर्मकांटा के समीप रविवार की संध्या करीब 5:45 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कटिहार की ओर से आ रहे तेज रफ्तार तेल टैंकर ने एक बाइक सवार युवक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान नवगछिया के नगरह निवासी अभिषेक कुमार उर्फ पलटन (26 वर्ष), पिता इंद्रदेव सिंह के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम और नवगछिया पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद […]

मारपीट व छेड़खानी को लेकर थाना में दिया आवेदन ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

लगाई न्याय की गुहार नवगछिया । झंडापुर थाना क्षेत्र के औलियाबाद वार्ड संख्या- 2 निवासी प्रियंका देवी पति चंद्रशेखर यादव ने रविवार को झंडापुर थाना में आवेदन देकर दबंग पड़ोसियों के विरुद्ध मारपीट व छेड़खानी का केस दर्ज कराई है। पीड़िता ने आवेदन में लिखा है कि अपने पैतृक जमीन पर घर बना रहे थे। तभी पड़ोस के उमेश यादव पिता स्व शनिचर यादव, किरण देवी पति उमेश यादव, जयजय यादव, सौरव यादव दोनो के पिता उमेश यादव और विलाश यादव पिता स्व शनिचर यादव ने एकमत होकर लाठी डंडा और लोहे के रॉड से लैस होकर अचानक घर पर आ गया व गाली गलौज करते हुए मेरे पति से कहा कि तुमको अब घर नही बनाने देंगे, यह जमीन […]

Noimg

नवगछिया पुलिस ने हत्या मामले में एक और आरोपी को किया गिरफ्तार ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया। 16 मई 2025 को एक वादी द्वारा थाना में लिखित आवेदन दिया गया था कि उसकी पुत्री की हत्या उसके पति गौतम यादव एवं ससुराल पक्ष के लोगों ने कर दी है और शव को गायब कर दिया गया है। इस मामले में बिहपुर थाना कांड संख्या 157/25 अंतर्गत धारा 103(1)/80/238/61(2)/3(5) बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। नवगछिया पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने तकनीकी व मानवीय अनुसंधान के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर कांड में शामिल तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। इसके साथ ही अन्य वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापेमारी की जा रही थी। इसी क्रम में […]

Noimg

एससी-एसटी एक्ट एवं मारपीट मामले में अभियूक्त गिरफ्तार ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार 17 अगस्त 2024 को वादनी द्वारा लिखित आवेदन दिया गया कि बकाया राशि मांगने पर पवन यादव के द्वारा इनके घर में घुसकर गाली गलौज करते हुए इनके साथ मारपीट किया गया है। इस संबंध में परबत्ता थाना कांड संख्या- 143/24, धारा-126 (2)/115(2)/303(2)/324(4)(5)/352/351(2) (3) बीएनएस एवं 3 (1) (r) (s) / 3 (2) (va) एसएसी-एसटी एक्ट दर्ज कर कांड अनुसंधान के क्रम में शनिवार को कांड में संलिप्त अभियुक्त परबत्ता थाना क्षेत्र के जगतपुर निवासी पवन यादव पिता विशो यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। DESK2025