Month: October 2025

उदयीमान सूर्य को अर्घ्य अर्पण के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। चार दिनों तक चलने वाले लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा का समापन मंगलवार की सुबह उदयीमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ श्रद्धा और हर्षोल्लास के वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने भागलपुर के विभिन्न गंगा घाटों के साथ-साथ अपने घरों के आंगन और छतों पर बनाए गए कृत्रिम तालाबों में भी भगवान भास्कर की उपासना की। सुबह के समय घाटों पर भक्ति और आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना करती दिखीं और परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की रक्षा तथा आरोग्य की कामना की। बच्चों और बुजुर्गों सहित सभी वर्गों के लोगों ने छठ मईया को अर्घ्य अर्पण कर कृतज्ञता प्रकट की। घाटों पर सुरक्षा […]

भागलपुर में बोले पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे: भागलपुर की कीचड़ से खिलेगा कमल, विपक्ष लोकतंत्र का हत्यारा ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। देश के पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता अश्विनी चौबे शनिवार को भागलपुर दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने एनडीए कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित किया और भागलपुर लोकसभा से एनडीए प्रत्याशी रोहित पांडे की जीत सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पूरी एकजुटता और मजबूती के साथ चुनावी तैयारी में लगे हैं। प्रेस वार्ता में चौबे ने दावा किया कि इस बार जनता ने परिवर्तन का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि भागलपुर की कीचड़ से कमल अवश्य खिलेगा और जनता एक बार फिर भाजपा पर भरोसा जताएगी। विपक्ष पर सीधा हमला करते हुए चौबे ने कहा कि वर्तमान महागठबंधन अब ‘महालठबंधन’ बन चुका है। जो नेता मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री बनने के […]

भागलपुर में युवक की अपहरण के बाद पीट-पीटकर हत्या,परिजनों ने पुरानी रंजिश की जताई आशंका, तीन आरोपी गिरफ्तार ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर । जिले के बबरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मिर्जानहाट में बेखौफ अपराधियों ने एक युवक का अपहरण कर बर्बरतापूर्वक पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान बबरगंज थाना क्षेत्र के मोदीनगर स्थित बहरातर मोहल्ले के निवासी गणेश चौधरी के 29 वर्षीय पुत्र रवि चौधरी के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच की जा रही है। मृतक की पत्नी गुंजा देवी ने बताया कि रवि चौधरी अपने दो दोस्तों के साथ आदमपुर चौक के पास स्थित एक फास्ट फूड दुकान पर रोल खाने गए थे। इसी दौरान बुलेट सवार तीन अपराधी वहां पहुंचे और रवि से मारपीट करते हुए हथियार के बल पर उसका […]

माई भारत स्वयंसेवकों के नेतृत्व में चला स्वच्छता अभियान ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभक्ति पूजा अर्चनाDESK20250

भागलपुर । नारायणपुर प्रखंड के नगरपारा उत्तर पंचायत स्थित बोरनाहा घाट पर रविवार को माई भारत के स्वयंसेवक रंदीप राजन एवं अभिलाषा कुमारी के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया गया। स्थानीय युवाओं और ग्रामीणों की सहभागिता से गंगा घाट की सफाई कर छठ पूजा के लिए घाट को व्यवस्थित किया गया। स्वयंसेवक रंदीप राजन ने कहा कि इस वर्ष गंगा में देर तक बाढ़ का पानी रहने के कारण घाटों की स्थिति अधिक दयनीय बनी हुई है। दलदल की समस्या बढ़ गई है, जिससे व्रतियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने लोगों से बेहद सावधानी के साथ घाट पर आने और पूजा करने की अपील की। वहीं स्वयंसेवक अभिलाषा कुमारी ने बताया कि बोरनाहा घाट में सुरक्षा […]

छठ घाट बनाने गए 10 वर्षीय किशोर नहाने के दौरान कोसी में डूबा ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

शव की तलाश जारी मृतक के घर मचा कोहराम नवगछिया पुलिस जिला के नदी थाना क्षेत्र अंतर्गत चोरहर कोसी नदी में रविवार को सुबह करीब 10:15 बजे छठ पूजा को लेकर घाट बनाने गए 10 वर्षीय किशोर स्नान करने के क्रम में कोसी नदी में डूब गया। मृतक किशोर खरीक थाना क्षेत्र के ईशापुर टोला, सुरहा वार्ड संख्या 13 निवासी श्याम सुंदर कुमार पिता चरित्र शर्मा उम्र 10 बताया गया। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक किशोर पड़ोस के दर्जनों युवकों के साथ छठ पर्व को लेकर घाट बनाने चोरहर कोसी घाट गए थे। बताया गया कि घाट बनाने के बाद सभी कोसी नदी में स्नान करने लगे। इस दौरान श्याम सुंदर का पांव फिसल गया और वह कोसी की तेज […]

दो अलग अलग मामलें में अवैध आग्नेयास्त्र एवं जिदां कारतूस बरामद, एक अभियुक्त गिरफ्तार ||GS NEWS

नवगछियानारायणपुरDESK20250

एक देशी रायफल, एक देशी कट्टा और ग्यारह जिदां कारतूस बरामद नवगछिया । अगामी बिहार विधानसभा निर्वाचन- 2025 एवं पर्व त्यौहार के मद्देनजर पुलिस अधिक्षक नवगछिया के निर्देशन में अवैध आग्नेयास्त्र/मादक पदार्थ की बरामदगी, अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी एवं वारंट/कुर्की अधिपत्र तामिला के विरूद्ध लगातार चलाई जा रही अभियान के क्रम में शनिवार को मिली गुप्त सुचना के आधार पर बिहपुर थाना टीम द्वारा छापामारी कर बिहपुर थाना क्षेत्र के अमरी . विशनपुर निवासी गुल्टा कुमार पिता गंगा राम मंडल को एक लोडेड देशी रायफल के साथ गिरफ्तार किया गया। इसी क्रम में बिहपुर थाना कांड संख्या- 211/23 में फरार चल रहे अभियुक्त बिहपुर थाना क्षेत्र के निरुद्दीनपुर दुधेला निवासी राजकुमार मंडल पिता रामदेव मंडल के विरूद्ध छापामारी के दौरान राजकुमार […]

लोक आस्था का महापर्व छठ का दूसरा दिनखरना के साथ आरंभ हुआ 36 घंटे का निर्जला व्रत ||GS NEWS

भागलपुरDESK20250

भागलपुर। लोक आस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा का दूसरा दिन रविवार को बड़े श्रद्धा और धार्मिक उत्साह के साथ मनाया गया। व्रतियों ने दिनभर शुद्धता और पवित्रता का पालन करते हुए शाम में खरना का विधिवत अनुष्ठान संपन्न किया। परंपरागत रूप से व्रतियों ने सुबह स्नान कर पवित्र वातावरण में गेहूं सुखाया और संध्या समय मिट्टी के चूल्हे पर गुड़, दूध और चावल से खरना का प्रसाद तैयार किया। तत्पश्चात सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित कर व्रतियों ने प्रसाद ग्रहण किया और इसी के साथ 36 घंटे के निर्जला उपवास की शुरुआत हो गई। धार्मिक मान्यता है कि खरना के बाद व्रती पूर्ण शुद्धता, अनुशासन और भक्ति भाव के साथ सूर्य देव व छठी मइया की विशेष […]

तीनटेंगा जहाज घाट पर गंगा में डूबे किशोर का शव 24 घंटे बाद बरामद ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

गोपालपुर पुलिस नें शव पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेजा नवगछिया पुलिस जिला के गोपालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत तीनटेंगा जहाज घाट गंगा नदी में शनिवार को करीब 11:30 बजे स्नान के दौरान डूबे झंडापुर थाना क्षेत्र के औलियाबाद निवासी 17 वर्षीय सूरज कुमार (पिता- मुकेश ईश्वर) का शव रविवार संध्या करीब 24 घंटे बाद एसडीआरएफ टीम और स्थानीय गोताखोरों की मदद से बरामद कर लिया गया। शव मिलने के समय वह काफी फूल चुका था। गोपालपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक अपने चाचा मनोज ईश्वर और चाची जुली देवी के साथ छठ पर्व को लेकर स्नान करने तीनटेंगा जहाज घाट गया […]