Month: October 2025

केबीसी प्रतियोगिता का दूसरा चरण 4 नवंबर को, एडमिट कार्ड का वितरण 1 नवंबर से शुरू ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया । कौन बनेगा करोड़पति की तर्ज पर आयोजित की जा रही “कौन बनेगा चैंपियन” प्रतियोगिता का दूसरा चरण — ग्रीन कार्ड परीक्षा — आगामी 4 नवंबर 2025 को आयोजित किया जाएगा। यह परीक्षा आवासीय ज्ञान वाटिका विद्यालय, भागलपुर के परिसर में संपन्न होगी। विद्यालय प्रशासन के अनुसार, इस परीक्षा में वे सभी छात्र-छात्राएं शामिल होंगे जिन्होंने पीला कार्ड परीक्षा (Yellow Card Exam) में सफलता प्राप्त की है। ग्रीन कार्ड परीक्षा लिखित प्रारूप में आयोजित की जाएगी, जिसके माध्यम से प्रतिभागियों का चयन अगले राउंड के लिए किया जाएगा। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड का वितरण 1 नवंबर 2025 से शुरू किया जाएगा। छात्र-छात्राएं विद्यालय के कार्यालय से अपने एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। […]

गोपालपुर विधानसभा से वीआईपी पार्टी उम्मीदवार प्रेम सागर का जनसंपर्क अभियान तेज, लोगों से मिलकर मांगा आशीर्वाद ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया । 153 गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र से महागठबंधन की सहयोगी वीआईपी पार्टी के उम्मीदवार प्रेम सागर उर्फ डब्लू यादव ने अपना जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। वे प्रतिदिन गांव-गांव जाकर लोगों से मिल रहे हैं और अपने चुनाव चिन्ह “नाव छाप” पर मतदान करने की अपील कर रहे हैं। गुरुवार को प्रेम सागर ने गोसाईं गाँव, मकनपुर, हरनाथचक सहित कई गांवों में घर-घर जाकर जनता से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से आशीर्वाद लेते हुए कहा कि वे गोपालपुर क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए चुनाव मैदान में उतरे हैं। उन्होंने जनता से 11 नवंबर को अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की। जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें भरपूर समर्थन […]

नवगछिया आरपीएफ थानाध्यक्ष मनोज कुमार ₹15,000 रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

सीबीआई एंटी करप्शन ब्रांच पटना की बड़ी कार्रवाई नवगछिया। नवगछिया में गुरुवार को भ्रष्टाचार के खिलाफ सीबीआई की एंटी करप्शन ब्रांच पटना की टीम ने बड़ी कार्रवाई की। टीम ने नवगछिया रेलवे स्टेशन पर तैनात रेल सुरक्षा बल (आरपीएफ) के इंस्पेक्टर मनोज कुमार को ₹15,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद टीम ने उन्हें तत्काल हिरासत में लेकर पटना रवाना कर दिया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इंस्पेक्टर मनोज कुमार किसी व्यक्ति से जमीन की अवैध बंदोबस्ती के मामले में ₹15,000 की घूस मांग रहे थे। शिकायत मिलते ही सीबीआई की एंटी करप्शन ब्रांच पटना ने जाल बिछाया और गुरुवार दोपहर लगभग एक बजे जब मनोज कुमार रिश्वत की राशि लेकर अपने आवास […]

खरीक में शराब के नशे में रंगदारी मांगने और मारपीट करने वाला युवक गिरफ्तार || GS NEWS

खरीकनवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया पुलिस जिले के खरीक थाना क्षेत्र अंतर्गत ठाकुरबाड़ी चौक के पास मंगलवार को शराब के नशे में रंगदारी मांगने और मारपीट करने की घटना सामने आई। सूचना मिलते ही खरीक थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की सहायता से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान छोटु पासवान, पिता स्वर्गीय जुल्लो पासवान, निवासी थाना खरीक, जिला भागलपुर के रूप में की गई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी नशे की हालत में लोगों से रंगदारी की मांग कर रहा था और विरोध करने पर मारपीट पर उतारू हो गया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर खरीक थाना लाया और उसके खिलाफ खरीक थाना कांड संख्या 329/25 दिनांक 29.10.25 के तहत बी.एन.एस. की […]

नवगछिया प्रीमियर लीग का ट्रायल आज, 2 नवंबर को होगा खिलाड़ियों का ऑक्शन ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया । नवगछिया में आयोजित होने वाली नवगछिया प्रीमियर लीग (एनपीएल) का ट्रायल आज 31 अक्तूबर को कचहरी मैदान में आयोजित किया जाएगा। इस ट्रायल में उन्हीं खिलाड़ियों को भाग लेने की अनुमति होगी, जिन्होंने पहले से पंजीकरण कराया है। ट्रायल के बाद चयनित खिलाड़ियों का ऑक्शन 2 नवंबर को नवगछिया स्थित सेलिब्रेशन होटल में किया जाएगा। ऑक्शन का लाइव प्रसारण शाम 4 बजे Sushant Blaster के यूट्यूब चैनल पर किया जाएगा। इस अवसर पर नवगछिया प्रीमियर लीग संघ के अध्यक्ष, सचिव राजेश झा, संचालक, सभी टीमों के मालिक और कप्तान मौजूद रहेंगे। आयोजन समिति ने सभी पंजीकृत खिलाड़ियों से समय पर ट्रायल स्थल पर पहुंचने की अपील की है। DESK2025

जीविका दीदियों ने रंगोली में रंग भरकर दिया लोकतंत्र में सभी लोगों की भागीदारी का संदेश ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर । बिहार विधानसभा आम निर्वाचन- 2025 के अंतर्गत स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में चुनाव को लेकर 157- सुल्तानगंज विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत सुल्तानगंज प्रखंड में जीविका दीदियों ने विभिन्न रंगों से रंगोली बनाकर मतदाताओं को मतदान करने का संदेश दिया। इस अवसर पर वहां उपस्थित जीविका दीदियों ने कहा कि जिस प्रकार रंगोली में विभिन्न रंगों के गुलाल भरे जाते हैं उसी तरह देश की लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करने में सभी नागरिकों की महती भूमिका होती है। लोकतंत्र के इस महापर्व में सभी जाति-धर्म, अमीर-गरीब, महिला-पुरुष, बूढ़े-जवान और समाज के सभी तबके की सक्रिया भागीदारी जरूरी है। तभी रंगोली की तरह ही हमारा लोकतंत्र भी आकर्षक और मजबूत बनेगा। इस अवसर पर जीविका दीदियों ने निश्चित मतदान […]

मतदाताओं को प्रेरित करने वाले नारों से गूंज उठा गांव ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर । बिहार विधानसभा आम निर्वाचन- 2025 के अंतर्गत स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में चुनाव को लेकर 155- कहलगांव विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत कहलगांव प्रखंड में जीविका दीदियों ने मतदाताओं को जागरूक करने के लिए जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान ‘‘वोट देने बढ़ें हम, रुके नहीं थके नहीं‘‘ और ‘‘महिला मतदाता बढ़ाएं भागीदारी, लोकतंत्र में निभाएं जिम्मेदारी‘‘ जैसे नारों से पूरा ओगरी गांव गूँज उठा। इस अवसर पर जीविका दीदियों ने एक स्वर में नारे लगाए, जिससे पूरे ओगरी पंचायत में मतदान का संदेश गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जीविका दीदियां उपस्थित थीं। DESK2025

मतदान के लिए किया जा सकता है 12 वैकल्पिक फोटो पहचान पत्रों में से किसी एक का उपयोग ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर । बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के तहत स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन भागलपुर की ओर से तैयारियां जोरों पर हैं। जिले के सातों विधानसभा क्षेत्रों में 11 नवंबर 2025 को मतदान होना निर्धारित है। निर्वाचन विभाग ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी मतदाता का नाम मतदाता सूची में दर्ज है, तो मतदान के समय अपनी पहचान साबित करने के लिए ईपीआईसी (मतदाता पहचान पत्र) आवश्यक होगा। हालांकि यदि किसी मतदाता के पास ईपीआईसी उपलब्ध नहीं है, तो भारत निर्वाचन आयोग द्वारा स्वीकृत 12 वैकल्पिक फोटो पहचान पत्रों में से किसी एक का उपयोग किया जा सकता है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी 12 वैकल्पिक फोटो पहचान पत्र इस प्रकार हैं — […]

जिलाधिकारी ने मतदान प्रशिक्षण केंद्र का किया निरीक्षण ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर । बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के तहत स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में चुनाव संपन्न कराने को लेकर भागलपुर जिले के सातों विधानसभा क्षेत्रों के लिए पीठासीन पदाधिकारी, प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय मतदान पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह प्रशिक्षण भागलपुर शहरी क्षेत्र के छह केंद्रों पर आयोजित किया गया है, जहां मतदान दिवस पर मतदान प्रक्रिया, ईवीएम संचालन, मॉक पोल, पोलिंग एजेंट की नियुक्ति और मतदान केंद्रों पर विधि-व्यवस्था के संधारण संबंधी जानकारी दी जा रही है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी भागलपुर डॉ. नवल किशोर चौधरी ने गुरुवार को मारवाड़ी पाठशाला स्थित प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे कई पीठासीन एवं प्रथम मतदान पदाधिकारियों से फीडबैक लिया और प्रशिक्षण से […]

धनतेरस के दिन से लापता हबीबपुर के परदेसी चौधरी की सड़क हादसे में मौत, गोराडीह थाना क्षेत्र से मिली लाश ||GS NEWS

भागलपुरDESK20250

भागलपुर। हबीबपुर थाना क्षेत्र के करोड़ी बाजार निवासी परदेसी चौधरी की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि परदेसी धनतेरस के दिन से ही घर से लापता था। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। परिजनों के अनुसार, परदेसी चौधरी की मानसिक स्थिति कुछ दिनों से ठीक नहीं थी। इस बीच गोराडीह थाना पुलिस ने सूचना दी कि थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे, जहां शव की पहचान परदेसी चौधरी के रूप में की गई। घटना की जानकारी मिलते ही परदेसी चौधरी के घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए […]