September 1, 2025
भागलपुर में आयोजित प्रेमचंद-शरदचंद्र स्मृति प्रतियोगिता, सैकड़ों प्रतिभागियों ने दिखाया हुनर ||GS NEWS
UncategorizedDESK2025भागलपुर। आशा नंदपुर स्थित मुस्लिम गर्ल्स हाई स्कूल में प्रेमचंद-शरदचंद्र स्मृति प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत साहित्यकार प्रेमचंद और शरदचंद्र के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। यह वार्षिक प्रतियोगिता प्रेमचंद-शरदचंद्र स्मृति कमेटी द्वारा आयोजित की जाती है। इस प्रतियोगिता में नर्सरी से लेकर स्नातकोत्तर स्तर तक के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में भाषण, निबंध, गीत, काव्य पाठ, क्विज, देशभक्ति गीत और चित्रांकन जैसे विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। जिले के अलग-अलग स्कूलों और कॉलेजों से आए लगभग 800 प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सफल प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य नई पीढ़ी को मानवीय मूल्य, सामाजिक दायित्व, कला, संस्कृति और साहित्य से जोड़ना है। आज […]